By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Vishva NewsVishva NewsVishva News
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस (C.G.)
  • देश – विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • अपराध
  • खेल
  • महिला विशेष
Reading: Baloch Liberation Army Operation Herof: बलूचिस्तान में बड़ा हमला, BLA के घातक वार से हिली पाक सेना, 84 जवान ढेर; कई इलाकों पर कब्जा
Share
Font ResizerAa
Vishva NewsVishva News
  • होम
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस (C.G.)
  • देश – विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • अपराध
  • खेल
  • महिला विशेष
Search
  • होम
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस (C.G.)
  • देश – विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • अपराध
  • खेल
  • महिला विशेष
Have an existing account? Sign In
Follow US
Vishva News > Blog > देश - विदेश > Baloch Liberation Army Operation Herof: बलूचिस्तान में बड़ा हमला, BLA के घातक वार से हिली पाक सेना, 84 जवान ढेर; कई इलाकों पर कब्जा
देश - विदेश

Baloch Liberation Army Operation Herof: बलूचिस्तान में बड़ा हमला, BLA के घातक वार से हिली पाक सेना, 84 जवान ढेर; कई इलाकों पर कब्जा

Vishva News
Last updated: 01/02/2026 2:25 PM
Vishva News
Published: 01/02/2026
Share
SHARE

Baloch Liberation Army Operation Herof: बलूच लिबरेशन आर्मी ने बड़ा हमला किया है। BLA ने ऑपरेशन हेरोफ के दूसरे चरण में बलूचिस्तान के 14 शहरों में 48 अलग-अलग जगहों पर एक साथ हमले किए हैं। पिछले पिछले 10 घंटों से BLA लड़ाकों का कई इलाकों पर नियंत्रण बना हुआ है। BLA की ओर से जारी एक बयान में कहा गया, “क्वेटा, नोशकी, मस्तुंग, दलबांदिन, कलात, खारान, पंजगुर, ग्वादर, पसनी, तुरबत, टुम्प, बुलेदा, मैंगोचर, लासबेला, केच और अवारान में दुश्मन के सैन्य, प्रशासनिक और सुरक्षा ढांचों को एक साथ निशाना बनाया गया है।

Contents
  • मारे गए 84 पाकिस्तानी जवान
  • BLA के लड़ाकों ने सरकारी संपत्तियों पर किया कब्जा  
  • BLA के सात लड़ाके शहीद हुए
  • ऑपरेशन को मिला आम जनता का समर्थन
  • क्या बोले BLA के प्रवक्ता?

Budget 2026 Girl Hostel Scheme: छात्राओं के लिए बड़ा तोहफा, छत्तीसगढ़ के हर जिले में बनेंगे गर्ल्स हॉस्टल

मारे गए 84 पाकिस्तानी जवान

बयान में कहा गया है कि ऑपरेशन हेरोफ के दौरान, कुल 84 पाकिस्तानी सेना के जवान, पुलिस, खुफिया एजेंसियों और CTD कर्मियों को मार गिराया गया, दर्जनों घायल हुए और 18 कर्मियों को जिंदा पकड़ लिया गया और जो फिलहाल BLA की हिरासत में हैं। BLA लड़ाकों ने केंद्रीय सैन्य मुख्यालय सहित कई चौकियों पर भी नियंत्रण कर लिया है और इन जगहों पर मजबूत स्थिति बनाए हुए हैं। BLA लड़ाकों ने कई शहरों में दुश्मन की आवाजाही को प्रतिबंधित कर दिया गया है, जबकि बलूच लड़ाकों ने अहम स्थानों पर अपनी पकड़ को और मजबूत कर लिया है।

BLA के लड़ाकों ने सरकारी संपत्तियों पर किया कब्जा  

BLA की ओर से जारी एक बयान में कहा गया कि ऑपरेशन के दौरान, 30 से अधिक सरकारी संपत्तियों पर नियंत्रण कर लिया गया और उन्हें नष्ट कर दिया गया है। इन संपत्तियों में बैंक, सरकारी कार्यालय और जेल शामिल हैं। इसके अलावा 23 से अधिक दुश्मन वाहनों में आग लगा दी गई है। बयान में कहा गया, “कई शहरों में प्रशासनिक ढांचों पर सीधे दबाव के कारण, दुश्मन की स्थिति कमजोर हो गई है। शहरी इलाकों में, दुश्मन सेना और पुलिस बलों को पीछे हटने लिए मजबूर होना पड़ा है।” यहां दुश्मन सेना का मतलब पाकिस्तानी सेना से है।

BLA के सात लड़ाके शहीद हुए

बयान में कहा गया,”ऑपरेशनों के दौरान, BLA के सात लड़ाके शहीद हुए हैं, जिनमें BLA की एलीट यूनिट मजीद ब्रिगेड के 4 फिदायीन भी शामिल हैं, जिन्होंने दुश्मन के कैंप में घुसकर दुश्मन बलों को निशाना बनाया। इन शहीदों के बलिदान से ही दुश्मन के संवेदनशील सैन्य प्रतिष्ठानों के बड़े हिस्सों पर नियंत्रण हासिल किया गया है जहां भीषण लड़ाई के बाद स्थिति मजबूत की गई है। इन बलिदानों ने ऑपरेशन की गति और प्रभाव को बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।”

ऑपरेशन को मिला आम जनता का समर्थन

बयान में कहा गया कि ऑपरेशन हेरोफ 2.0 में, बलूच लिबरेशन आर्मी की कई इकाइयां संगठित और समन्वित तरीके से भाग ले रही हैं। “फतेह स्क्वाड, मजीद ब्रिगेड, इंटेलिजेंस विंग ‘जिराब’, और STOS आपसी तालमेल से कई शहरों और इलाकों में आगे बढ़ रहे हैं, और दुश्मन के कई ठिकानों पर एक साथ दबाव बना रहे हैं।” बयान के अनुसार, इसे जनता का समर्थन मिला है और बताया गया है कि ऑपरेशन को जारी रखने में लोगों की एकता एक अहम फैक्टर है।

Transfer of Patwaris in CG : लंबे समय से जमे पटवारियों पर गिरी गाज, प्रशासन ने किए बड़े पैमाने पर तबादले

क्या बोले BLA के प्रवक्ता?

बलूच लिबरेशन आर्मी के प्रवक्ता जीयांद बलूच ने कहा है कि पूरे बलूचिस्तान में BLA के लड़ाकों का मजबूत कंट्रोल बना हुआ है और दुश्मन के खिलाफ ऑपरेशन जारी रहेंगे। ऑपरेशन हेरोफ फेज 2.0 जारी है और उम्मीद है कि जैसे-जैसे हालात बदलेंगे, जमीन पर संख्या बढ़ेगी।

Vishva News

Vishva News serves as the Editor of Vishva News, a Hindi-language news outlet. He is credited as the author of articles covering local, regional, and national developments.

गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर पाकिस्तान की विवादित कार्रवाई, 14 हिंदू श्रद्धालुओं को ननकाना साहिब प्रवेश से रोका
Laptop Tips: सावधान! महंगा लैपटॉप उड़ सकता है, बस इन 3 गलत आदतों से बचें
53 साल की उम्र में दूल्हा बनेगा धुरंधर का ये विलेन, विदेशी गर्लफ्रेंड संग की सगाई
Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जोरदार उछाल, 12 जनवरी को जानें अपने शहर का ताजा भाव
भारतरत्न श्रद्धेय स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर आयोजित पुष्पांजलि कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री श्री साय
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
देश - विदेश

Earthquake: सुबह-सुबह भूकंप का झटका… देश में यहां लगे भूकंप के झटके, लोग घरों से बाहर निकलकर सुरक्षित स्थान की ओर भागे

Vishva News
Vishva News
03/01/2026
देश के नए पावर सेंटर ‘कर्तव्य भवन’ का उद्घाटन आज, एक ही छत के नीचे होंगे गृह मंत्रालय समेत कई अहम विभाग
Saudi Arabia Bus Accident: 42 भारतीय यात्रियों की मौत, मक्का-मदीना मार्ग पर ट्रक से जोरदार टक्कर; हेल्पलाइन नंबर जारी
V Sripathi: बच्चे को जन्म देने के सिर्फ 2 दिन बाद परीक्षा पास कर तमिलनाडु की पहली आदिवासी महिला जज बनीं वी. श्रीपाथी
Vastu Tips: घर को बुरी नजर से बचाने के लिए अपनाएं ये आसान वास्तु उपाय, आएगी सुख-शांति
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस(C.G.)
  • देश - विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • उद्योग
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • महिला विशेष

About US

विश्व न्यूज़ आपके लिए विश्वसनीय, निष्पक्ष और सशक्त समाचार लाता है। हम हर दृष्टिकोण को आवाज़ देने में विश्वास करते हैं, खासकर महिला उत्थान के लिए। उन दबे कुचले आवाज को समाज तक पहुंचना जो महिलाओं को प्रेरित और उत्साहित करती हैं।

Contact US

Editor – Vishva News
📞 Mobile: +91-8103404444, +91-9630465553
✉️ Email: vishvanews36@gmail.com
📍 Address: Near Life Care Hospital, Main Road, Telibandha, Raipur (C.G.)

Important Pages

  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
© Vishva News | Develop By Nimble Technology
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?