बलौदाबाजार: भाटापारा शहर थाना से महज कुछ दूरी पर दिनदहाड़े पांच लाख रुपए की उठाईगिरी की वारदात सामने आई है। जानकारी के अनुसार, पोहा मिल व्यापारी बैंक से पैसा निकालकर ले जा रहा था। इसी दौरान अंडरब्रिज के पास असामाजिक तत्वों ने पीछे रखे बैग में हाथ डालकर नगदी से भरा थैला पार कर दिया।
Chhattisgarh : जिला अस्पताल में इंजेक्शन लगाने के बाद युवक की मौत, परिजनों ने किया हंगामा
घटना शहर के सबसे व्यस्त और सुरक्षित माने जाने वाले क्षेत्र में हुई है, जिससे आम नागरिकों में दहशत और आक्रोश है। वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसके आधार पर पुलिस आरोपियों की पहचान करने में जुट गई है।
Raipur News : पत्नी की आत्महत्या मामले में पति पर FIR, ‘भिखारी’ कहकर करता था प्रताड़ित
सीसीटीवी में देखा जा सकता है कि, चार युवक दीवार फांद कर भागते हुए दिखे हैं। फिलहाल, भाटापारा शहर थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और आसपास के इलाकों में लगे कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। पुलिस का दावा है कि, जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Vishva News serves as the Editor of Vishva News, a Hindi-language news outlet. He is credited as the author of articles covering local, regional, and national developments.

