By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Vishva NewsVishva NewsVishva News
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस (C.G.)
  • देश – विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • अपराध
  • खेल
  • महिला विशेष
Reading: CG News – छत्तीसगढ़ करेगा नेशनल ट्राइबल गेम्स की मेजबानी, राज्य के 32 खिलाड़ियों का हुआ चयन
Share
Font ResizerAa
Vishva NewsVishva News
  • होम
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस (C.G.)
  • देश – विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • अपराध
  • खेल
  • महिला विशेष
Search
  • होम
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस (C.G.)
  • देश – विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • अपराध
  • खेल
  • महिला विशेष
Have an existing account? Sign In
Follow US
Vishva News > Blog > जिला तैतीस (C.G.) > CG News – छत्तीसगढ़ करेगा नेशनल ट्राइबल गेम्स की मेजबानी, राज्य के 32 खिलाड़ियों का हुआ चयन
जिला तैतीस (C.G.)प्रमुख खबरें

CG News – छत्तीसगढ़ करेगा नेशनल ट्राइबल गेम्स की मेजबानी, राज्य के 32 खिलाड़ियों का हुआ चयन

Vishva News
Last updated: 26/01/2026 1:45 PM
Vishva News
Published: 26/01/2026
Share
SHARE

रायपुर : छत्तीसगढ़ की खेल प्रतिभाओं ने एक बार फिर अपना लोहा मनवाया है. आगामी माह फरवरी 2026 में आयोजित होने वाले ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स’ के लिए छत्तीसगढ़ राज्य दल की घोषणा कर दी गई है. इस चयन सूची में सबसे खास बात यह है कि खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा रायपुर और बिलासपुर में संचालित खेल अकादमियों के 32 खिलाड़ियों ने अपनी जगह पक्की की है.

Contents
  • फरवरी में छत्तीसगढ़ करेगा मेजबानी
  • इन अकादमियों से निकले सितारे
  • रायपुर अकादमी (11 खिलाड़ी)
  • बिलासपुर अकादमी (21 खिलाड़ी)

Asia Legends Cup 2026: छत्तीसगढ़ के तीन स्टार क्रिकेटरों का चयन, अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चमकाएंगे अपनी प्रतिभा

फरवरी में छत्तीसगढ़ करेगा मेजबानी

उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ को ‘खेलो इंडिया नेशनल गेम्स 2026’ की मेजबानी का गौरव प्राप्त हुआ है. इसी कड़ी में आयोजित होने वाले ट्राइबल गेम्स में कुश्ती, फुटबॉल, हॉकी, वेटलिफ्टिंग, एथलेटिक, तीरंदाजी और तैराकी जैसी प्रतिस्पर्धाएं होंगी. साथ ही, कबड्डी और मलखम्ब को प्रदर्शनी खेल (Exhibition Games) के रूप में शामिल किया गया है.

इन अकादमियों से निकले सितारे

राज्य स्तरीय चयन ट्रायल 06 से 08 जनवरी के बीच रायपुर और बिलासपुर में आयोजित किए गए थे, जिसमें प्रदेश के अनुसूचित जनजाति वर्ग के खिलाड़ियों ने भारी उत्साह दिखाया.

रायपुर अकादमी (11 खिलाड़ी)

फुटबॉल बालिका अकादमी रायपुर से किरण पिस्दा (बालोद), निधि लकड़ा (जशपुर), माड़वी पूजा (सुकमा), शारदा प्रधानी (सुकमा), राशि पोयाम (कोण्डागांव), हॉकी अकादमी रायपुर से मनीष वटी (बस्तर), एथलेटिक अकादमी रायपुर से सिद्धार्थ नागेश (जशपुर), बिरजु राम मंडावी (कोण्डागांव), किरण धु्रव (बलौदाबाजार) एवं तीरंदाजी खेल अकादमी रायपुर से चांदनी मरकाम (धमतरी), खिलेश भद्रे (कोण्डागांव) चयनित हुए हैं.

CG Road Accident : राष्ट्रीय राजमार्ग-30 पर दर्दनाक हादसा, डॉक्टर की कार ट्रक से टकराई, मौके पर मौत

बिलासपुर अकादमी (21 खिलाड़ी)

बिलासपुर की आवासीय हॉकी अकादमी से सर्वाधिक खिलाड़ियों का चयन हुआ है, जिनमें आवासीय हॉकी अकादमी बिलासपुर से स्मिता कुजूर (जशपुर), दामिनी खुर्रो (कबीरधाम), रिया खलखो (जशपुर), मधु सिदार (जशपुर), एस्टिमा (जशपुर), शोभिता (कोण्डागांव), राहुल कुमार (गरियाबंद), अश्विन कुजूर (जशपुर), संदीप कुमार (राजनांदगांव), जितू हेमला (बीजापुर), विवेक बेक (जशपुर), निशांत तिर्की (जशपुर), सुमित मींज (जशपुर), प्रिंस भगत (जशपुर), अविनाश एक्का (जशपुर), रोबित एक्का(जशपुर) शामिल हैं.

इसके अलावा तीरंदाजी से बिलासपुर के अभिलाष राज, आकाश राज, देवेन्द्र कुमार और एथलेटिक्स से गजेन्द्र ठाकुर ने जगह बनाई है.

Vishva News

Vishva News serves as the Editor of Vishva News, a Hindi-language news outlet. He is credited as the author of articles covering local, regional, and national developments.

भीषण सड़क हादसा: गिट्टी से भरे ट्रक ने बस को मारी टक्कर, 20 यात्रियों की दर्दनाक मौत
कर्ज में डूबा पति, बाइक पर पत्नी को बांधकर भटकता रहा इलाज के लिए – जेवर और बर्तन भी बिके
CG Weather Update: अगले तीन दिनों में बढ़ेगी ठंड, उत्तरी छत्तीसगढ़ में शीतलहर का अलर्ट
Gevra-Bilaspur MEMU Accident: CRS ने लोको पायलट और असिस्टेंट के मोबाइल स्क्रीन टाइम डेटा तलब किया, जांच में तेजी
CG Transfer News: वन विभाग में बड़ा फेरबदल, कई CCF और वन संरक्षकों के तबादले, देखें List
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
जिला तैतीस (C.G.)

बिना हेलमेट के दोपहिया वाहन चालकों को न मिलेगा पेट्रोल, न मिलेगी शराब, सड़क दुर्घटना में जनहानि रोकने प्रशासन ने उठाया कदम…

praveen
praveen
08/08/2025
CG NEWS : अज्ञात बदमाश ने जिला अध्यक्ष की कार में लगाई आग, सीसीटीवी में कैद हुई घटना
Asia First Woman Loco Pilot: 36 वर्षों की सफलता भरी पारी के बाद रिटायर होंगी देश की पहली महिला लोको पायलट सुरेखा यादव
Kashish Methwani: कशिश मेथवानी की प्रेरणादायक कहानी, ब्यूटी क्वीन से बनीं भारतीय सेना की लेफ्टिनेंट
Chaitanya Baghel Case : 3200 करोड़ के शराब घोटाले में चैतन्य बघेल को झटका, सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई जनवरी तक टाली 
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस(C.G.)
  • देश - विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • उद्योग
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • महिला विशेष

About US

विश्व न्यूज़ आपके लिए विश्वसनीय, निष्पक्ष और सशक्त समाचार लाता है। हम हर दृष्टिकोण को आवाज़ देने में विश्वास करते हैं, खासकर महिला उत्थान के लिए। उन दबे कुचले आवाज को समाज तक पहुंचना जो महिलाओं को प्रेरित और उत्साहित करती हैं।

Contact US

Editor – Vishva News
📞 Mobile: +91-8103404444, +91-9630465553
✉️ Email: vishvanews36@gmail.com
📍 Address: Near Life Care Hospital, Main Road, Telibandha, Raipur (C.G.)

Important Pages

  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
© Vishva News | Develop By Nimble Technology
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?