By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Vishva NewsVishva NewsVishva News
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस (C.G.)
  • देश – विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • अपराध
  • खेल
  • महिला विशेष
Reading: Chhattisgarh: रजत जयंती वर्ष 2025 के अवसर पर कर्मचारियों को दिवाली से पहले विशेष बोनस देने की मांग
Share
Font ResizerAa
Vishva NewsVishva News
  • होम
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस (C.G.)
  • देश – विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • अपराध
  • खेल
  • महिला विशेष
Search
  • होम
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस (C.G.)
  • देश – विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • अपराध
  • खेल
  • महिला विशेष
Have an existing account? Sign In
Follow US
Vishva News > Blog > जिला तैतीस (C.G.) > Chhattisgarh: रजत जयंती वर्ष 2025 के अवसर पर कर्मचारियों को दिवाली से पहले विशेष बोनस देने की मांग
जिला तैतीस (C.G.)

Chhattisgarh: रजत जयंती वर्ष 2025 के अवसर पर कर्मचारियों को दिवाली से पहले विशेष बोनस देने की मांग

Vishva News
Last updated: 05/10/2025 3:03 PM
Vishva News
Published: 05/10/2025
Share
SHARE

रायपुर: छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन ने शुक्रवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री को एक पत्र लिखा है, जिसमें उन्होंने प्रदेश के कर्मचारियों और पेंशनरों को 3 प्रतिशत शीघ्र महंगाई भत्ता दिए जाने का अनुरोध किया है. इसके साथ ही रजत जयंती वर्ष 2025 के अवसर पर राज्य के अधिकारी और कर्मचारियों को दिवाली के पहले विशेष बोनस देने की मांग भी की है. अभी 55 फीसदी है भत्ता: गौरतलब है कि, केंद्र सरकार ने अपने कर्मचारियों और पेंशनर्स को 3% महंगाई भत्ता का लाभ जुलाई 2025 से देने की घोषणा की. वहीं, वर्तमान में छत्तीसगढ़ के शासकीय सेवकों को 55 प्रतिशत महंगाई भत्ता दिया जा रहा है जो कि केंद्र से 3 प्रतिशत कम है. केंद्र के समान DA देने की मांग: छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के प्रांतीय संयोजक और छत्तीसगढ़ राजपत्रित अधिकारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष कमल वर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री साय के नाम एक पत्र भेजा गया है.

CG Murder Case: शराब के नशे में पति ने पत्नी की हत्या, विवाद के बाद उतारा मौत के घाट

जिसमें प्रदेश के कर्मचारी एवं पेंशनरों को 3 प्रतिशत महंगाई भत्ता जल्द देने की मांग की गई है. क्योंकि केंद्र सरकार ने 3 प्रतिशत महंगाई भत्ता का लाभ देने की घोषणा कर दी है. ऐसे में फेडरेशन की मांग है कि केंद्र के समान देय तिथि जुलाई 2025 से महंगाई भत्ता दिया जाए. आगे कमल वर्मा ने बताया कि, फेडरेशन की 11 सूत्रीय मांग में यह प्रमुख मांग भी शामिल है. 25 सितंबर 2025 को मुख्यमंत्री निवास में फेडरेशन के प्रतिनिधिमंडल के साथ हुई चर्चा के दौरान इस विषय को विशेष रूप से रखा गया था. जिस पर मुख्यमंत्री की ओर से सकारात्मक आश्वासन दिया गया था। छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन जो 125 मान्यता प्राप्त और गैर मान्यता प्राप्त संगठनों का प्रतिनिधि संगठन है. ऐसे में महंगाई भत्ता बढ़ाए जाने पर सहानुभूति पूर्वक विचार किया जाए और जुलाई 2025 से ही इसे मंजूर किया जाए.

Chhattisgarh: कृषि पाइप बनाने वाली फैक्ट्री में अचानक लगी भीषण आग, तेज हवा से बढ़ीं लपटें, करोड़ों का सामान और मशीनें जलकर खाक

एक और पत्र में बोनस की भी मांग: फेडरेशन ने मुख्यमंत्री को दूसरा पत्र भी लिखा है. जिसमें रजत जयंती वर्ष 2025 के अवसर पर राज्य के अधिकारी और कर्मचारियों को दिवाली के पहले विशेष बोनस देने की मांग की गई है. वर्तमान में छत्तीसगढ़ राज्य में रजत जयंती वर्ष 2025 मनाया जा रहा है. फेडरेशन का कहना है कि, राज्य के गठन के 25 सालों की ऐतिहासिक यात्रा में छत्तीसगढ़ ने कई उपलब्धि हासिल की है. इसमें अधिकारी और कर्मचारियों का योगदान महत्वपूर्ण रहा है. ऐसे में प्रोत्साहन और सम्मान स्वरूप विशेष बोनस दिया जाए.

Vishva News

Vishva News serves as the Editor of Vishva News, a Hindi-language news outlet. He is credited as the author of articles covering local, regional, and national developments.

CG NEWS : घर से आई बदबू पर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी, आंगन में मिला व्यक्ति का सड़ा-गला शव
Cold Wave Returns in CG: हवा का रुख बदला, छत्तीसगढ़ में एक बार फिर बढ़ेगी कड़ाके की ठंड
Chhattisgarh : SIR जांच में अधिकारियों की लापरवाही पर कार्रवाई, 9 पटवारियों को नोटिस
शहर की खूबसूरती और यातायात सुरक्षा के लिए नगर निवेश विभाग की पहल,रायपुर में जीई रोड हुआ “नो फ्लेक्स जोन”
Mahadev Betting App Case: 8 हजार करोड़ की मनी लॉन्ड्रिंग बेनकाब, जांच एजेंसियों की सख्त कार्रवाई
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
जिला तैतीस (C.G.)प्रमुख खबरें

Sukma Naxal Encounter: घने जंगलों में पुलिस-नक्सली मुठभेड़, दोनों ओर से हो रही फायरिंग

Vishva News
Vishva News
18/09/2025
छत्तीसगढ़ की जेल में 60 बच्चों के साथ रह रही महिलाएं, मां के जुर्म की सजा भोगते बच्चे भी
मुख्यमंत्री साय और गुजरात के मुख्यमंत्री पटेल की मुलाकात, सहयोग और विकास पर चर्चा
Chhattisgarh: बीजापुर में माओवादियों की बड़ी साजिश नाकाम, 5 किलो आईईडी बरामद कर CRPF ने किया निष्क्रिय
Rashifal 29 January 2026 : जानें 29 जनवरी को कौन सी राशि करेगी प्रगति और किसे संभलकर कदम रखना होगा; पढ़ें आज का राशिफल
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस(C.G.)
  • देश - विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • उद्योग
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • महिला विशेष

About US

विश्व न्यूज़ आपके लिए विश्वसनीय, निष्पक्ष और सशक्त समाचार लाता है। हम हर दृष्टिकोण को आवाज़ देने में विश्वास करते हैं, खासकर महिला उत्थान के लिए। उन दबे कुचले आवाज को समाज तक पहुंचना जो महिलाओं को प्रेरित और उत्साहित करती हैं।

Contact US

Editor – Vishva News
📞 Mobile: +91-8103404444, +91-9630465553
✉️ Email: vishvanews36@gmail.com
📍 Address: Near Life Care Hospital, Main Road, Telibandha, Raipur (C.G.)

Important Pages

  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
© Vishva News | Develop By Nimble Technology
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?