By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Vishva NewsVishva NewsVishva News
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस (C.G.)
  • देश – विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • अपराध
  • खेल
  • महिला विशेष
Reading: बुलडोजर कार्रवाई पर बवाल : अवैध कब्जे पर निगम प्रशासन का एक्शन, व्यापारियों का फूटा गुस्सा, कहा- चुनींदा दुकानों पर की गई कार्रवाई
Share
Font ResizerAa
Vishva NewsVishva News
  • होम
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस (C.G.)
  • देश – विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • अपराध
  • खेल
  • महिला विशेष
Search
  • होम
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस (C.G.)
  • देश – विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • अपराध
  • खेल
  • महिला विशेष
Have an existing account? Sign In
Follow US
Vishva News > Blog > जिला तैतीस (C.G.) > बुलडोजर कार्रवाई पर बवाल : अवैध कब्जे पर निगम प्रशासन का एक्शन, व्यापारियों का फूटा गुस्सा, कहा- चुनींदा दुकानों पर की गई कार्रवाई
जिला तैतीस (C.G.)

बुलडोजर कार्रवाई पर बवाल : अवैध कब्जे पर निगम प्रशासन का एक्शन, व्यापारियों का फूटा गुस्सा, कहा- चुनींदा दुकानों पर की गई कार्रवाई

praveen
Last updated: 18/08/2025 11:55 AM
praveen
Published: 04/08/2025
Share
SHARE

रायपुर : राजधानी रायपुर में अवैध कब्जे पर एक बार फिर से नगर निगम ने बुलडोजर कार्रवाई की है। सोमवार को गोगांव क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 3 में मेन रोड किनारे बनी दर्जनों दुकानों पर प्रशासन ने अचानक बुलडोजर चलवा दिया। इस दौरान दुकानों के सामने नाली के ऊपर बने पाटे को भी तोड़ दिया गया। निगम की इस कार्रवाई का बड़ी संख्या में स्थानीय दुकानदारों और रहवासियों ने पक्षपात का आरोप लगाते हुए जमकर विरोध किया। मौके पर पुलिस और नगर निगम अधिकारियों के साथ दुकानदारों की तीखी बहस, गाली-गलौज और झूमाझटकी भी हुई। वहीं कांग्रेस नेता पंकज शर्मा सहित कई जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने तोड़फोड़ का विरोध किया।

स्थानीय दुकानदारों ने बातचीत करते हुए बताया कि चुनींदा दुकानों पर ही बुलडोजर कार्रवाई की जा रही है। स्थानीय निवासी राम साहू ने आरोप लगाया कि कई भाजपा नेताओं की दुकानें भी वहां हैं, लेकिन उन पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। गोगांव इलाके के वार्ड क्रमांक 3 में यह कार्रवाई की गई, जिसमें एक दर्जन से ज्यादा दुकानों के सामने हिस्से को तोड़ा गया।

स्थानीय दुकानदार लोकेश साहू ने कहा कि बुलडोजर कार्रवाई से पहले किसी प्रकार का नोटिस नहीं दिया गया, न ही कोई जानकारी दी गई। सीधे बुलडोजर लाया गया और तोड़फोड़ कर दी गई। उन्होंने कहा कि ये सभी दुकानें रोज खुलती हैं और इन्हीं से लोगों का जीवन-यापन चलता है। इनमें चाय-पकौड़ी, कपड़े, मोबाइल, टीवी, पंखे आदि की दुकानें शामिल हैं। सभी मध्यमवर्गीय परिवारों की दुकानें हैं।

उन्होंने कहा कि हम इस कार्रवाई का जमकर विरोध करते हैं। बिना सूचना दिए की गई इस कार्रवाई के खिलाफ हम लगातार विरोध करेंगे।

praveen

Vishva News serves as the Editor of Vishva News, a Hindi-language news outlet. He is credited as the author of articles covering local, regional, and national developments.

Chhattisgarh : 27.90 लाख की ठगी का मामला: दीपक टंडन के खिलाफ फिर दर्ज हुई शिकायत
CG में नक्सल विरोधी अभियान के दौरान आईईडी ब्लास्ट, दो जवान घायल
नक्सलियों को बड़ा झटका: 1 करोड़ का इनामी मज्जी गिरोह समेत सरेंडर, महाराष्ट्र-MP-छत्तीसगढ़ नक्सलमुक्त की ओर
Raipur DEO Office Fire Incident: शॉर्ट सर्किट से DEO कार्यालय में आग, दो दिन बाद भी अंधेरे में काम करने को मजबूर कर्मचारी
CG Accident News: यात्री बस पलटी, 40 सवारों में से 6 घायल, दो की हालत गंभीर
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
खेलजिला तैतीस (C.G.)देश - विदेशमहिला विशेष

स्वतंत्रता दिवस समारोह: मुख्यमंत्री श्री साय ने पुलिस परेड ग्राउंड पर किया ध्वजारोहण, परेड की ली सलामी

praveen
praveen
15/08/2025
CG Crime : पिज्जा डिलीवरी बॉय की बेरहमी से हत्या, इधर झाड़ियों में मिली अज्ञात युवक की लाश
CG CRIME : मासूम के साथ दुष्कर्म, पुलिस ने कथित दादा को किया गिरफ्तार
Neeraj Chopra Diamond League Final 2025: बाहुबली नीरज कब और किससे भिड़ेंगे? जानें पूरा शेड्यूल और भारतीय समय
IND vs AUS: पहले वनडे में भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन, एक धाकड़ बल्लेबाज रह सकता है बाहर
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस(C.G.)
  • देश - विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • उद्योग
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • महिला विशेष

About US

विश्व न्यूज़ आपके लिए विश्वसनीय, निष्पक्ष और सशक्त समाचार लाता है। हम हर दृष्टिकोण को आवाज़ देने में विश्वास करते हैं, खासकर महिला उत्थान के लिए। उन दबे कुचले आवाज को समाज तक पहुंचना जो महिलाओं को प्रेरित और उत्साहित करती हैं।

Contact US

Editor – Vishva News
📞 Mobile: +91-8103404444, +91-9630465553
✉️ Email: vishvanews36@gmail.com
📍 Address: Near Life Care Hospital, Main Road, Telibandha, Raipur (C.G.)

Important Pages

  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
© Vishva News | Develop By Nimble Technology
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?