Budget Session 2026: संसद का बजट सत्र (Budget Session) आज से शुरू हो रहा है। इसकी शुरुआत राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के भाषण से हो रही है, वह लोकसभा और राज्यसभा के सभी सांसदों को एक साथ संबोधित कर रही हैं। 1 फरवरी को देश का केंद्रीय बजट पेश किया जाएगा। उससे पहले बजट सत्र शुरू होने से पहले हुई सर्वदलीय बैठक में विपक्ष ने ‘विकसित भारत-जी राम जी अधिनियम’ और मतदाता सूची की जांच जैसे मुद्दों पर बहस की मांग रखी, लेकिन सरकार ने इन मांगों को फिलहाल स्वीकार नहीं किया है।
CG : होटल में खूनी खेल – बेरहमी से पीट-पीटकर युवक की मौत, घटना से सनसनी
कब तक चलेगा यह बजट सेशन?
यह सत्र 65 दिनों में 30 बैठकों तक चलेगा, 2 अप्रैल को खत्म होगा। दोनों सदन 13 फरवरी को छुट्टी के लिए स्थगित हो जाएंगे और 9 मार्च को फिर से मिलेंगे, ताकि स्टैंडिंग कमेटियां अलग-अलग मंत्रालयों और विभागों की ग्रांट की मांगों की जांच कर सकें।
राष्ट्रपति मुर्मू को गार्ड ऑफ ऑनर
आज से बजट सत्र, संसद पहुंचने पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।
#WATCH | Budget session | President Droupadi Murmu receives Guard of Honour as she arrives at the Parliament.
(Video: Sansad TV) pic.twitter.com/sUV4pBGiBK
— ANI (@ANI) January 28, 2026
Vishva News serves as the Editor of Vishva News, a Hindi-language news outlet. He is credited as the author of articles covering local, regional, and national developments.

