By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Vishva NewsVishva NewsVishva News
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस (C.G.)
  • देश – विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • अपराध
  • खेल
  • महिला विशेष
Reading: Bangladesh Violence: बांग्लादेश में हिंदू उत्पीड़न के खिलाफ नेपाल में व्यापक आंदोलन, ‘यूनुस मुर्दाबाद’ के नारे गूंजे
Share
Font ResizerAa
Vishva NewsVishva News
  • होम
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस (C.G.)
  • देश – विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • अपराध
  • खेल
  • महिला विशेष
Search
  • होम
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस (C.G.)
  • देश – विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • अपराध
  • खेल
  • महिला विशेष
Have an existing account? Sign In
Follow US
Vishva News > Blog > Uncategorized > Bangladesh Violence: बांग्लादेश में हिंदू उत्पीड़न के खिलाफ नेपाल में व्यापक आंदोलन, ‘यूनुस मुर्दाबाद’ के नारे गूंजे
Uncategorized

Bangladesh Violence: बांग्लादेश में हिंदू उत्पीड़न के खिलाफ नेपाल में व्यापक आंदोलन, ‘यूनुस मुर्दाबाद’ के नारे गूंजे

Vishva News
Last updated: 28/12/2025 12:21 PM
Vishva News
Published: 28/12/2025
Share
SHARE

Bangladesh Violence: बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदुओं के खिलाफ हो रही हिंसा अब पड़ोसी देशों में भी भारी आक्रोश पैदा कर रही है. नेपाल के प्रमुख शहर बीरगंज, जनकपुरधाम और गोलबाजार में शुक्रवार-शनिवार को बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन किए गए. इन प्रदर्शनों का मुख्य कारण हाल ही में बांग्लादेश में हुई हिंदुओं की दो दिल दहला देने वाली हत्याएं हैं, जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मानवाधिकारों की स्थिति पर सवाल खड़े कर दिए हैं. बांग्लादेश में हिंदुओं की हत्या के विरोध में हिंदू-बहुल देश नेपाल के बीरगंज, जनकपुरधाम और गोलबाजार जैसे बड़े शहरों में प्रदर्शन हुए.

सिडनी में फायरिंग का दावा, गोदारा गैंग ने दिया चेतावनी: महेंद्र डेलाना का सोशल मीडिया पोस्ट वायरल

18 दिसंबर को 25 साल के हिंदू युवक दीपू चंद्र दास की ईशनिंदा का झूठा आरोप लगा मॉब लिंचिंग कर दी गई थी. भीड़ ने दास को मारकर उसके शव को आग लगाने से पहले एक पेड़ से लटका दिया था. एक और घिनौनी घटना में बुधवार देर रात को हिंदू शख्स अमृत मंडल उर्फ सम्राट को भी भीड़ ने पीट-पीटकर मार डाला. इन हत्याओं ने बांग्लादेश में हिंदुओं की सुरक्षा को लेकर व्यापक चिंता पैदा कर दी है. बांग्लादेश में अगस्त 2024 में लोकतांत्रिक तरीके से चुनी गई शेख हसीना सरकार के तख्तापलट के बाद मोहम्मद यूनुस के नेतृत्व में बनी अंतरिम सरकार के कार्यकाल में इस्लामी कट्टरपंथियों का प्रभाव काफी बढ़ गया है.

बांग्लादेश में हिंदुओं को निशाना बनाकर की जा रही हिंसा के खिलाफ नेपाल में हिंदू अधिकार समूह राष्ट्रीय एकता अभियान ने सिरहा जिले के गोलबाजार इलाके में विरोध प्रदर्शन किया. गुस्साए प्रदर्शनकारियों ने ईस्ट-वेस्ट हाईवे को ब्लॉक कर दिया जिससे कुछ समय के लिए रास्ता जाम हो गया. प्रदर्शनकारियों ने “हिंदुओं की हत्या बंद करो” “अल्पसंख्यकों की सुरक्षा पक्की करो” और “मानवाधिकार का सम्मान करो” जैसे नारे लगाए. विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व करते हुए सिरहा में राष्ट्रीय एकता अभियान के जिला अध्यक्ष हेमंत सिंह ने कहा कि हम शांतिपूर्ण प्रदर्शन के जरिए बांग्लादेश सरकार पर अल्पसंख्यकों की जिंदगी और सुरक्षा की गारंटी के लिए दबाव डालना चाहते हैं. जब तक ऐसी घटनाएं खत्म नहीं हो जातीं, हमारा संघर्ष जारी रहेगा.

बड़ी खुशखबरी… 48 शहरों के लिए जल्द शुरू होंगी अतिरिक्त ट्रेनें, कन्फर्म टिकट की सुविधा भी होगी

शनिवार को नेपाल के एक मुस्लिम ग्रुप जमीयत उलेमा-ए नेपाल, बारा और परसा जिला समितियों ने भी बांग्लादेश में हिंदुओं की हत्याओं के खिलाफ परसा जिले के बीरगंज में एक रैली निकाली. जमीयत उलेमा-ए नेपाल के उपाध्यक्ष मौलाना अली असगर मदनी के नेतृत्व में हुई इस रैली में मुस्लिम नेताओं और आम लोगों ने हिस्सा लिया. प्रदर्शन के दौरान लोगों ने दीपू चंद्र दास के कातिल को फांसी देने और हिंदुओं की हत्याएं बंद करने के नारे लगाए. बांग्लादेश सरकार और मोहम्मद यूनुस मुर्दाबाद के भी नारे लगे. हिंदू-मुस्लिम एकता जिंदाबाद के नारे भी लगाए गए. इससे पहले शुक्रवार को जनकपुरधाम में महिला अभियान जनकपुरधाम के बैनर तले बांग्लादेश में हिंदुओं की हत्या के विरोध में एक प्रदर्शन भी किया गया था.

Vishva News

Vishva News serves as the Editor of Vishva News, a Hindi-language news outlet. He is credited as the author of articles covering local, regional, and national developments.

Government का बड़ा फैसला: अब नगरपालिका सीमा से 10 किलोमीटर दूर ही बनेंगे टोल प्लाजा, आम जनता को मिलेगी राहत
Krishnashtami 2025: जन्माष्टमी की शाम तुलसी के पौधे के पास जरूर करें ये छोटा सा उपाय, श्री कृष्ण प्रसन्न हो देंगे आशीर्वाद
Vastu Tips : वास्तु के हिसाब से घर में किस दिशा में बनाना चाहिए वाशरूम? जानें यहां
“बिहार में उद्योग स्थापना पर सरकार देगी मुफ्त जमीन और 40 करोड़ तक सब्सिडी – नीतीश सरकार की नई औद्योगिक नीति लागू”
Aaj Ka Rashifal 8 August 2025: शुक्रवार को रहेगा बेहद शुभ आयुष्मान योग, इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, पढ़ें दैनिक राशिफल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
जिला तैतीस (C.G.)प्रमुख खबरें

CG Train Cancelled: बिलासपुर–झारसुगुड़ा सेक्शन में चौथी लाइन निर्माण, 13 से 17 नवंबर तक कई ट्रेनें रद्द

Vishva News
Vishva News
13/11/2025
सुप्रीम कोर्ट का सख्त आदेश: CG समेत सभी राज्यों में आवारा कुत्तों की नसबंदी और शेल्टर होम में रखने के निर्देश, 8 हफ्ते में लागू करें फैसला
CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में मौसम का मिज़ाज बिगड़ा.. येलो-ऑरेंज अलर्ट जारी, कई जिलों में झमाझम के आसार
NHM कर्मचारियों का अनोखा प्रदर्शन: PPE किट पहनकर बाजार में मांगी भीख, नियमितीकरण की मांग तेज
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा, अग्रिम जमानत याचिका की दायर, इस दिन होगी सुनवाई
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस(C.G.)
  • देश - विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • उद्योग
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • महिला विशेष

About US

विश्व न्यूज़ आपके लिए विश्वसनीय, निष्पक्ष और सशक्त समाचार लाता है। हम हर दृष्टिकोण को आवाज़ देने में विश्वास करते हैं, खासकर महिला उत्थान के लिए। उन दबे कुचले आवाज को समाज तक पहुंचना जो महिलाओं को प्रेरित और उत्साहित करती हैं।

Contact US

Editor – Vishva News
📞 Mobile: +91-8103404444, +91-9630465553
✉️ Email: vishvanews36@gmail.com
📍 Address: Near Life Care Hospital, Main Road, Telibandha, Raipur (C.G.)

Important Pages

  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
© Vishva News | Develop By Nimble Technology
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?