By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Vishva NewsVishva NewsVishva News
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस (C.G.)
  • देश – विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • अपराध
  • खेल
  • महिला विशेष
Reading: China Flying Cars Trial Production: चीन की क्रांतिकारी छलांग, उड़ने वाली कारों का ट्रायल प्रोडक्शन शुरू, हजारों ऑर्डर मिले
Share
Font ResizerAa
Vishva NewsVishva News
  • होम
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस (C.G.)
  • देश – विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • अपराध
  • खेल
  • महिला विशेष
Search
  • होम
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस (C.G.)
  • देश – विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • अपराध
  • खेल
  • महिला विशेष
Have an existing account? Sign In
Follow US
Vishva News > Blog > देश - विदेश > China Flying Cars Trial Production: चीन की क्रांतिकारी छलांग, उड़ने वाली कारों का ट्रायल प्रोडक्शन शुरू, हजारों ऑर्डर मिले
देश - विदेश

China Flying Cars Trial Production: चीन की क्रांतिकारी छलांग, उड़ने वाली कारों का ट्रायल प्रोडक्शन शुरू, हजारों ऑर्डर मिले

Vishva News
Last updated: 04/11/2025 4:08 PM
Vishva News
Published: 04/11/2025
Share
SHARE

China Flying Cars Trial Production: चीन की एक कंपनी ने उड़ने वाली कारों का इस सप्ताह ट्रायल प्रोडक्शन शुरू किया है। यह अमेरिका की कंपनी टेस्ला और अन्य द्वारा जल्द ही ऐसी कार पेश करने की योजना से पहले किया जा रहा है। चीन की इलेक्ट्रिक वाहन विनिर्माता कंपनी एक्सपेंग की सहयोगी कंपनी एक्सपेंग एयरोहट ने बड़े पैमाने पर उड़ने वाली कार बनाने के लिए दुनिया के पहले ‘इंटेलिजेंस’ कारखाने में ट्रायल प्रोडक्शन शुरू किया है। यह अगली पीढ़ी के परिवहन के व्यावसायीकरण में एक उपलब्धि है।

Contents
  • सिर्फ 30 मिनट में असेंबल हो जाएगी कार
  • उड़ने वाली कार के मिले ऑर्डर
  • एलन मस्क ने क्या कहा?
  • अमेरिकी कंपनी ने किया है परीक्षण

Harmanpreet Kaur: गांव की मिट्टी से उठी ‘हरमन’ की तूफान कहानी – स्पीड, जज्बा और जिद ने बनाया भारतीय क्रिकेट की शेरनी

सिर्फ 30 मिनट में असेंबल हो जाएगी कार

सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, दक्षिण चीन के गुआंगदोंग प्रांत की राजधानी गुआंगझोउ के हुआंगपु जिले में स्थित 120,000 वर्ग मीटर के इस संयंत्र ने पहले ही अपने मॉड्यूलर फ्लाइंग कार ‘लैंड एयरक्राफ्ट कैरियर’ का पहला अलग हो सकने वाला इलेक्ट्रिक विमान तैयार कर लिया है। इस सुविधा को 10,000 अलग किए जा सकने वाले विमान मॉड्यूल की वार्षिक उत्पादन क्षमता के लिए तैयार किया गया है, जिसकी प्रारंभिक क्षमता 5,000 इकाइयों की होगी। रिपोर्ट में कहा गया कि इसकी उत्पादन क्षमता अपनी तरह के किसी भी कारखाने से सबसे अधिक है। संयंत्र के पूरी तरह चालू होने के बाद हर 30 मिनट में एक विमान को ‘असेंबल’ किया जाएगा। एक्सपेंग ने टेस्ला द्वारा अपनी उड़ने वाली कार का संस्करण पेश करने से पहले इस योजना की घोषणा की है।

उड़ने वाली कार के मिले ऑर्डर

एक्सपेंग ने कहा कि उसने अपने उत्पाद के पेश होने के बाद से लगभग 5,000 उड़ने वाली कार के ऑर्डर हासिल किए हैं और बड़े पैमाने पर उत्पादन एवं आपूर्ति 2026 में शुरू होने वाली है। चाइना पैसेंजर कार एसोसिएशन (CPCA) के आंकड़ों के अनुसार, चीन के 50 से अधिक ईवी विनिर्माताओं ने वर्ष के पहले 8 महीनों में कुल 20.1 लाख शुद्ध इलेक्ट्रिक और ‘प्लग-इन हाइब्रिड’ वाहनों का विदेशों में निर्यात किया है जो एक वर्ष पहले इसी अवधि की तुलना में 51 प्रतिशत अधिक है।

छत्तीसगढ़ बीजेपी ने बुलाई महत्वपूर्ण बैठक, CM, MP मंत्री और जिला अध्यक्ष होंगे उपस्थित

एलन मस्क ने क्या कहा?

अमेरिकी टीवी चैनल फॉक्स ने टेस्ला के संस्थापक एलन मस्क के हवाले से कहा कि अमेरिकी पॉडकास्टर जो रोगन ने प्रौद्योगिकी के बारे में विशिष्ट जानकारी मांगी थी जैसे कि क्या मोटर वाहन में ‘रिट्रैक्टेबल विंग’ होगा, लेकिन मस्क ने बस इतना कहा कि यह अनावरण ‘‘अब तक का सबसे यादगार उत्पाद अनावरण’’ हो सकता है। मस्क ने कहा, ‘उम्मीद है कि कार का अनावरण कुछ महीनों में किया जाएगा।’

अमेरिकी कंपनी ने किया है परीक्षण

एक अन्य अमेरिकी कंपनी एलेफ एयरोनॉटिक्स ने हाल ही में अपनी उड़ने वाली कार का परीक्षण किया है और घोषणा की है कि इसका व्यावसायिक उत्पादन जल्द ही शुरू होगा। एलेफ एयरोनॉटिक्स के सीईओ जिम डूखोवनी ने फॉक्स न्यूज को दिए साक्षात्कार में कहा कि उनकी कंपनी को पहले ही एक अरब अमेरिकी डॉलर से अधिक की ‘प्री-बुकिंग’ ऑर्डर मिल चुके हैं। ये चालक के जरिए संचालित कारें होंगी जिनके पास ‘ड्राइविंग लाइसेंस’ के अलावा हल्के विमान उड़ाने का लाइसेंस भी होगा।

Vishva News

Vishva News serves as the Editor of Vishva News, a Hindi-language news outlet. He is credited as the author of articles covering local, regional, and national developments.

LAC के करीब भारत की नई ताकत: 13,700 फीट पर न्योमा एयरबेस से उड़ान भरेंगे फाइटर जेट्स
Gold Price Today: करवाचौथ पर सोने का भाव हुआ हाई, जानिए आज आपके शहर का ताजा रेट
Google की चेतावनी: पब्लिक Wi-Fi पर साइबर अपराधियों का खतरा, फ्री Wi-Fi का इस्तेमाल अब हो सकता है महंगा
Mumbai Blast Threat: मुंबई पर 400 किलो RDX हमले की धमकी, नोएडा से धमकीबाज गिरफ्तार
Lionel Messi India tour 2025: मेस्सी का नहीं कर पाए दीदार, फैंस का गुस्सा हुआ बेकाबू, मैदान में बोतल फेंकी और कुर्सियां तोड़ी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
देश - विदेश

ईरान में 1979 क्रांति के शहीदों की कब्रगाह को बनाया पार्किंग स्थल, मृतकों के सीने पर दौड़ेंगे वाहन

Vishva News
Vishva News
06/09/2025
चपरासी ने खुद को अधिकारी बताकर Cabinet Minister को घुमाया पूरा अस्पताल, फोन से करता रहा डीलिंग, मामला खुलने पर CMO ने शुरू की जांच
नेवी जासूसी मामला: तीसरा आरोपी गिरफ्तार, पाकिस्तान भेजी जाती थी महत्वपूर्ण खुफिया जानकारी
Vishnudeo Sai Cabinet: रायपुर में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक, लिए गए कई महत्वपूर्ण निर्णय
नक्सलियों को बड़ा झटका: 1 करोड़ का इनामी मज्जी गिरोह समेत सरेंडर, महाराष्ट्र-MP-छत्तीसगढ़ नक्सलमुक्त की ओर
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस(C.G.)
  • देश - विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • उद्योग
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • महिला विशेष

About US

विश्व न्यूज़ आपके लिए विश्वसनीय, निष्पक्ष और सशक्त समाचार लाता है। हम हर दृष्टिकोण को आवाज़ देने में विश्वास करते हैं, खासकर महिला उत्थान के लिए। उन दबे कुचले आवाज को समाज तक पहुंचना जो महिलाओं को प्रेरित और उत्साहित करती हैं।

Contact US

Editor – Vishva News
📞 Mobile: +91-8103404444, +91-9630465553
✉️ Email: vishvanews36@gmail.com
📍 Address: Near Life Care Hospital, Main Road, Telibandha, Raipur (C.G.)

Important Pages

  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
© Vishva News | Develop By Nimble Technology
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?