By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Vishva NewsVishva NewsVishva News
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस (C.G.)
  • देश – विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • अपराध
  • खेल
  • महिला विशेष
Reading: हाईवे पर बर्थडे सेलिब्रेशन: युवकों ने काटा केक, की आतिशबाजी, पुलिस ने दर्ज किया मामला
Share
Font ResizerAa
Vishva NewsVishva News
  • होम
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस (C.G.)
  • देश – विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • अपराध
  • खेल
  • महिला विशेष
Search
  • होम
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस (C.G.)
  • देश – विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • अपराध
  • खेल
  • महिला विशेष
Have an existing account? Sign In
Follow US
Vishva News > Blog > जिला तैतीस (C.G.) > हाईवे पर बर्थडे सेलिब्रेशन: युवकों ने काटा केक, की आतिशबाजी, पुलिस ने दर्ज किया मामला
जिला तैतीस (C.G.)

हाईवे पर बर्थडे सेलिब्रेशन: युवकों ने काटा केक, की आतिशबाजी, पुलिस ने दर्ज किया मामला

Vishva News
Last updated: 20/09/2025 11:43 AM
Vishva News
Published: 20/09/2025
Share
SHARE

रायपुर: पुलिस ने सड़क पर आधी रात कारें खड़ी करके बोनट पर केक काटते और आतिशबाजी करते हुए हुड़दंग मचाते युवकों का वीडियो वायरल होने के बाद जुर्म दर्ज कर लिया है. खरोरा में मेन रोड पर मसल मनिया जिम चलाने वाले वकार आलम व उसके दोस्त सजल भाटिया समेत आधा दर्जन से ज्यादा युवकों की तलाश भी शुरू कर दी गई है. रिपोर्ट धरसींवा पवनी निवासी रवि धुरी ने लिखाई है. घटना 18-19 सितंबर की रात 12-साढ़े 12 बजे के बीच की है.

बेहसारा बच्चियों और महिलाओं की मदद में समर्पित वीणा कुमारी, बनीं कई जिंदगियों की रोशनी

जानकारी के मुताबिक मसल मनिया जिम के सामने मेन रोड में वकार आलम का जन्मदिन मनाया गया. वकार और सजल भाटिया समेत उनके अन्य साथियों ने कार खड़ी करके रोड जाम कर दिया. कार के बोनट पर रखकर केक काटा गया. इसके बाद रोड पर ही आतिशबाजी की गई. एक युवक जलते हुए पटाखे की लड़ी लेकर सड़क पर दौड़ते हुए वीडियो में दिख रहा हैं. कई लोग युवकों के हुड़दंग और रोड जाम होने से परेशान हुए.

मामला दर्ज

आरोपियों के खिलाफ धारा 126(2), 3(5) बीएनएस के तहत केस दर्ज कर जांच जारी है. वीडियो में दिख रहा वकार जिम चलाता है, जबकि सजल भाटिया कारोबारी परिवार से संबंधित है. कुछ युवक एक निजी विश्वविद्यालय के छात्र बताए गए हैं. एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह ने कहा कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा.

रायपुर रेलवे स्टेशन पर रात में हड़कंप… अलर्ट मोड पर पहुंची पुलिस-आरपीएफ

बता दें कि इससे पहले बिलासपुर-रायपुर नेशनल हाईवे (NH130) पर ट्रैफिक को रोककर रहिसजादों ने रील्स बनाई थी. मामले में चीफ जस्टिस रमेश कुमार सिन्हा और जस्टिस बीडी गुरु की बेंच ने बिलासपुर पुलिस को ढिलाई बरतने के लिए कड़ी फटकार लगाई थी. जिसके बाद पुलिस ने वेदांत शर्मा और उसके साथियों को गिरफ्तार किया. मामले में लग्जरी कारों के जब्ती की कार्रवाई भी की गई.
Vishva News

Vishva News serves as the Editor of Vishva News, a Hindi-language news outlet. He is credited as the author of articles covering local, regional, and national developments.

दुर्गम पहाड़ियों में सुरक्षा का नया किला: डीआरजी–एसटीएफ–कोबरा ने IED खतरों के बीच ताड़पाला कैंप बनाया
आयुष्मान भारत योजना के क्रियान्वयन में देश के अग्रणी राज्यों में शामिल है छत्तीसगढ़
Drug Peddlers Navya and Ayaan Arrested: हाई-प्रोफाइल पार्टियों में ड्रग्स की बिक्री करते थे, पुलिस ने ऑपरेशन निश्चय में मारी बड़ी सफलता
Republic Day 2026 : ओपी चौधरी ने जांजगीर में 77वें गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया
President Draupadi Murmu CG Visit: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का 20 नवंबर को छत्तीसगढ़ दौरा, जनजातीय गौरव दिवस समारोह में होंगी शामिल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
देश - विदेश

बह गईं पुल-सड़कें, हिमाचल में 5 जगहों पर फटे बादल, किन्नौर से कुल्लू तक कुदरत का कहर

praveen
praveen
14/08/2025
CG NEWS: तालाब की सफाई के दौरान मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, जांच में जुटी पुलिस
मौसम विभाग की चेतावनी: छठ पर्व पर CG के कई इलाकों में भारी वर्षा और बिजली गिरने की संभावना
टैरिफ को लेकर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, अमेरिका ने विभिन्न उत्पादों पर शुल्क हटाने का किया ऐलान
CG में नक्सल विरोधी अभियान के दौरान आईईडी ब्लास्ट, दो जवान घायल
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस(C.G.)
  • देश - विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • उद्योग
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • महिला विशेष

About US

विश्व न्यूज़ आपके लिए विश्वसनीय, निष्पक्ष और सशक्त समाचार लाता है। हम हर दृष्टिकोण को आवाज़ देने में विश्वास करते हैं, खासकर महिला उत्थान के लिए। उन दबे कुचले आवाज को समाज तक पहुंचना जो महिलाओं को प्रेरित और उत्साहित करती हैं।

Contact US

Editor – Vishva News
📞 Mobile: +91-8103404444, +91-9630465553
✉️ Email: vishvanews36@gmail.com
📍 Address: Near Life Care Hospital, Main Road, Telibandha, Raipur (C.G.)

Important Pages

  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
© Vishva News | Develop By Nimble Technology
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?