By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Vishva NewsVishva NewsVishva News
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस (C.G.)
  • देश – विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • अपराध
  • खेल
  • महिला विशेष
Reading: बिरनपुर कांड: सीबीआई ने पेश की पूरी चार्जशीट, अब गवाहों की गवाही तय करेगी दिशा
Share
Font ResizerAa
Vishva NewsVishva News
  • होम
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस (C.G.)
  • देश – विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • अपराध
  • खेल
  • महिला विशेष
Search
  • होम
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस (C.G.)
  • देश – विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • अपराध
  • खेल
  • महिला विशेष
Have an existing account? Sign In
Follow US
Vishva News > Blog > जिला तैतीस (C.G.) > बिरनपुर कांड: सीबीआई ने पेश की पूरी चार्जशीट, अब गवाहों की गवाही तय करेगी दिशा
जिला तैतीस (C.G.)

बिरनपुर कांड: सीबीआई ने पेश की पूरी चार्जशीट, अब गवाहों की गवाही तय करेगी दिशा

Vishva News
Last updated: 30/09/2025 5:05 PM
Vishva News
Published: 30/09/2025
Share
SHARE

रायपुर: चर्चित बिरनपुर कांड में सीबीआई की जांच पूरी हो चुकी है। कोर्ट में चार्जशीट पेश कर दिया गया है। अब इस मामले में गवाहों के बयान कोर्ट में दर्ज होंगे। गवाहों की गवाही के बाद इस मामले में कोर्ट फैसला सुनाएगा। लेकिन ये बाद की खबर होगी, आज की जो ख़बर वो है सीबीआई की चार्जशीट, जिसमें विस्तार से सीबीआई ने घटना विवरण प्रस्तुत करते हुए अपनी जांच की बिंदुओं को विस्तार से उल्लेखित किया।

Contents
  • क्या है बिरनपुर हत्याकांड ?
  • गृहमंत्री ने की थी CBI जांच की घोषणा

CG NEWS: गरबा में मुस्लिम युवक को तिलक लगाकर खिलाया प्रसाद, मातारानी के जयकारे लगवाए

बता दें कि सीबीआई ने अपनी चार्जशीट में खुलासा करते हुए यह स्पष्ट किया है कि बिरनपुर कांड राजनीतिक हत्याकांड नहीं था। इसमें किसी भी तरह की कोई राजनीतिक साजिश सामने नहीं आई है। चार्जशीट में सीबीआई ने कहीं भी अंजोर यदु के नाम की भूमिका को उल्लेखित नहीं किया। जबकि विधायक ईश्वर साहू आरोप लगाते रहे हैं कि अंजोर यदु की भूमिका हत्याकांड के पीछे किसी न किसी रूप में रही है।

क्या है बिरनपुर हत्याकांड ?

बता दें कि 8 अप्रैल 2023 के दिन दो गुटों में हुए झगड़े के बीच भुनेश्वर साहू की हत्या कर दी गई थी। मामले ने तूल पकड़ा। विवाद को धार्मिक रंग देने के प्रयास भी हुए। कथित तौर पर झगड़ा बच्चों की मारपीट से शुरू हुआ। बवाल इतना हुआ कि गांव में कुछ घर जला दिए गए।

इसके 2 दिन के बाद गांव के ही रहीम (55) और उसके पुत्र ईदुल मोहम्मद (35) की हत्या कर दी गई थी। इस दौरान क्षेत्र में धारा 144 लगा दी गई थी। गांव में तो 2 सप्ताह तक कर्फ्यू लगा रहा। भुनेश्वर की हत्या मामले में भी 12 लोगों की गिरफ्तारी हुई थी।

CG News: गांव में युवक की संदिग्ध मौत, कुएं से बरामद हुआ शव; पुलिस जांच जारी

गृहमंत्री ने की थी CBI जांच की घोषणा

विधानसभा में गृहमंत्री विजय शर्मा ने कहा था कि, मामले में जिनके खिलाफ उचित प्रमाण मिले वो जेल में हैं। जिनके संदर्भ में ऐसा नहीं है, उसकी विवेचना जारी है। सरकार की तरफ से जवाब आने के बाद जब दुबारा ईश्वर साहू ने न्याय दिलाने की बात कही। तब गृहमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि यह एक पराक्रमी पिता का दर्द है और उस दर्द को हमें समझना चाहिए। इसके बाद उन्होंने सदन से मामले की CBI जांच की घोषणा की। इसके बाद बीजेपी विधायक अजय चंद्राकर के सवाल पर गृहमंत्री ने स्पष्ट किया था कि जांच केवल भुनेश्वर साहू की हत्या की ही होगी।

CBI जांच की घोषणा के बाद 27 अप्रैल 2024 को CBI पहली जांच के लिए बिरनपुर पहुंची। इस दौरान टीम ने बेमतरा, साजा और बिरनपुर जाकर स्थानीय अधिकारियों से मामले की चर्चा भी की। पुलिस विवेचना के बिन्दुओं की पूरी जानकारी लेकर CBI ने नए सिरे से तमाम पहलुओं की जांच शुरु कर दी थी।

Vishva News

Vishva News serves as the Editor of Vishva News, a Hindi-language news outlet. He is credited as the author of articles covering local, regional, and national developments.

Chhattisgarh: महिलाओं का अतिक्रमण हटाने वाली टीम पर हमला, लाठी-पत्थर से किया प्रहार
SIR in CG : विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान में लगभग 86% गणना प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन पूरा
Chhattisgarh News: कूल्हे में घुसा शराब बोतल का कांच, युवक ने थाना प्रभारी पर लगाया गंभीर आरोप
SDM का रेत परिवहन रोकने का आदेश, ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर लगाए ‘होश में आओ’ के नारे
Chhattisgarh: माओवादियों के लिए समर्पण का आखिरी मौका, 31 जनवरी तक मिलेगा विकल्प, फरवरी से होगा कड़ा अभियान
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
जिला तैतीस (C.G.)

केंद्रीय गृह मंत्री ने की छत्तीसगढ़ सरकार की सराहना : अमित शाह से मिले सीएम साय, प्रदेश में नक्सल उन्मूलन अभियानों और उपलब्धियों की दी जानकारी

praveen
praveen
01/08/2025
CG Naxal News: कोर नक्सल क्षेत्र बीजापुर में IED विस्फोट, महिला माओवादी गंभीर रूप से घायल; साथी छोड़कर भागे
Chhattisgarh: स्वीकृत नक्शे से अलग निर्माण पर रेरा सख्त, प्रमोटर पर 10 लाख का जुर्माना
CG CRIME : घर में एक ही परिवार के चार लोगों को दफनाने की आशंका, पुलिस और डॉग स्क्वायड जांच में जुटी
RPF और आबकारी विभाग की संयुक्त कार्रवाई: अंतरराज्यीय गांजा तस्कर गिरफ्तार 4.10 लाख रुपये का गांजा बरामद
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस(C.G.)
  • देश - विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • उद्योग
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • महिला विशेष

About US

विश्व न्यूज़ आपके लिए विश्वसनीय, निष्पक्ष और सशक्त समाचार लाता है। हम हर दृष्टिकोण को आवाज़ देने में विश्वास करते हैं, खासकर महिला उत्थान के लिए। उन दबे कुचले आवाज को समाज तक पहुंचना जो महिलाओं को प्रेरित और उत्साहित करती हैं।

Contact US

Editor – Vishva News
📞 Mobile: +91-8103404444, +91-9630465553
✉️ Email: vishvanews36@gmail.com
📍 Address: Near Life Care Hospital, Main Road, Telibandha, Raipur (C.G.)

Important Pages

  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
© Vishva News | Develop By Nimble Technology
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?