By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Vishva NewsVishva NewsVishva News
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस (C.G.)
  • देश – विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • अपराध
  • खेल
  • महिला विशेष
Reading: CG NEWS: शातिर ठग ने व्यापारी को बनाया शिकार, 73 लाख का झांसा देकर की ठगी
Share
Font ResizerAa
Vishva NewsVishva News
  • होम
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस (C.G.)
  • देश – विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • अपराध
  • खेल
  • महिला विशेष
Search
  • होम
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस (C.G.)
  • देश – विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • अपराध
  • खेल
  • महिला विशेष
Have an existing account? Sign In
Follow US
Vishva News > Blog > जिला तैतीस (C.G.) > CG NEWS: शातिर ठग ने व्यापारी को बनाया शिकार, 73 लाख का झांसा देकर की ठगी
जिला तैतीस (C.G.)

CG NEWS: शातिर ठग ने व्यापारी को बनाया शिकार, 73 लाख का झांसा देकर की ठगी

Vishva News
Last updated: 30/09/2025 3:36 PM
Vishva News
Published: 30/09/2025
Share
SHARE

बिलासपुर: मेडिकल व्यवसायी से लोन दिलाने का झांसा देकर 73 लाख रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित व्यवसायी की शिकायत पर सकरी पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पूरा मामला सकरी थाना क्षेत्र का है।

रायपुर में नवरात्रि उत्सव: CM विष्णु देव साय ने किया मातारानी का दर्शन, प्रदेश की खुशहाली की कामना

सकरी थाना क्षेत्र के नेचर सिटी सकरी निवासी मेडिकल व्यवसायी राजेश पांडेय को 12 फरवरी की दोपहर एक अनजान नंबर से फोन आया। कॉल करने वाले ने खुद को एक निजी फाइनेंस कंपनी का कर्मचारी जिग्नेश त्रिवेदी बताया। उसने व्यापारी को भरोसा दिलाया कि प्रधानमंत्री समृद्धि योजना के तहत उन्हें 50 लाख का लोन मिल सकता है। जिग्नेश ने लोन की प्रक्रिया पूरी करने के लिए व्यापारी से आवश्यक दस्तावेज मांगे। व्यापारी ने दस्तावेज व्हाट्सएप पर भेज दिए। इसके बाद आरोपी ने बताया कि उन्हें 70 लाख रुपये का लोन स्वीकृत हो सकता है और योजना के तहत 30 प्रतिशत छूट भी मिलेगी।

प्रोसेसिंग चार्ज के नाम पर 14 फरवरी को 19 हजार 900 रुपये और फिर 16 फरवरी को लोन इंश्योरेंस के नाम पर 35 हजार 700 रुपये ऑनलाइन जमा कराने कहा गया। व्यापारी ने यह रकम भी भेज दी। इसके बाद अलग-अलग मदों में रकम की मांग की जाती रही। धीरे-धीरे व्यापारी ने कुल मिलाकर लगभग 73 लाख रुपये आरोपी द्वारा बताए गए खाते में ट्रांसफर कर दिए। लोन न मिलने पर व्यापारी को धोखाधड़ी का अहसास हुआ। उन्होंने पूरे मामले की शिकायत सकरी थाने में की। पुलिस ने जुर्म दर्ज कर आरोपी के बताए बैंक खातों और मोबाइल नंबरों की जांच शुरू कर दी है।

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने श्मशान घाटों की बदहाल स्थिति पर चिंता जताई, राज्य सरकार को सुधार के निर्देश

यूट्यूब से मुनाफा कमाने का झांसा देकर लाखों रुपए की ठगी

इसी तरह जूम मीटिंग व यूट्यूब से मुनाफा कमाने का झांसा देकर 5 लोगों से 12 लाख 79 हजार 500 रुपए की ठगी का मामला भी सामने आया है। तारबाहर थाने में 5 पीड़ितों ने शिकायत की है, जिसके मुताबिक शुभम सिंह एवं उसके साथी ने जूम मीटिंग और यूट्यूब वीडियो के जरिए निवेश करने से विदेश यात्रा के साथ ही 1 प्रतिशत लाभ मिलने की जानकारी दी। इसके बाद मनीराम पटेल ने 6 लाख 50 हजार, अक्षय कुमार ने 3 लाख 50 हजार, नेहल मिश्रा ने 57 हजार 500, रवि साहू ने 1 लाख 50 हजार, रामस्वरूप ने 72 हजार निवेश किया था। वे अब राशि देने से इनकार कर रहे हैं। पुलिस ने जफर इमाम, गंगाधर कुमार, दिलेश्वर मुंडा, शादाब अंसारी, आकाश कुमार, शुभम सिंह के खिलाफ 318, 4, 3, 5 के तहत जुर्म दर्ज कर लिया है।

Vishva News

Vishva News serves as the Editor of Vishva News, a Hindi-language news outlet. He is credited as the author of articles covering local, regional, and national developments.

PM Kisan Nidhi Yojana 21th Installment Update: किसानों को आज बड़ी सौगात, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 21वीं किस्त जारी
Chhattisgarh: गृह मंत्री विजय शर्मा ने सरेंडर नक्सलियों के लिए आधार और राशन कार्ड बनवाए, पुनर्वास प्रक्रिया में तेजी
राजभवन में हुई मुलाकात: छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की अध्यक्ष ने राज्यपाल को सौंपा 24वां वार्षिक प्रतिवेदन
CG NHM Workers Strike : NHM कर्मचारियों की हड़ताल को झारखंड चिकित्साकर्मी संघ का समर्थन, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री को सौंपा पत्र
Baloda Bazar: रियल इस्पात एंड एनर्जी प्लांट को नियम उल्लंघन पर नोटिस, एक हफ्ते में जवाब देने का आदेश
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
जिला तैतीस (C.G.)अपराध

रायपुर के प्रमुख पब – बार पर लटकी लाइसेंस रद्द की तलवार

praveen
praveen
15/09/2025
India vs South Africa: भारत बनाम साउथ अफ्रीका पहला टेस्ट, मैच का समय न मिस करें! जानें कब शुरू होगा मुकाबला
यमुना पार जन्मे मुरलीधर, गोकुल में शुरू हुई बाल लीलाओं की कथा
बोर्ड परीक्षा का डर गया दूर! सरकार ने शुरू की हेल्पलाइन, छात्रों को मुफ्त काउंसलिंग और गाइडेंस मिलेगी
स्वतंत्रता दिवस पर राजधानी में CM विष्णुदेव साय तो केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू बस्तर…आपके जिले में कौन करेगा ध्वजारोहण? देखें लिस्ट
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस(C.G.)
  • देश - विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • उद्योग
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • महिला विशेष

About US

विश्व न्यूज़ आपके लिए विश्वसनीय, निष्पक्ष और सशक्त समाचार लाता है। हम हर दृष्टिकोण को आवाज़ देने में विश्वास करते हैं, खासकर महिला उत्थान के लिए। उन दबे कुचले आवाज को समाज तक पहुंचना जो महिलाओं को प्रेरित और उत्साहित करती हैं।

Contact US

Editor – Vishva News
📞 Mobile: +91-8103404444, +91-9630465553
✉️ Email: vishvanews36@gmail.com
📍 Address: Near Life Care Hospital, Main Road, Telibandha, Raipur (C.G.)

Important Pages

  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
© Vishva News | Develop By Nimble Technology
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?