By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Vishva NewsVishva NewsVishva News
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस (C.G.)
  • देश – विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • अपराध
  • खेल
  • महिला विशेष
Reading: Chhattisgarh : बोर्ड एग्जाम देने का सपना टूट सकता है! माशिमं का बड़ा फरमान – कम अटेंडेंस वालों का एडमिट कार्ड सीधे कैंसल
Share
Font ResizerAa
Vishva NewsVishva News
  • होम
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस (C.G.)
  • देश – विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • अपराध
  • खेल
  • महिला विशेष
Search
  • होम
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस (C.G.)
  • देश – विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • अपराध
  • खेल
  • महिला विशेष
Have an existing account? Sign In
Follow US
Vishva News > Blog > जिला तैतीस (C.G.) > Chhattisgarh : बोर्ड एग्जाम देने का सपना टूट सकता है! माशिमं का बड़ा फरमान – कम अटेंडेंस वालों का एडमिट कार्ड सीधे कैंसल
जिला तैतीस (C.G.)प्रमुख खबरें

Chhattisgarh : बोर्ड एग्जाम देने का सपना टूट सकता है! माशिमं का बड़ा फरमान – कम अटेंडेंस वालों का एडमिट कार्ड सीधे कैंसल

Vishva News
Last updated: 29/01/2026 1:43 PM
Vishva News
Published: 29/01/2026
Share
SHARE

बिलासपुर : छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं), बिलासपुर संभागीय कार्यालय ने हाईस्कूल नियमित, स्वाध्यायी एवं अवसर परीक्षा वर्ष 2026 को लेकर अहम निर्देश जारी किए हैं। मंडल ने साफ तौर पर कहा है कि 75 प्रतिशत से कम उपस्थिति वाले अथवा अपात्र छात्र-छात्राओं को किसी भी स्थिति में प्रवेश पत्र वितरित नहीं किया जाएगा। यदि ऐसे परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मिलित होते हैं, तो इसकी संपूर्ण जिम्मेदारी संबंधित संस्था और प्राचार्य की होगी। संभागीय कार्यालय, छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल, बिलासपुर द्वारा 23 जनवरी 2026 को जारी पत्र में संभाग अंतर्गत आने वाले सभी मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थानों के प्राचार्यों को यह निर्देश दिया गया है।

CG News : प्री-स्कूल में हैवानियत! यूनिफॉर्म नहीं पहनने पर बच्चों को कमरे में किया बंद, 3 साल की बच्ची का सिर दीवार से टकराया

पत्र के अनुसार, छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल रायपुर द्वारा संचालित हाईस्कूल नियमित, स्वाध्यायी एवं अवसर परीक्षा वर्ष 2026 के प्रवेश पत्रों का वितरण 28 जनवरी 2026 से किया जाएगा। प्रवेश पत्र पहले जिला स्तर की समन्वयक संस्थाओं को उपलब्ध कराए जाएंगे, जहां से संबंधित विद्यालयों द्वारा इन्हें प्राप्त किया जाएगा। मंडल ने निर्देश दिया है कि प्रवेश पत्र प्राप्त होने के बाद छात्र-छात्राओं को वितरित करते समय उनकी पात्रता और उपस्थिति का विशेष रूप से सत्यापन किया जाए। जिन परीक्षार्थियों की उपस्थिति 75 प्रतिशत से कम पाई जाती है या जो अन्य किसी कारण से अपात्र हैं, उन्हें प्रवेश पत्र नहीं दिया जाए। ऐसे सभी प्रवेश पत्रों को स्पष्ट कारण दर्शाते हुए “CANCEL” किया जाए और उन्हें संभागीय कार्यालय, बिलासपुर में अनिवार्य रूप से जमा कराया जाए।

पत्र में यह भी स्पष्ट किया गया है कि यदि किसी संस्था द्वारा लापरवाही बरती जाती है और अपात्र अथवा कम उपस्थिति वाले परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मिलित हो जाते हैं, तो इसके लिए संस्था प्रमुख या प्राचार्य पूरी तरह जिम्मेदार होंगे। ऐसी स्थिति में मंडल द्वारा संबंधित संस्था के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई भी की जा सकती है। मंडल के इस निर्देश को परीक्षा की शुचिता और अनुशासन बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Ajit Pawar funeral : पंचतत्व में विलीन हुए अजित पवार, अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ संपन्न; नितिन नवीन और शाह समेत कई दिग्गज रहे मौजूद

इससे यह सुनिश्चित किया जा सकेगा कि केवल वही छात्र परीक्षा में शामिल हों, जिन्होंने शैक्षणिक सत्र के दौरान नियमित रूप से कक्षाओं में उपस्थिति दर्ज कराई है और जो परीक्षा नियमों के अनुरूप पात्र हैं। संभागीय कार्यालय ने सभी प्राचार्यों से अपील की है कि वे मंडल के दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन करें और किसी भी प्रकार की अनियमितता से बचें। साथ ही प्रवेश पत्र वितरण की पूरी प्रक्रिया को पारदर्शी और नियमसम्मत तरीके से संपन्न करना सुनिश्चित करें, ताकि भविष्य में किसी भी तरह के विवाद या अनुशासनात्मक कार्रवाई की स्थिति न बने।

Vishva News

Vishva News serves as the Editor of Vishva News, a Hindi-language news outlet. He is credited as the author of articles covering local, regional, and national developments.

रायगढ गोलीकांड में चौंकाने वाला खुलासा: आरोपी आरक्षक ने साथी की हत्या से पहले सीनियर अधिकारी पर किया था हमला
Chhattisgarh Naxal Encounter: बीजापुर जंगल में नक्सली मुठभेड़, सुरक्षाबलों ने दो हथियारबंद नक्सलियों को किया ढेर
मौसम विभाग की चेतावनी: छठ पर्व पर CG के कई इलाकों में भारी वर्षा और बिजली गिरने की संभावना
जादू-टोना के शक में मां को उतार दिया मौत के घाट, तांत्रिक के कहने पर बेटे ने दिया घटना को अंजाम…
CG NEWS: आकाशीय बिजली गिरने से दो महिलाओं की मौत, गर्भवती समेत 3 लोग जिंदा बचे
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
जिला तैतीस (C.G.)प्रमुख खबरें

Teachers Job in CG: छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका… 5,000 शिक्षक भर्ती होने जा रही हैं

Vishva News
Vishva News
26/10/2025
CG Land Guideline Rate 2026 : जमीन की नई गाइडलाइन दर जारी, ग्रामीण इलाकों में दरें शहरी से काफी कम; जानें अपने इलाके की नई दरें
महिला वनडे विश्व कप भारत के नाम : मुख्यमंत्री साय बोले – बेटियों ने रचा नया इतिहास, देश को गर्व महसूस कराया
Naxal Peace Process : नक्सली वार्ता पर गृहमंत्री विजय शर्मा का बयान- आम लोगों की हत्या और IED हमले बंद करें
CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में फिर लौटेगी कड़ाके की ठंड! 3 दिन में 4 डिग्री तक लुढ़केगा पारा, मौसम विभाग का अलर्ट
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस(C.G.)
  • देश - विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • उद्योग
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • महिला विशेष

About US

विश्व न्यूज़ आपके लिए विश्वसनीय, निष्पक्ष और सशक्त समाचार लाता है। हम हर दृष्टिकोण को आवाज़ देने में विश्वास करते हैं, खासकर महिला उत्थान के लिए। उन दबे कुचले आवाज को समाज तक पहुंचना जो महिलाओं को प्रेरित और उत्साहित करती हैं।

Contact US

Editor – Vishva News
📞 Mobile: +91-8103404444, +91-9630465553
✉️ Email: vishvanews36@gmail.com
📍 Address: Near Life Care Hospital, Main Road, Telibandha, Raipur (C.G.)

Important Pages

  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
© Vishva News | Develop By Nimble Technology
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?