By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Vishva NewsVishva NewsVishva News
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस (C.G.)
  • देश – विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • अपराध
  • खेल
  • महिला विशेष
Reading: Bastar Olympics 2025: 3.91 लाख खिलाड़ी करेंगे हिस्सा, डिप्टी CM साव बोले – युवाओं के लिए बनेगा शानदार मंच
Share
Font ResizerAa
Vishva NewsVishva News
  • होम
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस (C.G.)
  • देश – विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • अपराध
  • खेल
  • महिला विशेष
Search
  • होम
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस (C.G.)
  • देश – विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • अपराध
  • खेल
  • महिला विशेष
Have an existing account? Sign In
Follow US
Vishva News > Blog > जिला तैतीस (C.G.) > Bastar Olympics 2025: 3.91 लाख खिलाड़ी करेंगे हिस्सा, डिप्टी CM साव बोले – युवाओं के लिए बनेगा शानदार मंच
जिला तैतीस (C.G.)प्रमुख खबरें

Bastar Olympics 2025: 3.91 लाख खिलाड़ी करेंगे हिस्सा, डिप्टी CM साव बोले – युवाओं के लिए बनेगा शानदार मंच

Vishva News
Last updated: 24/10/2025 3:46 PM
Vishva News
Published: 24/10/2025
Share
SHARE

Bastar Olympics 2025: बस्तर ओलंपिक – 2025 के आयोजन को लेकर उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने प्रेसवार्ता कर पूरी जानकारी दी. उन्होंने बताया कि बस्तर ओलंपिक 2025 में हिस्सा लेने बस्तर संभाग के 7 जिलों से 3 लाख 91 हजार 297 खिलाड़ियों ने पंजीयन कराया है. पिछले साल एक 1 लाख 62 हजार खिलाड़ियों ने पंजीयन कराया था. विकासखंड स्तरीय मुकाबले 25 अक्टूबर से 5 नवंबर तक होंगे. इसके बाद जिला फिर संभाग स्तरीय खेल होंगे. फिर अलग-अलग खेलों के फाइनल होंगे. बस्तर की खेल प्रतिभा को राष्ट्रीय मंच पर लाने की पहल के तहत यह आयोजन किया जा रहा है.

Contents
  • बस्तर ओलंपिक में ये खेल होंगे
  • जानिए क्या है इनाम

डिप्टी सीएम साव ने बताया, बस्तर ओलंपिक के व्यापक और सुव्यवस्थित आयोजन के लिए सभी व्यवस्थाएं समय के पहले सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं. बस्तर ओलंपिक की ख्याति पूरे देश में है, यह मात्र क्षेत्रीय आयोजन नहीं है. बस्तर ओलंपिक में 11 खेलों की स्पर्धाएं होंगी. इस आयोजन में आत्मसमर्पित नक्सली भी अपना दमखम दिखाएंगे.

SDM का रेत परिवहन रोकने का आदेश, ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर लगाए ‘होश में आओ’ के नारे

बस्तर ओलंपिक में ये खेल होंगे

बस्तर ओलंपिक का यह दूसरा साल है. इस बार एथलेटिक्स में 100 मी., 200 मी., 400 मी., लम्बी कूद, ऊंची कूद, शॉटपुट, डिस्कस-थ्रो, जैवलिन-थ्रो, 4X100 मी. रिले रेस गेम होंगे. साथ ही तीरंदाजी, फुटबॉल, कबड्डी, खो-खो, बैडमिंटन, कराटे, वॉलीबॉल और महिला सीनियर वर्ग के लिए रस्साकसी सहित जिला स्तर पर हॉकी और वेट लिफ्टिंग की स्पर्धाएं होंगी. इसमें न केवल आधुनिक खेलों को बढ़ावा दिया जाएगा, बल्कि स्थानीय परंपरा से जुड़े खिलाड़ियों को भी मंच मिलेगा. जूनियर वर्ग में बालक, बालिकाओं व सीनियर वर्ग में महिला और पुरुषों के लिए प्रतियोगिताएं होंगी.

जानिए क्या है इनाम

डिप्टी सीएम अरुण साव ने कहा, प्रधानमंत्री मोदी ने मन की बात में बस्तर ओलंपिक का जिक्र किया था, जो हमारे लिए गौरव की बात है. बस्तर के युवा क्षमता को मंच देने के लिए बस्तर ओलंपिक का आयोजन किया जा रहा है. विजेताओं को खेल आकादमी में प्रवेश दिया जाता है. विजेताओं को जिला और संभाग स्तर पर नगद पुरस्कार, मेडल, ट्रॉफी और शील्ड प्रदान की जाएगी. नगद राशि प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (DBT) के माध्यम से खिलाड़ियों के बैंक खाते में जमा की जाएगी. संभागीय स्तर के विजेता खिलाड़ियों को “बस्तर यूथ आइकॉन” के रूप में प्रचारित किया जाएगा. यह ‘स्पोर्ट्स फॉर पीस’ मॉडल बस्तर में नई सामाजिक चेतना का प्रतीक बनेगा.

रायपुर में नवविवाहिता ने की आत्महत्या, वीडियो में पति और ससुराल पर लगाया मानसिक प्रताड़ना का आरोप

Vishva News

Vishva News serves as the Editor of Vishva News, a Hindi-language news outlet. He is credited as the author of articles covering local, regional, and national developments.

CG Road Accident: रायगढ़ से झारखंड जा रही तेज रफ्तार बस गेरसा-आमापाली के पास पलटी, 7–8 यात्री घायल
मुर्गी खाने के चक्कर में तार में फंसा तेंदुआ, वन विभाग की टीम मौके पर
CG Crime News : स्कूल कैंपस में शराब पार्टी के दौरान दोस्त ने दोस्त की कर दी हत्या
CG – नारायणपुर में पुलिसकर्मी ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या, कोहकामेटा में थे तैनात
CG BREAKING: महादेव सट्टा एप केस में आरोपियों को सुप्रीम कोर्ट से जमानत, 2.5 साल बाद जेल से रिहाई
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
जिला तैतीस (C.G.)प्रमुख खबरें

दुर्ग रेलवे स्टेशन पर बड़ी कार्रवाई, ओडिशा के युवक के ट्रॉली बैग से 9.6 किलो गांजा बरामद

Vishva News
Vishva News
23/11/2025
Gold-Silver Rate on Dhanteras : धनतेरस से पहले सोने में उछाल, 3200 रुपये महंगा हुआ सोना, चांदी में 7 हजार रुपये की गिरावट
CG CRIME : सूटकेस में मिला शव, पत्नी ने पति की गुस्से में हत्या की, बेटी को बताया और हुई फरार
Raipur News : महिला थाने में खुद को आग लगाने वाली महिला की इलाज के दौरान दर्दनाक मौत
BSNL Recruitment 2026: BSNL में नौकरी पाने का सुनहरा अवसर, जानें अप्लाई करने का तरीका
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस(C.G.)
  • देश - विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • उद्योग
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • महिला विशेष

About US

विश्व न्यूज़ आपके लिए विश्वसनीय, निष्पक्ष और सशक्त समाचार लाता है। हम हर दृष्टिकोण को आवाज़ देने में विश्वास करते हैं, खासकर महिला उत्थान के लिए। उन दबे कुचले आवाज को समाज तक पहुंचना जो महिलाओं को प्रेरित और उत्साहित करती हैं।

Contact US

Editor – Vishva News
📞 Mobile: +91-8103404444, +91-9630465553
✉️ Email: vishvanews36@gmail.com
📍 Address: Near Life Care Hospital, Main Road, Telibandha, Raipur (C.G.)

Important Pages

  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
© Vishva News | Develop By Nimble Technology
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?