By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Vishva NewsVishva NewsVishva News
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस (C.G.)
  • देश – विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • अपराध
  • खेल
  • महिला विशेष
Reading: छत्तीसगढ़ को मिली नई एक्सप्रेस ट्रेन: रायपुर-जबलपुर एक्सप्रेस का उद्घाटन 3 अगस्त को
Share
Font ResizerAa
Vishva NewsVishva News
  • होम
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस (C.G.)
  • देश – विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • अपराध
  • खेल
  • महिला विशेष
Search
  • होम
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस (C.G.)
  • देश – विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • अपराध
  • खेल
  • महिला विशेष
Have an existing account? Sign In
Follow US
Vishva News > Blog > जिला तैतीस (C.G.) > छत्तीसगढ़ को मिली नई एक्सप्रेस ट्रेन: रायपुर-जबलपुर एक्सप्रेस का उद्घाटन 3 अगस्त को
जिला तैतीस (C.G.)

छत्तीसगढ़ को मिली नई एक्सप्रेस ट्रेन: रायपुर-जबलपुर एक्सप्रेस का उद्घाटन 3 अगस्त को

praveen
Last updated: 18/08/2025 11:55 AM
praveen
Published: 02/08/2025
Share
SHARE

रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर को रेल कनेक्टिविटी के क्षेत्र में एक नई सौगात मिलने जा रही है। रायपुर से जबलपुर के बीच एक नई एक्सप्रेस ट्रेन की शुरुआत की जा रही है, जिसे तीन अगस्त को हरी झंडी दिखाई जाएगी। इस संबंध में केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को पत्र लिखकर जानकारी दी है।

रेल मंत्री ने अपने पत्र में बताया कि केंद्र सरकार छत्तीसगढ़ में रेलवे सेवाओं और आधारभूत संरचना के विस्तार को लेकर पूरी तरह प्रतिबद्ध है। राज्य में वर्तमान में 44 हजार 657 करोड़ की लागत से विभिन्न रेलवे परियोजनाएं प्रगति पर हैं। इसके अलावा, वर्ष 2025 के केंद्रीय बजट में छत्तीसगढ़ को रिकॉर्ड छह हजार 925 करोड़ की स्वीकृति प्रदान की गई है।

छत्तीसगढ़ के 32 रेलवे स्टेशनों को विश्वस्तरीय सुविधाओं से लैस किया जा रहा है। इनमें से पांच स्टेशनों का हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकार्पण किया है। राज्य में पहले से ही दो वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनें संचालित हो रही हैं, जो ‘मेक इन इंडिया’ पहल की शानदार मिसाल हैं।

नई रायपुर-जबलपुर एक्सप्रेस ट्रेन छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश के बीच यातायात को सहज बनाएगी। यह न केवल यात्रियों के लिए सुविधाजनक होगी, बल्कि व्यापार, पर्यटन और सामाजिक संपर्क को भी नया बल देगी।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने केंद्र सरकार के इस निर्णय पर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के निरंतर सहयोग से छत्तीसगढ़ में रेल नेटवर्क का तेजी से विस्तार हो रहा है। इससे आम जनता को सुरक्षित, आधुनिक और सुविधाजनक रेल सेवाएं मिल रही हैं।

praveen

Vishva News serves as the Editor of Vishva News, a Hindi-language news outlet. He is credited as the author of articles covering local, regional, and national developments.

Chhattisgarh: मध्यप्रदेश से छत्तीसगढ़ में धान की तस्करी, SDM ने गाड़ी का पीछा किया… तो फिल्मी स्टाइल में बोलेरो ने बिगाड़ा खेल
Chhattisgarh News: एएसपी की हत्या में आरोपित चार नक्सलियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ एसआईए ने अदालत में पेश किया अभियोग पत्र
छत्तीसगढ़ में नक्सल मोर्चे पर बड़ी सेंध: नेता का सरेंडर, साथियों से कहा – अब हिंसा नहीं, विकास का रास्ता अपनाएं
CG News : सपना चौधरी के शो में हंगामा… रात में दरवाज़ा तोड़ने की कोशिश, सपना चौधरी और टीम सुरक्षित, पुलिस ने की कार्रवाई
Amit Shah Visit: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज रात रायपुर पहुंचेंगे, शनिवार की सुबह जाएंगे जगदलपुर
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
जिला तैतीस (C.G.)प्रमुख खबरें

राज्य के नर्सिंग कॉलेजों में प्रवेश: ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि आज, शाम 5 बजे तक जमा करें

Vishva News
Vishva News
17/10/2025
CG News : केरल सांसदों का डेलिगेशन फिर पहुंचा छत्तीसगढ़, जेल में बंद ननों से मुलाकात के बाद रायपुर में करेंगे विरोध प्रदर्शन
विष्णु के सुशासन में किसानों को मिल रहा सौर सुजला योजना का लाभ..
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का आह्वान – हर घर तिरंगा से गूंजे छत्तीसगढ़.
कौशल से समृद्धि की ओर–युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने पर CM साय का विशेष जोर
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस(C.G.)
  • देश - विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • उद्योग
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • महिला विशेष

About US

विश्व न्यूज़ आपके लिए विश्वसनीय, निष्पक्ष और सशक्त समाचार लाता है। हम हर दृष्टिकोण को आवाज़ देने में विश्वास करते हैं, खासकर महिला उत्थान के लिए। उन दबे कुचले आवाज को समाज तक पहुंचना जो महिलाओं को प्रेरित और उत्साहित करती हैं।

Contact US

Editor – Vishva News
📞 Mobile: +91-8103404444, +91-9630465553
✉️ Email: vishvanews36@gmail.com
📍 Address: Near Life Care Hospital, Main Road, Telibandha, Raipur (C.G.)

Important Pages

  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
© Vishva News | Develop By Nimble Technology
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?