By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Vishva NewsVishva NewsVishva News
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस (C.G.)
  • देश – विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • अपराध
  • खेल
  • महिला विशेष
Reading: CG News: 5 लाख की इनामी नक्सली भूमिका ने किया धमतरी में आत्मसमर्पण, इन बड़ी घटनाओं में थी शामिल
Share
Font ResizerAa
Vishva NewsVishva News
  • होम
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस (C.G.)
  • देश – विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • अपराध
  • खेल
  • महिला विशेष
Search
  • होम
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस (C.G.)
  • देश – विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • अपराध
  • खेल
  • महिला विशेष
Have an existing account? Sign In
Follow US
Vishva News > Blog > जिला तैतीस (C.G.) > CG News: 5 लाख की इनामी नक्सली भूमिका ने किया धमतरी में आत्मसमर्पण, इन बड़ी घटनाओं में थी शामिल
जिला तैतीस (C.G.)प्रमुख खबरें

CG News: 5 लाख की इनामी नक्सली भूमिका ने किया धमतरी में आत्मसमर्पण, इन बड़ी घटनाओं में थी शामिल

Vishva News
Last updated: 06/01/2026 4:04 PM
Vishva News
Published: 06/01/2026
Share
SHARE

धमतरी : नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत धमतरी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। लंबे समय से सक्रिय 5 लाख रुपए की इनामी महिला नक्सली भूमिका उर्फ गीता उर्फ लता उर्फ सोमारी ने पुलिस अधीक्षक सूरज सिंह परिहार के समक्ष आत्मसमर्पण किया है। वह नगरी एरिया कमेटी की सदस्य और गोबरा एलओएस कमांडर के रूप में कार्यरत थी। छत्तीसगढ़ ओडिशा सीमावर्ती इलाकों में संगठन की महत्वपूर्ण कड़ी मानी जाती थी। आत्मसमर्पण के बाद शासन की नीति के अनुरूप भूमिका को 50 हजार की प्रोत्साहन राशि दी गई। वहीं पुनर्वास का लाभ भी दिया जाएगा।

Contents
  • 2005 से माओवादी संगठन में रही सक्रिय
  • इन घटनाओं में शामिल थी भूमिका

सेंट्रल जेल में कवासी लखमा से मिले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, ED-EOW की कार्रवाई पर उठाए सवाल

मूलतः ग्राम पुसनार, थाना गंगालूर जिला बीजापुर की रहने वाली 37 वर्षीय भूमिका पर शासन ने पांच लाख रुपये का इनाम घोषित किया था। लंबे समय तक माओवादी संगठन से जुड़े रहने के अनुभवों ने भूमिका को भीतर से तोड़ दिया था। संगठन के भीतर भेदभावपूर्ण व्यवहार, हिंसा पर आधारित विचारधारा और पारिवारिक व दांपत्य जीवन से लगातार वंचित रहना उसके लिए मानसिक बोझ बन चुका था। इन्हीं परिस्थितियों से क्षुब्ध होकर उसने हथियार छोड़कर समाज की मुख्यधारा से जुड़ने का निर्णय लिया।

2005 से माओवादी संगठन में रही सक्रिय

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार भूमिका वर्ष 2005 से माओवादी संगठन में सक्रिय रही। प्रारंभिक प्रशिक्षण के बाद वह वर्ष 2010 तक प्लाटून-01 में शामिल रही। इसके पश्चात उसे ओडिशा राज्य कमेटी में भेजा गया, जहां विभिन्न इकाइयों में कार्य करते हुए वर्ष 2011 से 2019 तक वह शीर्ष माओवादी नेता सीसीएम संग्राम की सुरक्षा में तैनात रही। वर्ष 2019 से 2023 के बीच उसने सीनापाली एरिया कमेटी में एरिया कमेटी सदस्य के रूप में जिम्मेदारी निभाई, जबकि सितंबर 2023 में उसे गोबरा एलओएस कमांडर बनाया गया।

Wrong Side Driving : रॉन्ग साइड में गाड़ी चलाना हुआ महंगा, पहली बार दर्ज हुई FIR, सजा के बारे में जानें

इन घटनाओं में शामिल थी भूमिका

संगठन में लगातार घटती संख्या के चलते हाल के समय में भूमिका नगरी एवं सीतानदी एरिया कमेटी के साथ संयुक्त रूप से सक्रिय थी। अपने लंबे नक्सली जीवन के दौरान वह कई गंभीर मुठभेड़ों में शामिल रही। वर्ष 2010 में ओडिशा के पड़कीपाली क्षेत्र में हुई मुठभेड़, जिसमें आठ नक्सली मारे गए, से लेकर बीजापुर, गरियाबंद और धमतरी के जंगलों में हुई अनेक घटनाओं में उसका नाम सामने आता रहा। वर्ष 2018 में बीजापुर के तिमेनार जंगल में मुठभेड़, वर्ष 2023 में गरियाबंद के ताराझार जंगल, वर्ष 2024 में धमतरी के एकावरी जंगल और वर्ष 2025 में मांदागिरी जंगल में हुई मुठभेड़ों में भी उसकी संलिप्तता रही। उसके विरुद्ध विभिन्न धाराओं में आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं।

Vishva News

Vishva News serves as the Editor of Vishva News, a Hindi-language news outlet. He is credited as the author of articles covering local, regional, and national developments.

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में बादलों के असर से तापमान में आई वृद्धि, सरगुजा और बिलासपुर में कोहरे का अलर्ट
Mahatari Vandana Yojana: 22वीं किस्त के लिए E-KYC अब अनिवार्य, महिलाओं को तुरंत करना होगा सत्यापन
सड़क बनी पार्टी स्पॉट: बीच सड़क पर युवकों का बर्थडे सेलिब्रेशन, आतिशबाजी और केक काटने का वीडियो वायरल
200 ट्रैक्टरों के साथ पहुंचे ग्रामीण, श्री सीमेंट परियोजना के खिलाफ SDM कार्यालय पर किया प्रदर्शन
छत्तीसगढ़ में बांध टूटा, अचानक बाढ़ में 4 की मौत, 3 लापता – राहत एवं बचाव अभियान तेज
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
जिला तैतीस (C.G.)प्रमुख खबरें

कोरबा में किसान ने उठाया खौफनाक कदम, परिजनों का आरोप– धान बिक्री के लिए नहीं मिला टोकन

Vishva News
Vishva News
12/01/2026
Chhattisgarh Naxal Encounter: बीजापुर जंगल में नक्सली मुठभेड़, सुरक्षाबलों ने दो हथियारबंद नक्सलियों को किया ढेर
Reita Faria: मिस वर्ल्ड का खिताब छोड़कर डॉक्टर बनीं रीता फारिया, सफलता की नई मिसाल
अमेरिका में बर्ड फ्लू से संदिग्ध मौत! दुर्लभ केस पर स्वास्थ्य एजेंसियां अलर्ट, बढ़ी दहशत
Chhattisgarh liquor scam: चैतन्य बघेल की जमानत याचिका पर सुनवाई, हाईकोर्ट ने ईडी से मांगा जवाब
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस(C.G.)
  • देश - विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • उद्योग
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • महिला विशेष

About US

विश्व न्यूज़ आपके लिए विश्वसनीय, निष्पक्ष और सशक्त समाचार लाता है। हम हर दृष्टिकोण को आवाज़ देने में विश्वास करते हैं, खासकर महिला उत्थान के लिए। उन दबे कुचले आवाज को समाज तक पहुंचना जो महिलाओं को प्रेरित और उत्साहित करती हैं।

Contact US

Editor – Vishva News
📞 Mobile: +91-8103404444, +91-9630465553
✉️ Email: vishvanews36@gmail.com
📍 Address: Near Life Care Hospital, Main Road, Telibandha, Raipur (C.G.)

Important Pages

  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
© Vishva News | Develop By Nimble Technology
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?