बालोद: छत्तीसगढ़ प्रदेश एनएचएम कर्मचारी संघ के बैनर तले बालोद जिले के एनएचएम संविदा कर्मचारी अपनी नियमितीकरण सहित अन्य मांगों को लेकर जिला मुख्यालय के नए बस स्टैंड में लगातार डटे हुए हैं। अपने इस धरना प्रदर्शन के 23वें दिन उन्होंने अपनी मांग को लेकर एक अलग तरह का प्रदर्शन किया। इन कर्मचारियों ने जल सत्याग्रह आंदोलन किया।
इस दौरान मंगलवार को सभी कर्मचारी रैली की शक्ल में तांदूला डेम के तांदूला नदी पहुंचे। रैली के दौरान नियमितीकरण सहित अन्य मांगों को लेकर स्लोगन लिखे पोस्टरों के माध्यम से भी कर्मचारियों ने विरोध प्रदर्शन किया। नदी में पानी के अंदर बैठकर उन्होंने जमकर नारेबाजी की और जल देवता से कामना की कि प्रशासन उनकी मांगों को जल्द पूरा करे। कर्मचारियों का कहना है कि अब वे शासन के आश्वासन पर नहीं मानेंगे और यदि उनकी मांगें पूरी नहीं हुईं तो आने वाले दिनों में उग्र आंदोलन किया जाएगा।
CG News : सब इंस्पेक्टर और रिटायर्ड कर्मचारी के घरों में चोरी, चोर CCTV कैमरे भी उठा ले गए
इसी कड़ी में आज खैरागढ़ जिले के एनएचएम कार्यकर्ताओं ने अम्बेडकर चौक से रैली निकालते हुए दाऊ चौरा मुसका नदी में उतरकर अपना विरोध प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने सरकार पर उनकी मांगों को नजरअंदाज करने का आरोप लगाया और कहा कि जब तक उनकी मांगों पर कोई ठोस फैसला नहीं लिया जाता तब तक वे अपना आंदोलन जारी रखेंगे।
Vishva News serves as the Editor of Vishva News, a Hindi-language news outlet. He is credited as the author of articles covering local, regional, and national developments.

