By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Vishva NewsVishva NewsVishva News
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस (C.G.)
  • देश – विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • अपराध
  • खेल
  • महिला विशेष
Reading: CG CRIME: पड़ोसी ही था शिक्षक दंपति का हत्यारा, पुलिस ने किया गिरफ्तार
Share
Font ResizerAa
Vishva NewsVishva News
  • होम
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस (C.G.)
  • देश – विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • अपराध
  • खेल
  • महिला विशेष
Search
  • होम
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस (C.G.)
  • देश – विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • अपराध
  • खेल
  • महिला विशेष
Have an existing account? Sign In
Follow US
Vishva News > Blog > जिला तैतीस (C.G.) > CG CRIME: पड़ोसी ही था शिक्षक दंपति का हत्यारा, पुलिस ने किया गिरफ्तार
जिला तैतीस (C.G.)

CG CRIME: पड़ोसी ही था शिक्षक दंपति का हत्यारा, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Vishva News
Last updated: 11/10/2025 6:55 PM
Vishva News
Published: 11/10/2025
Share
SHARE

 खैरागढ़: जिले के अतरिया गांव में शिक्षक दंपति की निर्मम हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने आरोपी पड़ोसी भगवती मरकाम को गिरफ्तार किया है, जिसने पूछताछ में अपने जुर्म को स्वीकार कर लिया। शुरुआती जांच में यह सामने आया है कि यह हत्या केवल दस हजार रुपये के विवाद के चलते की गई थी।

Chhattisgarh : पुलिस ने दो संदिग्धों को पकड़ा, बच्चे को चोरी करने की कोशिश विफल

एडिशनल एसपी नितेश गौतम ने बताया कि भगवती मरकाम ने मृतक शिक्षक बाबूलाल सोरी से दस हजार रुपये उधार लिए थे। लगातार पैसे लौटाने का दबाव बनाने पर नाराज होकर आरोपी ने शुक्रवार तड़के सुबह 4 से 5 बजे के बीच इस भयानक वारदात को अंजाम दिया। आरोपी ने मृतक बाबूलाल सोरी (55) और उनकी पत्नी सुनीता सोरी (50) की उनके ही घर में लोहे के भारी हथियार से सिर पर वार कर हत्या कर दी। इस दौरान दोनों की आंखों पर भी चोट की गई, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के समय घर में केवल पति-पत्नी ही मौजूद थे।

घटना की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग जागे। ग्रामीणों ने मौके पर जाकर भगवती मरकाम को शिक्षक के घर से भागते हुए देखा और उसे पकड़ लिया। तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। इसके बाद गंडई थाना प्रभारी राजेश देवदास के नेतृत्व में फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉड घटनास्थल पर पहुंचे। टीम ने घटना स्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और आवश्यक साक्ष्य एकत्रित किए। प्रारंभिक जांच में आरोपी के खिलाफ पुख्ता सबूत मिलने के बाद उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया।

WCD Recruitment 2025: छत्तीसगढ़ में 55 पदों पर निकली वैकेंसी, जानें योग्यता व आवेदन प्रक्रिया

मृतक बाबूलाल सोरी भदेरा स्कूल में शिक्षक के रूप में पदस्थ थे। उनकी सादगी, मिलनसार स्वभाव और क्षेत्र में लोकप्रियता के कारण उनकी और उनकी पत्नी की हत्या की खबर से पूरे अतरिया क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और हत्या में प्रयुक्त हथियार की बरामदगी के लिए कार्रवाई जारी है।

इस जघन्य वारदात ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा किया है कि इतने मामूली विवाद के लिए कोई इंसान कितनी भयावह हद तक गिर सकता है।

Vishva News

Vishva News serves as the Editor of Vishva News, a Hindi-language news outlet. He is credited as the author of articles covering local, regional, and national developments.

CGMSC घोटाला: ED के शिकंजे में ‘मनी ट्रेल’, शशांक चौपड़ा से 22 जनवरी तक कड़ी पूछताछ
Chhattisgarh : शालीमार यार्ड आधुनिकीकरण, 13 से 23 नवंबर तक कई ट्रेनें रद्द, यात्रियों को झटका
CM विष्णुदेव साय का आरोप: “ओबीसी समाज से आते हैं मोदी, इसलिए कांग्रेस करती है उनका अपमान”
No Helmet No Petrol : बिना हेलमेट नहीं मिलेगा पेट्रोल, रायपुर में आज से लागू नया नियम
आंगनबाड़ी केंद्र में दर्दनाक हादसा: करंट लगने से ढाई साल की मासूम की मौत, कार्यकर्ता और सहायिका बर्खास्त
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
जिला तैतीस (C.G.)प्रमुख खबरें

CG News : धार्मिक आयोजन में विवाद… चंदे को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट, कई घायल

Vishva News
Vishva News
11/11/2025
रायगढ़ पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल : 1 टीआई, 2 एसआई, 6 एएसआई सहित 40 पुलिसकर्मियों के तबादले
रायपुर रेल मंडल में सनसनी: कर्मचारी ने फिनाइल पीकर की आत्महत्या की कोशिश, नाराजगी बनी वजह
Youngest Female CA Nandini Agrawal: भारत की बेटी नंदिनी अग्रवाल है दुनिया की सबसे कम उम्र की महिला सीए
CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में थमी बारिश, आसमान साफ होने से बढ़ेगी ठंड
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस(C.G.)
  • देश - विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • उद्योग
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • महिला विशेष

About US

विश्व न्यूज़ आपके लिए विश्वसनीय, निष्पक्ष और सशक्त समाचार लाता है। हम हर दृष्टिकोण को आवाज़ देने में विश्वास करते हैं, खासकर महिला उत्थान के लिए। उन दबे कुचले आवाज को समाज तक पहुंचना जो महिलाओं को प्रेरित और उत्साहित करती हैं।

Contact US

Editor – Vishva News
📞 Mobile: +91-8103404444, +91-9630465553
✉️ Email: vishvanews36@gmail.com
📍 Address: Near Life Care Hospital, Main Road, Telibandha, Raipur (C.G.)

Important Pages

  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
© Vishva News | Develop By Nimble Technology
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?