रायगढ़ : जिले में तेज रफ्तार बस बेकाबू होकर पलट गई। रात के समय यह बस रायगढ़ से झारखंड के लिए रवाना हुई थी। रास्ते में गेरसा-आमापाली के पास यह हादसा हुआ। घटना में 7–8 लोग घायल हुए हैं। घटना धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र की है। जानकारी के अनुसार, रायगढ़ से जपला (झारखंड) जाने वाली बदन बस हर दिन की तरह सोमवार शाम 5 बजे रायगढ़ के केवड़ाबाड़ी बस स्टैंड से अपने गंतव्य के लिए निकली थी।
Constitution Day 2025: संविधान निर्माण में इन 15 महिलाओं की थी अहम भूमिका, जानें उनके योगदान को
रात करीब 8 बजे, गेरसा-आमापाली के बीच स्थित पुलिया के पास बस पहुंची ही थी कि ड्राइवर ने तेज और लापरवाही पूर्वक चलाते हुए बस को सड़क के बाईं ओर उतार दिया। इसी दौरान बस पेड़ से टकराकर पलट गई। हादसे में सवार 7–8 यात्री घायल हो गए। बताया जा रहा है कि बस में करीब 45–50 यात्री मौजूद थे। इनमें विपिन कुमार चंद्रवंशी, अतीश कुमार चंद्रवंशी और रंजीत कुमार राम के हाथ, माथे और पीठ में चोटें आईं, जबकि अन्य यात्री भी मामूली रूप से घायल हुए हैं।
घटना के बाद बस में मौजूद यात्री राहुल कुमार ने तुरंत डायल 112 पर कॉल कर सूचना दी। सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए सिविल अस्पताल भेजा। इलाज के बाद सभी घायलों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
Vishva News serves as the Editor of Vishva News, a Hindi-language news outlet. He is credited as the author of articles covering local, regional, and national developments.

