By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Vishva NewsVishva NewsVishva News
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस (C.G.)
  • देश – विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • अपराध
  • खेल
  • महिला विशेष
Reading: CG NEWS: बैंक अधिकारी बनकर ठगी, इंटीरियर डिजाइनर से 2 लाख रुपए उड़ाए
Share
Font ResizerAa
Vishva NewsVishva News
  • होम
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस (C.G.)
  • देश – विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • अपराध
  • खेल
  • महिला विशेष
Search
  • होम
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस (C.G.)
  • देश – विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • अपराध
  • खेल
  • महिला विशेष
Have an existing account? Sign In
Follow US
Vishva News > Blog > जिला तैतीस (C.G.) > CG NEWS: बैंक अधिकारी बनकर ठगी, इंटीरियर डिजाइनर से 2 लाख रुपए उड़ाए
जिला तैतीस (C.G.)

CG NEWS: बैंक अधिकारी बनकर ठगी, इंटीरियर डिजाइनर से 2 लाख रुपए उड़ाए

Vishva News
Last updated: 01/10/2025 11:32 AM
Vishva News
Published: 01/10/2025
Share
SHARE

दुर्ग: भिलाई में एक इंटीरियर डिजाइनर से करीब 2 लाख की ठगी हुई है। स्कैमर्स ने बैंक अधिकारी बनकर डिजाइनर को क्रेडिट कार्ड लिमिट बढ़ाने का झांसा दिया और देखते ही देखते उसके खाते से 1 लाख 97 हजार 912 रुपए गायब हो गए। मामला सुपेला थाना क्षेत्र का है। पीड़ित को जब ठगी का एहसास हुआ तो साइबर टोलफ्री नंबर 1930 पर कॉल कर शिकायत दर्ज कराई, तब जाकर मामला थाने पहुंचा। अब पुलिस आरोपियों का पता लगा रही है। सुपेला पुलिस ने बताया कि पीड़ित का नाम अजय मित्रा (45 साल) है, वह नेहरू नगर में रहते है और इंटीरियर डिजाइनर का काम करते हैं।

Dr Madhuri Kanitkar: पहली महिला थ्री-स्टार जनरल, फौज और सेवा में रचा इतिहास

उन्होंने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उनका खाता कोटक महिंद्रा बैंक सुपेला शाखा में है और यह खाता उनके मोबाइल नंबर से लिंक है। 10 सितंबर की शाम 4 बजे उनके मोबाइल के व्हाट्सएप पर कोटक महिंद्रा बैंक के नाम से एक लिंक आया। इसमें 2,11,000 रुपए के प्री-अप्रूव्ड क्रेडिट कार्ड का ऑफर था। अजय ने उस लिंक पर क्लिक किया, जिसके बाद ‘गेट योर कार्ड’ का मैसेज दिखा। उसी समय उनके मोबाइल पर एक टेक्स्ट मैसेज आया ‘थैंक यू फॉर योर इंटरेस्ट इन कोटक बैंक क्रेडिट कार्ड।’

12 सितंबर को अजय को फिर मैसेज आया कि उनका क्रेडिट कार्ड एप्लीकेशन नंबर अप्रूव्ड हो गया है और 3 दिन में कार्ड उनके पते पर भेज दिया जाएगा। इसी बीच 14 सितंबर को शाम 4 बजे एक अज्ञात मोबाइल नंबर से फोन आया। कॉल करने वाले ने खुद को कोटक महिंद्रा बैंक का अधिकारी बताते हुए कहा कि उनका क्रेडिट कार्ड बन चुका है और उसकी लिमिट बढ़ानी है। बैंक अधिकारी बनकर बात कर रहे शख्स ने अजय को बैंक का ऐप खोलने कहा और फिर क्रेडिट कार्ड के सामने के चार अंक पूछे। अजय ने वह अंक बता दिए। इसके बाद उनके मोबाइल पर दो बार ओटीपी आया।

थर्मल प्लांट हादसा: 30 फीट ऊँचाई से गिरा आर्च, 9 मजदूरों की दर्दनाक मौत

ठग ने ओटीपी भी उनसे पूछ लिया। अजय को भनक तक नहीं लगी और मिनटों में उनके खाते से 98,956 रुपए और 98,956 रुपए, यानी कुल 1,97,912 रुपए निकल गए। धोखाधड़ी का एहसास होने पर अजय ने तुरंत साइबर टोलफ्री नंबर 1930 पर कॉल कर शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद उन्होंने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। स्मृतिनगर पुलिस ने इस संबंध में बीएनएस की धारा 318(4) के तहत अपराध कायम किया है।

Vishva News

Vishva News serves as the Editor of Vishva News, a Hindi-language news outlet. He is credited as the author of articles covering local, regional, and national developments.

Chhath Special Trains 2025: बिहार जाने वाले यात्री रहें तैयार, रेलवे ने दुर्ग-पटना और गोंदिया-पटना के लिए स्पेशल ट्रेन की घोषणा
रायपुर रेल मंडल में सनसनी: कर्मचारी ने फिनाइल पीकर की आत्महत्या की कोशिश, नाराजगी बनी वजह
CG Accident : मां बम्लेश्वरी के दर्शन कर लौटते समय हादसा, डोंगरगढ़ में बाइक और पिकअप की टक्कर में 2 की मौत
Chhattisgarh : झारखंड के कुख्यात गैंगस्टर मयंक सिंह को छत्तीसगढ़ पुलिस ने रायपुर लाया, कोर्ट में जल्द करेगी पेश…
CG Suicide Case: ससुराल वालों द्वारा प्रताड़ित महिला ने लिखा सुसाइड नोट, छत से कूदकर दी जान
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
जिला तैतीस (C.G.)

विशाल कांवड़ यात्रा में शामिल हुए सांसद बृजमोहन अग्रवाल

praveen
praveen
03/08/2025
Republic Day 2026: संविधान निर्माण में महिलाओं की ऐतिहासिक भूमिका, ये हैं गणतंत्र की असली नायिकाएं
व्यापम में रिश्तेदारी का झांसा देकर 10 लाख की ठगी! फार्मासिस्ट निकला जॉब दिलाने वाला ठग, पुलिस ने दबोचा
Chhattisgarh: टोकन नहीं कटने से नाराज किसान ने किया आत्मघाती प्रयास, ब्लेड से खुद का गला काटा
Padma Shri Devaki Amma: मिट्टी से उठी मेहनत की मिसाल, केरल की देवकी अम्मा का सफर पहुँचा पद्मश्री तक
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस(C.G.)
  • देश - विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • उद्योग
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • महिला विशेष

About US

विश्व न्यूज़ आपके लिए विश्वसनीय, निष्पक्ष और सशक्त समाचार लाता है। हम हर दृष्टिकोण को आवाज़ देने में विश्वास करते हैं, खासकर महिला उत्थान के लिए। उन दबे कुचले आवाज को समाज तक पहुंचना जो महिलाओं को प्रेरित और उत्साहित करती हैं।

Contact US

Editor – Vishva News
📞 Mobile: +91-8103404444, +91-9630465553
✉️ Email: vishvanews36@gmail.com
📍 Address: Near Life Care Hospital, Main Road, Telibandha, Raipur (C.G.)

Important Pages

  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
© Vishva News | Develop By Nimble Technology
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?