By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Vishva NewsVishva NewsVishva News
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस (C.G.)
  • देश – विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • अपराध
  • खेल
  • महिला विशेष
Reading: धधकती आग ने निगल लिया Nainital का ऐतिहासिक Old London House , प्रसिद्ध इतिहासकार की बहन की दर्दनाक मौत
Share
Font ResizerAa
Vishva NewsVishva News
  • होम
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस (C.G.)
  • देश – विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • अपराध
  • खेल
  • महिला विशेष
Search
  • होम
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस (C.G.)
  • देश – विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • अपराध
  • खेल
  • महिला विशेष
Have an existing account? Sign In
Follow US
Vishva News > Blog > देश - विदेश > धधकती आग ने निगल लिया Nainital का ऐतिहासिक Old London House , प्रसिद्ध इतिहासकार की बहन की दर्दनाक मौत
देश - विदेश

धधकती आग ने निगल लिया Nainital का ऐतिहासिक Old London House , प्रसिद्ध इतिहासकार की बहन की दर्दनाक मौत

Vishva News
Last updated: 28/08/2025 12:34 PM
Vishva News
Published: 28/08/2025
Share
SHARE

उत्तराखंड के नैनीताल में एक हेरिटेज बिल्डिंग में भीषण आग लगने से बुजुर्ग महिला की झुलसकर मौत हो गई। पुलिस के अनुसार घटना में जान गंवाने वाली महिला प्रसिद्ध इतिहासकार और पर्यावरणविद डॉ. अजय रावत की बहन थीं। आग बुधवार रात मल्लीताल क्षेत्र में स्थित ओल्ड लंदन हाउस नाम की बिल्डिंग में लगी। फायर ब्रिगेड समेत कई एजेंसियों की टीम कड़ी मशक्कत के बाद रात दो बजे के आसपास आग पर काबू पा सकीं। इमारत में फंसे लोगों की जान बचाने के लिए तीन विभागों के 40 से अधिक कर्मी बचाव अभियान में जुटे रहे।

Contents
  • घटना के बाद मची अफरा-तफरी
  • 1863 में बनी थी इमारत
  • मां को बचाने के लिए चिल्लाते रहे निखिल

जानिए Radhikaraje Gaekwad के बारे में, जिन्हें फोर्ब्स ने किया भारत की सबसे खूबसूरत महारानी घोषित

डॉ. रावत ने बताया कि उनकी बहन शांता बिष्ट की आग में झुलसकर मृत्यु हो गई है। वह 82 वर्ष की थीं। शांता का बेटा निखिल सुरक्षित है। इमारत के पास ही मोबाइल फोन की दुकान चलाने वाले विनोद कुमार वर्मा के अनुसार उन्होंने रात करीब 10 बजे धुआं निकलते देखा, जिसके तुरंत बाद आग की लपटें दिखाई देने लगीं।

घटना के बाद मची अफरा-तफरी

उन्होंने तत्काल अग्निशमन विभाग को सूचना दी जिसके बाद दमकल विभाग का एक वाहन मौके पर पहुंचा और आग बुझाने का प्रयास किया। हालांकि, उसके टैंक का पानी जल्द ही खत्म हो गया जिसके बाद उसे दोबारा पानी भरने के लिए वापस भेज दिया गया। घटना के बाद अफरा-तफरी मच गई, लोग इमारत से निकलकर इधर-उधर भागते दिखाई दिए। रात करीब 1 बजे आग पर काबू पा लिया गया।

Vaishno Devi Landslide : 18 महिलाएं सहित 34 की मौत, परिजन कर रहे अपनों की तलाश

1863 में बनी थी इमारत

ओल्ड लंदन हाउस इमारत 1863 में बनी थी, जब नैनीताल को यूनाइटेड प्रोविंस की ग्रीष्म्कालीन राजधानी के रूप में विकसित किया गया था। उस समय यहां कई शानदार इमारतें बनाई गईं और यह भी उसी दौर में बनाई गई थी। यह इमारत प्रोफेसर अजय रावत की बहनों कमलता रावत और शांता बिष्ट का आवास था। कमलता रावत यहां मोहन लाल शाह बालिका विद्यालय की प्रधानाचार्य के तौर पर सेवानिवृत्त हुई थीं। 2020 में उनकी मौत भी आग में झुलसकर ही हुई थी।

मां को बचाने के लिए चिल्लाते रहे निखिल

बुधवार रात लगी आग के दौरान मृतक महिला के पुत्र निखिल बिष्ट अपनी मां को बचाने के लिए असहाय होकर चिल्लाते रहे और फिर बेहोश हो गए। निखिल बिष्ट ने ‘बर्फी’ समेत कई हिंदी फिल्मों में आर्ट निर्देशक के रूप में काम किया है और वह अपनी बुजुर्ग मां की देखभाल के लिए ही नैनीताल आकर रह रहे थे।

Vishva News

Vishva News serves as the Editor of Vishva News, a Hindi-language news outlet. He is credited as the author of articles covering local, regional, and national developments.

Rashifal 29 January 2026 : जानें 29 जनवरी को कौन सी राशि करेगी प्रगति और किसे संभलकर कदम रखना होगा; पढ़ें आज का राशिफल
Railway Recruitment 2026: रेलवे ग्रुप डी भर्ती शुरू – हजारों युवाओं के लिए सुनहरा अवसर, जानें कैसे करें आवेदन
Space News: चांद के गड्ढों में सैटेलाइट कबाड़ दफन करने की योजना, इस देश के वैज्ञानिकों ने शुरू की तैयारी
Govinda की तबीयत बिगड़ी: अचानक बेहोश होने के बाद अस्पताल में भर्ती, जल्द जारी होगा Health Update
Notification Summary Feature: दिनभर के फालतू नोटिफिकेशन से छुटकारा! इस सुपर आसान फीचर से करें सब बंद
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
देश - विदेश

Sridevi ने जिस एक्टर के लिए रखा था 7 दिन का व्रत, उसी ने बिजली कटने के कारण तोड़ा रिश्ता… शादी का Proposal किया था कैंसिल

Vishva News
Vishva News
12/12/2025
Petrol Diesel Price 07 Dec: ईंधन सस्ती या महंगी? देखिए आपके शहर में पेट्रोल-डीजल की ताज़ा कीमतें 
मां Sunanda Shetty की तबीयत बिगड़ी, लीलावती अस्पताल में भर्ती; Shilpa Shetty भागती हुई पहुंचीं अस्पताल
रेलवे स्टेशन पर बड़ा हादसा: पेंटिंग करते समय ओएचई लाइन की चपेट में आया कर्मचारी, गंभीर रूप से झुलसा
Chhattisgarh : नर्सिंग कॉलेज में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी, अब जल्द करें ऑनलाइन आवेदन
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस(C.G.)
  • देश - विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • उद्योग
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • महिला विशेष

About US

विश्व न्यूज़ आपके लिए विश्वसनीय, निष्पक्ष और सशक्त समाचार लाता है। हम हर दृष्टिकोण को आवाज़ देने में विश्वास करते हैं, खासकर महिला उत्थान के लिए। उन दबे कुचले आवाज को समाज तक पहुंचना जो महिलाओं को प्रेरित और उत्साहित करती हैं।

Contact US

Editor – Vishva News
📞 Mobile: +91-8103404444, +91-9630465553
✉️ Email: vishvanews36@gmail.com
📍 Address: Near Life Care Hospital, Main Road, Telibandha, Raipur (C.G.)

Important Pages

  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
© Vishva News | Develop By Nimble Technology
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?