रायगढ़ : रायगढ़ जिले के ग्राम कपाटडेरा में मासूम बच्चे के सामने बीती रात हत्यारों ने उनके माता-पिता की नृशंस हत्या कर दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने दो संदेहियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है.
Women Empowerment: महिलाओं के हाथ में इस जिले की कमान, विधायक से लेकर एसपी-एसडीएम तक सब महिलाएं
जिले के घरघोड़ा ब्लॉक के ग्राम पंचायत भेंड्रा के ग्राम कपाटडेरा में निवासरत गुरुवार सिंह राठिया (35 वर्ष) और उनकी पत्नी मनीता राठिया (30 वर्ष) की अलसुबह रक्तरंजित लाश मिली. सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा की कार्रवाई करते हुए जांच शुरू की.
छत्तीसगढ़ हादसा: दो बाइक की टक्कर में 2 की दर्दनाक मौत, क्षेत्र में हड़कंप
घटना के चश्मदीद मृतक के मासूम बच्चे ने पुलिस को वाकये से अवगत कराया. पुलिस ने बच्चे से मिली जानकारी पर दो संदेहियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. जल्द मामले का खुलासा होने की उम्मीद जताई जा रही है.
Vishva News serves as the Editor of Vishva News, a Hindi-language news outlet. He is credited as the author of articles covering local, regional, and national developments.

