By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Vishva NewsVishva NewsVishva News
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस (C.G.)
  • देश – विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • अपराध
  • खेल
  • महिला विशेष
Reading: Bangladesh Violence : बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार जारी, कट्टरपंथियों ने कई मंदिरों को बनाया निशाना
Share
Font ResizerAa
Vishva NewsVishva News
  • होम
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस (C.G.)
  • देश – विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • अपराध
  • खेल
  • महिला विशेष
Search
  • होम
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस (C.G.)
  • देश – विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • अपराध
  • खेल
  • महिला विशेष
Have an existing account? Sign In
Follow US
Vishva News > Blog > देश - विदेश > Bangladesh Violence : बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार जारी, कट्टरपंथियों ने कई मंदिरों को बनाया निशाना
देश - विदेश

Bangladesh Violence : बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार जारी, कट्टरपंथियों ने कई मंदिरों को बनाया निशाना

Vishva News
Last updated: 30/12/2025 5:56 PM
Vishva News
Published: 30/12/2025
Share
SHARE

बांग्लादेश में कट्टरपंथी भारत के खिलाफ नफरत फैला कर लगातार हिन्दुओं को निशाना बना रहे हैं। बांग्लादेश में जैसे-जैसे चुनाव करीब आ रहे हैं कट्टरपंथियों के भारत विरोधी नारे तेज हो रहे हैं। कट्टरपंथी बांग्लादेशी हिन्दुओं को निशाना बना रहे हैं। हिंदुओं के घरों जलाया जा रहा है। मंदिरों पर हमले हो रहे हैं। सोमवार को भी बांग्लादेश के कॉक्स बाजार में हज़ारों दंगाइयों की भीड़ ने हिंदुओं की बस्ती पर अटैक किया और मंदिर को जला दिया।

Contents
  • चटगांव में भी मंदिरों पर हमला 
  • हिंदुओं के पांच घरों में आग लगाई गई
  • पुलिस कुछ नहीं कर रही
  • भारत के खिलाफ प्रोपेगेंडा जारी

IPL 2026 से पहले CSK के अमन खान के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, गेंदबाजों की लिस्ट में बना अनचाहा इतिहास

चटगांव में भी मंदिरों पर हमला 

इससे पहले रविवार की रात ही चटगांव में भी मंदिरों पर हमला किया। मंदिरों में तोड़फोड़ की गई और मंदिरों में रखी मूर्तियों को आग के हवाले कर दिया। बांग्लादेश में आम मुसलमानों के मन में हिंदुओं के खिलाफ किस कदर जहर भरा जा चुका है, उसकी एक बानगी चटगांव में देखने को मिली, जहां एक शख्स ने कुबूल किया कि उसने मंदिर में घुसकर मूर्तियों के कपड़े उतारे और फिर आग लगा दी, क्योंकि बांग्लादेश में हिन्दुओं की कोई जगह नहीं है।

हिंदुओं के पांच घरों में आग लगाई गई

बांग्लादेश में पीरोजपुर जिले के पश्चिम डुमुरियातला गांव में भी दो हिंदुओं के पांच घरों में आग लगा दी गई। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि कट्टरपंथियों ने पलाश कांति साहा को घर के अंदर बंद कर जिंदा जलाने की कोशिश की। आसपास के लोगों ने मदद करके परिवार को जलते हुए घर से बाहर निकाला। अगर थोड़ी सी देर होती तो पूरा परिवार जल जाता।

पुलिस कुछ नहीं कर रही

सबसे दुखद बात ये है कि हिंदुओं के खिलाफ हिंसा कर रही भीड़ को रोकने के लिए पुलिस कुछ नहीं कर रही है। इसीलिए बांग्लादेश में हिंदू बेहद डरे हुए हैं। चटगांव के हिंदुओं ने कहा कि वो घर से नहीं निकलते, किसी सियासी जमात का न सपोर्ट करते हैं, न किसी का विरोध करते हैं। लेकिन फिर भी हिन्दुओं को जानबूझ कर निशाना बनाया जा रहा है। ऐसे में हिन्दू जाएं तो कहां जाएं।

Vijay Rashmika Wedding: विजय देवरकोंडा–रश्मिका मंदाना की शादी तय! रॉयल पैलेस में होगा भव्य विवाह समारोह

भारत के खिलाफ प्रोपेगेंडा जारी

बांग्लादेश की पुलिस भी भारत के खिलाफ प्रोपेगेंडा को आगे बढ़ाने में शामिल हो गई है। सोमवार को ढाका पुलिस ने ये कहकर कट्टरपंथियों को भड़काया कि इंकलाब मंच के नेता शरीफ उस्मान हादी के हत्यारे भारत भाग गए हैं। ढाका पुलिस के इस झूठे बयान का असर ये हुआ कि इंकलाब मंच के कट्टरपंथियों ने पूरे बांग्लादेश में एक बार फिर भारत विरोधी माहौल बनाना शुरू कर दिया। ढाका में इंकलाब मंच के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया और इस प्रोटेस्ट में इंकलाब मंच के सेक्रेट्री अब्दुल अल जबेर ने मोहम्मद युनूस की सरकार से बांग्लादेश में वर्क परमिट पर काम कर रहे भारतीयों को तुंरत देश से बाहर निकालने की मांग की। जबेर ने बांग्लादेश सरकार के सामने तीन मांगें रखी हैं-:

पहली- उस्मान हादी के हत्यारों को 24 घंटों के भीतर भारत से वापस लाया जाए…..24 दिन के अंदर हत्यारों को फांसी के फंदे पर लटकाया जाए।

दूसरी- कट्टरपंथियों की दूसरी मांग है कि शरीफ उस्मान हादी की हत्या के केस में बांग्लादेश भारत के खिलाफ इंटरनेशनल कोर्ट में अपील करे।

तीसरी- वर्क परमिट सस्पेंड करके 24 घंटे के भीतर सभी भारतीयों को बांग्लादेश से बाहर निकाला जाए।

Vishva News

Vishva News serves as the Editor of Vishva News, a Hindi-language news outlet. He is credited as the author of articles covering local, regional, and national developments.

AIIMS का चौंकाने वाला खुलासा: सर्दियों में इन कारणों से बढ़ती हैं मौतें, आंकड़े कर देंगे हैरान
Rhea Chakraborty को मिली राहत, लेकिन लड़ाई जारी — CBI की क्लोजर रिपोर्ट को चुनौती देगा Sushant Singh Rajput का परिवार
Petrol-Diesel Prices Today: जानिए नए दाम, आपकी जेब पर क्या असर पड़ेगा?
Online betting app case: ED ने बेटिंग ऐप केस में भेजा समन, युवराज-उथप्पा-सोनू सूद से होगी पूछताछ
Smart AI Mirror in CES 2026: नई तकनीक से भरा AI मिरर, अब आधे मिनट में जानिए कितने सेहतमंद हैं आप
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
जिला तैतीस (C.G.)प्रमुख खबरें

CG Weather Update: प्रदेश में सक्रिय हुआ पश्चिमी विक्षोभ, कड़ाके की ठंड से जल्द मिलेगी राहत

Vishva News
Vishva News
12/01/2026
Indigo Airlines Crisis: रायपुर एयरपोर्ट पर 24 घंटे से रुके 7 हजार यात्री, 20 उड़ानें रद्द, एयरलाइंस से नहीं मिली कोई सूचना
ऑनलाइन ठगी से बचाव में मददगार… Google ने Android यूज़र्स के लिए अपडेट किया Circle to Search फीचर
हाईकोर्ट के आदेश के बाद CBI ने समाज कल्याण विभाग में मारा छापा, दिव्यांगों के नाम पर 1000 करोड़ का घोटाला उजागर
छुहीमिट्टी खदान धंसने से हड़कंप… महिला की मौत, एक घायल, बाल-बाल बचे दो लोग
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस(C.G.)
  • देश - विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • उद्योग
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • महिला विशेष

About US

विश्व न्यूज़ आपके लिए विश्वसनीय, निष्पक्ष और सशक्त समाचार लाता है। हम हर दृष्टिकोण को आवाज़ देने में विश्वास करते हैं, खासकर महिला उत्थान के लिए। उन दबे कुचले आवाज को समाज तक पहुंचना जो महिलाओं को प्रेरित और उत्साहित करती हैं।

Contact US

Editor – Vishva News
📞 Mobile: +91-8103404444, +91-9630465553
✉️ Email: vishvanews36@gmail.com
📍 Address: Near Life Care Hospital, Main Road, Telibandha, Raipur (C.G.)

Important Pages

  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
© Vishva News | Develop By Nimble Technology
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?