CG Dhan Kharidi: छत्तीसगढ़ में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का महाअभियान लगातार जारी है। 14 नवंबर से शुरू हुई धान खरीदी के तहत 26 दिसंबर तक 60 लाख 87 हजार 547 मीट्रिक टन धान की खरीदी की जा चुकी है। इस अवधि में 11 लाख 51 हजार 355 पंजीकृत किसानों ने अपना धान बेचा है। धान खरीदी के भुगतान के लिए मार्कफेड द्वारा 13 हजार 615 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं।इस वर्ष 27 लाख 43 हजार 444 किसानों ने धान बेचने के लिए पंजीयन कराया है, जिसमें 32 लाख 64 हजार 598 हेक्टेयर रकबा शामिल है। खरीदी व्यवस्था को बेहतर और आसान बनाने के लिए ‘टोकन तुंहर ऐप’ शुरू किया गया है, जिससे किसानों को 24 घंटे टोकन प्राप्त करने की सुविधा मिल रही है और उन्हें बड़े स्तर पर सहूलियत हुई है। धान खरीदी केंद्रों में आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।
Chhattisgarh: नगर निगम कर्मचारी करेंगे आंदोलन, फेडरेशन की 11 सूत्रीय मांगों को लेकर कल से हड़ताल पर
राज्य सरकार द्वारा गठित दल प्रदेश और सीमावर्ती इलाकों में अवैध धान परिवहन, भंडारण और विक्रय पर सतत निगरानी रख रहे हैं। वहीं, धान खरीदी और भुगतान प्रक्रिया को सुचारू रखने के लिए सभी केंद्रों पर अधिकारियों की तैनाती की गई है। राज्य और जिला स्तर के वरिष्ठ अधिकारी लगातार दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा ले रहे हैं।
राज्य सरकार के निर्देशानुसार किसानों को समर्थन मूल्य के साथ भुगतान भी जारी है। सरकार किसानों से खरीदे गए धान के मूल्य भुगतान के लिए मार्कफेड को 26 हजार 200 करोड़ रुपये की बैंक गारंटी पहले ही प्रदान कर चुकी है। बाहर से धान की अवैध आवक रोकने के लिए चेकपोस्ट पर निगरानी बढ़ाई गई है और वाहनों की औचक जांच की जा रही है। सरकार की किसान हितैषी नीतियों के तहत किसानों को प्रति एकड़ 21 क्विंटल समर्थन मूल्य और कृषि उन्नति योजना के तहत 3,100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी की जा रही है, जिससे किसानों को उचित मूल्य मिलने के साथ उनका आर्थिक सशक्तिकरण भी सुनिश्चित हो रहा है।
Vishva News serves as the Editor of Vishva News, a Hindi-language news outlet. He is credited as the author of articles covering local, regional, and national developments.

