Petrol Diesel LPG Price Today: कच्चे तेल की कीमत आज 60 डॉलर के भी नीचे आ गई है। इस बीच आज ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के रेट अपडेट कर दी हैं। आज पेट्रोल-डीजल के रेट में कोई बदलाव नहीं हुआ है। वहीं, आज एलपीजी सिलेंडर के रेट भी नहीं बदले हैं। एलपीजी के रेट हर महीने की पहली तारीख को अपडेट होते हैं।
CG Weather News: छत्तीसगढ़ में ठंड की चुभन बढ़ेगी, 3 दिनों में तापमान 3 डिग्री तक गिरने का अनुमान
ब्लूमबर्ग के मुताबिक ब्रेंट क्रूड वायदा 59.46 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया है। दूसरी ओर, यूएस वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट फ्यूचर्स भी 55.84 डॉलर प्रति बैरल पर है। आज दिल्ली में पेट्रोल ₹94.77 और डीजल ₹87.67 प्रति लीटर बिक रहा है। बता दें मार्च 2024 में पेट्रोल-डीजल के दाम ₹2 प्रति लीटर घटाए गए थे। इसके बाद अब तक कोई बदलाव नहीं हुआ है।
Chhattisgarh: प्राइवेट स्कूलों में पहली कक्षा से RTE के तहत मिलेगा प्रवेश, जानें क्या हैं नए नियम
14.2 किलो वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर के आज के रेट
पटना 942.5
दिल्ली 853.00
लखनऊ 890.5
जयपुर 856.5
आगरा 865.5
मेरठ 860
गाजियाबाद 850.5
इंदौर 881
भोपाल 858.5
लुधियाना 880
वाराणसी 916.5
गुरुग्राम 861.5
अहमदाबाद 860
मुंबई 852.50
पुणे 856
हैदराबाद 905
बेंगलुरू 855.5
Vishva News serves as the Editor of Vishva News, a Hindi-language news outlet. He is credited as the author of articles covering local, regional, and national developments.

