मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु की बहन विजयेता बसु के साथ धोखाधड़ी की एक साइबर धोखाधड़ी का शिकार हो गई हैं। स्कैमर्स ने उन्हें एक फर्जी पार्सल डिलीवरी मैसेज भेजकर ठग लिया। इस धोखाधड़ी में विजयेता के खाते से करीब 1.8 लाख रुपये उड़ा लिए गए। ठगों ने इस पैसे से फ्रांस में एक होटल बुकिंग भी कर डाली। फिलहाल मामला साइबर सेल में दर्ज कर लिया गया है और पुलिस जांच में जुटी हुई है। उसका इस्तेमाल फ्रांस के हयात रीजेंसी होटल में ठहरने के लिए बुकिंग करने के लिए किया और 1.8 लाख चुरा लिए।
बिपाशा बसु की बहन साइबर ठगी का शिकार
मुंबई के एन.एम. जोशी मार्ग पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस FIR के मुताबिक, 27 सितंबर को विजयेता को मोबाइल नंबर 9233962194 से एक मैसेज मिला, जिसमें लिखा था, ‘आपका पार्सल दूसरी बार डिलीवर करने की कोशिश की गई है, कृपया अपनी जानकारी की पुष्टि करें, वरना आपका सामान वापस कर दिया जाएगा।’ इस मैसेज में एक लिंक भी था (https://deliveryin.com/in।), जिसकी वजह से वह इस ठगी का शिकार हो गईं।
Gold Price Today: 12 नवंबर को सोना फिर चढ़ा या गिरा भाव? जानें आपके शहर का नया रेट
विजयता ने दर्ज किया केस
विजयता ने पार्सल डिलीवरी समझकर उस लिंक पर क्लिक किया और डिलीवरी चार्ज के नाम पर अपने ICICI Bank क्रेडिट कार्ड की डिटेल्स भर दीं। कुछ देर बाद उन्हें बैंक से मैसेज मिला कि उनके कार्ड से EUR 1,730.76 (लगभग 1.79 लाख) की ट्रांजैक्शन हुई है, जो फ्रांस के Hyatt Regency होटल में खर्च हुई। ठगी के बारे में पता चलते ही विजयता ने तुरंत अपना कार्ड ब्लॉक कराया और साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज की। इसके बाद उन्होंने 2 नवंबर 2025 को पुलिस स्टेशन जाकर विस्तृत FIR दर्ज कराई। पुलिस ने मामला माहिती तंत्रज्ञान कायदा (IT Act) की धारा 66(C) और 66(D) के तहत दर्ज किया है। विजयता बसु पेशे से मार्केटिंग मैनेजर हैं।
Vishva News serves as the Editor of Vishva News, a Hindi-language news outlet. He is credited as the author of articles covering local, regional, and national developments.

