अंबिकापुर : मणिपुर थाना क्षेत्र के हर्राटिकरा में शनिवार देर रात तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाने के चलते एक कार अनियंत्रित होकर पलट गई। इस सडक़ हादसे में कार सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो युवतियां गंभीर रूप से घायल हो गईं। वहीं, कार में सवार दो अन्य युवक भी घायल हुए हैं। जानकारी के अनुसार दुर्घटनाग्रस्त कार में कुल छह लोग सवार थे। मृतकों की पहचान चालक विशाल तिर्की और उसके साथी अंजित कुजूर के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि विशाल तिर्की एक शिक्षिका का बेटा था, जो दोस्तों के साथ घूमने के लिए घर से निकला था। इसी दौरान यह भीषण हादसा हो गया।
हादसे में गंभीर रूप से घायल युवतियों की पहचान निकिता कुजूर और तारा कुजूर के रूप में हुई है। दोनों कॉलेज की छात्राएं हैं और अंबिकापुर के एक हॉस्टल में रहकर पढ़ाई कर रही थीं। उन्हें इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। वहीं, वाहन मालिक आर्यन कुजूर और अनिमेष तिर्की को भी चोटें आई हैं। बताया गया है कि घायल युवतियां सीतापुर और बगीचा क्षेत्र की निवासी हैं, जबकि कार में सवार दो युवक मध्यप्रदेश के भोपाल और जबलपुर के रहने वाले बताए जा रहे हैं। शेष दो युवक अंबिकापुर के निवासी हैं।
Video Viral होते ही कार्रवाई… अश्लील डांस पर नोट उड़ाने वाले SDM पर गिरी गाज, पुलिसकर्मी भी नपे
पुलिस के मुताबिक सभी युवक-युवतियां सेमरडांड की ओर से लौट रहे थे। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि वाहन चालक सहित सभी नशे की हालत में थे। हर्राटिकरा मोड़ के पास तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे यह हादसा हुआ। सूचना मिलते ही मणिपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
Vishva News serves as the Editor of Vishva News, a Hindi-language news outlet. He is credited as the author of articles covering local, regional, and national developments.

