By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Vishva NewsVishva NewsVishva News
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस (C.G.)
  • देश – विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • अपराध
  • खेल
  • महिला विशेष
Reading: छत्तीसगढ़ थाना प्रभारी की राजस्थान में सड़क हादसे में मौत, कुत्तों से बचने की कोशिश में हुआ हादसा
Share
Font ResizerAa
Vishva NewsVishva News
  • होम
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस (C.G.)
  • देश – विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • अपराध
  • खेल
  • महिला विशेष
Search
  • होम
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस (C.G.)
  • देश – विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • अपराध
  • खेल
  • महिला विशेष
Have an existing account? Sign In
Follow US
Vishva News > Blog > जिला तैतीस (C.G.) > छत्तीसगढ़ थाना प्रभारी की राजस्थान में सड़क हादसे में मौत, कुत्तों से बचने की कोशिश में हुआ हादसा
जिला तैतीस (C.G.)प्रमुख खबरें

छत्तीसगढ़ थाना प्रभारी की राजस्थान में सड़क हादसे में मौत, कुत्तों से बचने की कोशिश में हुआ हादसा

Vishva News
Last updated: 19/01/2026 2:23 PM
Vishva News
Published: 19/01/2026
Share
SHARE

मुंगेली : राजस्थान और दिल्ली की निजी यात्रा छत्तीसगढ़ के एक थाना प्रभारी की अंतिम यात्रा बन गई. राजस्थान के भरतपुर जिले में एक ढाबे के पास अचानक कुत्तों के हमले से बचने की कोशिश में वह ट्रक की चपेट में आ गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई. वह मुंगेली जिले के जरहागांव थाना के प्रभारी थे. उनकी पत्नी तखतपुर में शिक्षिका है. घटना के बाद से पुलिस महकमे में शोक है. इस संबंध में मुंगेली पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल ने जानकारी देते हुए बताया कि थाना प्रभारी नंदलाल पैकरा अपने साथियों के साथ निजी यात्रा पर थे और हादसे की सूचना मिलते ही भरतपुर पुलिस से लगातार संपर्क किया जा रहा है. वर्तमान में शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है. आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है.

Contents
  • ट्रक की चपेट में आकर मौत
  • पुलिस महकमे में शोक
  • छत्तीसगढ़ लाया जा रहा पार्थिव देह

CG BREAKING: राज्यपाल डेका ने नवनियुक्त मुख्य और राज्य सूचना आयुक्तों को दिलाई शपथ

ट्रक की चपेट में आकर मौत

जानकारी के मुताबिक, टीआई नंदलाल पैकरा राजस्थान के भरतपुर जिले में एक ढाबे से खाना पैक कराने के लिए सड़क किनारे खड़े थे. इस दौरान उनके हाथ में रखी रोटी पर अचानक कुत्तों ने झपट्टा मारने की कोशिश. कुत्तों से बचने की कोशिश में वह ट्रक की चपेट में आ गए.

पुलिस महकमे में शोक

नंदलाल पैकरा के आकस्मिक निधन से न केवल मुंगेली पुलिस बल्कि पूरे प्रदेश के पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई है. वे अपने कर्तव्यनिष्ठ, सरल स्वभाव और अनुशासित कार्यशैली के लिए जाने जाते थे. उनके निधन को पुलिस परिवार के लिए अपूरणीय क्षति बताया जा रहा है.

CG में साइबर ठगी का बड़ा मामला: रिटायर्ड डॉक्टर को 10 दिन तक डिजिटल अरेस्ट कर उड़ाए 1.28 करोड़

छत्तीसगढ़ लाया जा रहा पार्थिव देह

पुलिस विभाग ने आगे की कार्रवाई और पार्थिव देह को छत्तीसगढ़ लाने की प्रक्रिया की जा रही है. वरिष्ठ अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति और परिजनों को इस दुख की घड़ी में संबल प्रदान करने की प्रार्थना की है.

Vishva News

Vishva News serves as the Editor of Vishva News, a Hindi-language news outlet. He is credited as the author of articles covering local, regional, and national developments.

Raipur Drugs Case: नव्या मलिक के बॉयफ्रेंड अयान परवेज 4 सितंबर तक पुलिस रिमांड पर
Korba Medical College: ट्रेनी डॉक्टर ने सीनियर डॉक्टर पर छेड़छाड़ का लगाया आरोप, सिविल लाइन थाने में दर्ज हुआ मामला
Drug Peddlers Navya and Ayaan Arrested: हाई-प्रोफाइल पार्टियों में ड्रग्स की बिक्री करते थे, पुलिस ने ऑपरेशन निश्चय में मारी बड़ी सफलता
Gold Price Today: सोने की कीमत में बढ़ोतरी, दिल्ली में 24 कैरेट सोना ₹1.40 लाख तक पहुंचा; जानिए अपने शहर का ताजा रेट
IED Blast : एरिया डोमिनेशन में IED धमाका, STF जवान गंभीर रूप से घायल; रायपुर एयरलिफ्ट किया गया
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
जिला तैतीस (C.G.)प्रमुख खबरें

CG में BJP नेता हत्याकांड का खुलासा, राजनीति रंजिश और व्यवसायिक प्रतिस्पर्धा में मर्डर, मास्टरमाइंड समेत 4 गिरफ्तार

Vishva News
Vishva News
24/12/2025
धान टोकन न मिलने से किसानों का गुस्सा फूटा, SDM कार्यालय पर रातभर धरना
CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में थमी बारिश, आसमान साफ होने से बढ़ेगी ठंड
CG Dhan Kharidi: छत्तीसगढ़ में कल से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी शुरू, CM साय ने अफसरों को दिए सख्त निर्देश
Chhattisgarh : दुर्गा पंडाल बना रहा युवक करंट की चपेट में आया, मौके पर दर्दनाक मौत
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस(C.G.)
  • देश - विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • उद्योग
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • महिला विशेष

About US

विश्व न्यूज़ आपके लिए विश्वसनीय, निष्पक्ष और सशक्त समाचार लाता है। हम हर दृष्टिकोण को आवाज़ देने में विश्वास करते हैं, खासकर महिला उत्थान के लिए। उन दबे कुचले आवाज को समाज तक पहुंचना जो महिलाओं को प्रेरित और उत्साहित करती हैं।

Contact US

Editor – Vishva News
📞 Mobile: +91-8103404444, +91-9630465553
✉️ Email: vishvanews36@gmail.com
📍 Address: Near Life Care Hospital, Main Road, Telibandha, Raipur (C.G.)

Important Pages

  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
© Vishva News | Develop By Nimble Technology
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?