By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Vishva NewsVishva NewsVishva News
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस (C.G.)
  • देश – विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • अपराध
  • खेल
  • महिला विशेष
Reading: CM विष्णुदेव साय ने हिमालय अभियान के पर्वतारोहियों को दिया सम्मान, देश का नाम रोशन करने पर आभार व्यक्त
Share
Font ResizerAa
Vishva NewsVishva News
  • होम
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस (C.G.)
  • देश – विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • अपराध
  • खेल
  • महिला विशेष
Search
  • होम
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस (C.G.)
  • देश – विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • अपराध
  • खेल
  • महिला विशेष
Have an existing account? Sign In
Follow US
Vishva News > Blog > जिला तैतीस (C.G.) > CM विष्णुदेव साय ने हिमालय अभियान के पर्वतारोहियों को दिया सम्मान, देश का नाम रोशन करने पर आभार व्यक्त
जिला तैतीस (C.G.)प्रमुख खबरें

CM विष्णुदेव साय ने हिमालय अभियान के पर्वतारोहियों को दिया सम्मान, देश का नाम रोशन करने पर आभार व्यक्त

Vishva News
Last updated: 28/10/2025 3:34 PM
Vishva News
Published: 28/10/2025
Share
SHARE

रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज जशपुर जिले के बगिया स्थित सीएम कैंप कार्यालय में ट्राइबल अल्पाइन एक्सपीडिशन हिमालय 2025 में सफलता प्राप्त करने वाले जशपुर जिले के पर्वतारोहियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। मुख्यमंत्री साय ने युवाओं के साहस, अनुशासन और अदम्य इच्छाशक्ति की सराहना करते हुए कहा कि जशपुर के युवाओं ने यह साबित किया है कि दृढ़ इच्छाशक्ति, लगन और आत्मविश्वास से किसी भी महान लक्ष्य को प्राप्त करना असंभव नहीं है।

विधानसभा सम्मेलन: CM विष्णुदेव साय ने फरसाबहार में आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान में लिया हिस्सा

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि इस उल्लेखनीय उपलब्धि से जशपुर और पूरे प्रदेश के आदिवासी युवाओं में एडवेंचर स्पोर्ट्स के प्रति नई जागरूकता और उत्साह पैदा होगा। उन्होंने कहा कि ऐसे अभियानों से युवाओं में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और सामूहिक भावना का विकास होता है।

उल्लेखनीय है कि जशपुर जिले के युवाओं ने हिमाचल प्रदेश में आयोजित ट्राइबल अल्पाइन एक्सपीडिशन हिमालय 2025 में भाग लेकर दुहांगन वैली में 5350 मीटर ऊंचाई तक सफलतापूर्वक आरोहण किया और छत्तीसगढ़ राज्य का गौरव बढ़ाया। अभियान के दौरान दल के सदस्यों ने ट्रैकिंग, रॉक क्लाइंबिंग और आइस क्लाइंबिंग जैसी कठिन व रोमांचक गतिविधियों में अपनी अद्वितीय दक्षता और साहस का परिचय दिया। यह दल जिला प्रशासन, जशपुर के सहयोग से सितंबर माह में रवाना हुआ था।

युवाओं ने मुख्यमंत्री साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शासन और प्रशासन के सहयोग एवं प्रोत्साहन से ही उन्हें हिमालय अभियान का हिस्सा बनने और यह उपलब्धि हासिल करने का अवसर मिला। उन्होंने कहा कि इस अभियान से मिले अनुभव और आत्मविश्वास से जिले के अन्य युवा भी साहसिक खेलों में भागीदारी के लिए प्रेरित होंगे।

CG Suicide Case: ससुराल वालों द्वारा प्रताड़ित महिला ने लिखा सुसाइड नोट, छत से कूदकर दी जान

युवाओं ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि शासन के सहयोग से आदिवासी वनांचल क्षेत्र जशपुर से हिमालय अभियान में भाग लेने का अवसर मिला। वहां विभिन्न प्रकार की एडवेंचर गतिविधियों — ट्रैकिंग, रॉक क्लाइंबिंग और आइस क्लाइंबिंग — में हिस्सा लेकर उन्होंने कठिन परिस्थितियों में टीम भावना और धैर्य का अभ्यास किया। उल्लेखनीय है कि जनजातीय हिमालय पर्वतारोहण अभियान 2025 की शुरुआत एक स्थानीय प्रशिक्षण पहल के रूप में हुई थी, जो सामूहिक विश्वास, सहयोग और समर्पण से एक सशक्त अभियान में परिवर्तित हुई। इस पहल ने न केवल युवाओं में आत्मविश्वास और रोमांच की भावना जगाई, बल्कि छत्तीसगढ़ की पहचान को राष्ट्रीय स्तर पर और अधिक सशक्त बनाया।

Vishva News

Vishva News serves as the Editor of Vishva News, a Hindi-language news outlet. He is credited as the author of articles covering local, regional, and national developments.

Collectors Conference 2025: धान खरीद में अनियमितता पर मुख्यमंत्री का सख्त रुख, कलेक्टर होंगे जवाबदेह
झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर मयंक सिंह छत्तीसगढ़ लाया जाएगा, 24 दिसंबर को रायपुर कोर्ट में पेशी
Cold Wave Alert: छत्तीसगढ़ में ठंड का असर तेज, रायपुर और कई जिलों में शीतलहर का अलर्ट
CG News : छत्तीसगढ़ में अवैध धान परिवहन पर कड़ी कार्रवाई, यूपी से आई पिकअप वाहन पकड़ी गई
सतनामी समाज का थाने के बाहर धरना : प्राचार्य पर शिक्षिका से अभद्र व्यवहार का आरोप, गिरफ्तारी और निलंबन की उठी मांग
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
महिला विशेष

Carrom World Cup Winner keerthana: तीन बार की कैरम वर्ल्ड कप विजेता की प्रेरक यात्रा, संघर्ष से सफलता तक

Vishva News
Vishva News
31/12/2025
CG Breaking News : तीन मंजिला दुकान के ऊपर माले में लगी भीषण आग, इलाके में मची अफरा-तफरी, गैस लीक से हुआ हादसा
गायों की चोरी वो भी कार से, CCTV फुटेज में वारदात कैद
Bhabhiji Ghar Par Hain in Theatres : ‘भाभी जी घर पर हैं’ अब बड़े पर्दे पर! जानें कब सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म
12 राज्यों में SIR- ड्राफ्ट लिस्ट में 13% वोटर घटे, यूपी में 2.89 करोड़ नाम गायब
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस(C.G.)
  • देश - विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • उद्योग
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • महिला विशेष

About US

विश्व न्यूज़ आपके लिए विश्वसनीय, निष्पक्ष और सशक्त समाचार लाता है। हम हर दृष्टिकोण को आवाज़ देने में विश्वास करते हैं, खासकर महिला उत्थान के लिए। उन दबे कुचले आवाज को समाज तक पहुंचना जो महिलाओं को प्रेरित और उत्साहित करती हैं।

Contact US

Editor – Vishva News
📞 Mobile: +91-8103404444, +91-9630465553
✉️ Email: vishvanews36@gmail.com
📍 Address: Near Life Care Hospital, Main Road, Telibandha, Raipur (C.G.)

Important Pages

  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
© Vishva News | Develop By Nimble Technology
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?