CG Weather Update : छत्तीसगढ़ के जनवरी के आखिरी सप्ताह हवा की दिशा बदलने से मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है. कई जिलों में न्यूनतम तापमान लगातार बढ़ रहा है. ठंड का अहसास कम होने लगा है. आने वाले दिनों में तापमान में लगातार वृद्धि दर्ज होने के आसार हैं, यह लगभग 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है. मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान मौसम शुष्क रहा. राजनांदगांव में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान अंबिकापुर में 8.1 डिग्री सेल्सियस के आसपास रिकॉर्ड हुआ है. इस दौरान कहीं भी बारिश नहीं हुई.
Aaj Ka Rashifal 25 January: आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा? पढ़ें 25 जनवरी 2026 का राशिफल
सिनोप्टिक सिस्टम
मौसम विभाग ने जानकारी दी कि फिलाहाल दो मौसम तंत्र सक्रिय है, 26 जनवरी के बाद से नया पश्चिमी विक्षोभ प्रभावित कर सकता है.
CG Murder Case: घर में सो रहे अधेड़ की कुल्हाड़ी से निर्मम हत्या, इलाके में दहशत
रायपुर में आज कैसा रहेगा मौसम ?
राजधानी रायपुर में रविवार को सुबह के वक्त धुंध छाए रहने की संभावना जताई गई है. अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है.
Vishva News serves as the Editor of Vishva News, a Hindi-language news outlet. He is credited as the author of articles covering local, regional, and national developments.

