By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Vishva NewsVishva NewsVishva News
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस (C.G.)
  • देश – विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • अपराध
  • खेल
  • महिला विशेष
Reading: Cold Feet: ठंडे पैरों के पीछे छिपी हो सकती है गंभीर स्वास्थ्य समस्या, समझें इसके कारण
Share
Font ResizerAa
Vishva NewsVishva News
  • होम
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस (C.G.)
  • देश – विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • अपराध
  • खेल
  • महिला विशेष
Search
  • होम
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस (C.G.)
  • देश – विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • अपराध
  • खेल
  • महिला विशेष
Have an existing account? Sign In
Follow US
Vishva News > Blog > देश - विदेश > Cold Feet: ठंडे पैरों के पीछे छिपी हो सकती है गंभीर स्वास्थ्य समस्या, समझें इसके कारण
देश - विदेश

Cold Feet: ठंडे पैरों के पीछे छिपी हो सकती है गंभीर स्वास्थ्य समस्या, समझें इसके कारण

Vishva News
Last updated: 05/01/2026 11:00 AM
Vishva News
Published: 05/01/2026
Share
SHARE

Cold Feet: सर्दियों के मौसम में जब भी हम अपने बिस्तर पर जाते हैं तो अपने पूरे शरीर को रजाई या कंबल से मुंह से लेकर पैरों तक ढक लेते हैं. साथ ही कमरे को पूरी तरह बंद कर हीटर भी चला लेते हैं, ताकि किसी भी तरह की ठंड आप तक न पहुंचे. लेकिन अगर रजाई में ढके रहने और हीटर चलने के बाद भी आपके पैर ठंडे रहते हैं, तो यह चिंता का विषय है.

Contents
  • ब्लड सर्कुलेशन कमजोर होना
  • खराब कोलेस्ट्रॉल का बढ़ना
  • डायबिटीज का असर
  • हीमोग्लोबिन की कमी और एनीमिया

अगर आपने पैरों में गर्म जुराबें भी पहन रखी हैं और फिर भी पैर ठंडे हैं, तो यह कई बीमारियों के संकेत हो सकते हैं, जिन्हें नजरअंदाज करना खतरनाक साबित हो सकता है. इस लेख के जरिए हम आपको बताएंगे कि आपको किन दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है.

CG CRIME: सीआरपीएफ अफसर ने डॉक्टर के खाते से 4 लाख रुपये ट्रांसफर किए, पुलिस ने शुरू की जांच

ब्लड सर्कुलेशन कमजोर होना

अगर सर्दियों में रजाई या गर्म जुराबें पहनने के बाद भी आपके पैर ठंडे रहते हैं, तो इसका कारण ब्लड सर्कुलेशन हो सकता है. जब पैरों की नसों में खून सही से नहीं पहुंच पाता, तो उस हिस्से में गर्मी नहीं बन पाती. इसी वजह से पैरों में ठंडक बनी रहती है. अगर पैरों में खून का सर्कुलेशन ठीक नहीं है, तो सुन्नपन, दर्द और भारीपन जैसी शिकायतें हो सकती हैं, जो शरीर के लिए खतरनाक हैं.

खराब कोलेस्ट्रॉल का बढ़ना

खून में खराब कोलेस्ट्रॉल (LDL) की मात्रा बढ़ने पर ठंड से बचाव के बावजूद पैर ठंडे रह सकते हैं. ऐसा इसलिए होता है क्योंकि नसों में कोलेस्ट्रॉल जमने लगता है, जिससे ब्लड का सर्कुलेशन धीमा हो जाता है. सबसे खतरनाक बात यह है कि इसकी जानकारी जल्दी नहीं मिलती. जब नसें ज्यादा ब्लॉक हो जाती हैं, तब जाकर बीमारी के लक्षण दिखते हैं. अगर शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल बढ़ गया है, तो हार्ट से जुड़ी बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है.

डायबिटीज का असर

डायबिटीज से पीड़ित मरीजों की पैरों की नसें कमजोर हो जाती हैं. इससे खून की नलियां सख्त और संकरी हो जाती हैं. ठंड के मौसम में ये नसें और ज्यादा सिकुड़ जाती हैं. जब पैरों तक पर्याप्त मात्रा में ब्लड का सर्कुलेशन नहीं हो पाता, तो ठंडे पैरों की समस्या शुरू हो जाती है.

Sukma Encounter: 60 लाख के इनामी माओवादी ढेर, हार्डकोर नक्सली वेट्टी मंगड़ू उर्फ मुक्का भी मारा गया

हीमोग्लोबिन की कमी और एनीमिया

अगर खून में हीमोग्लोबिन की मात्रा कम हो जाती है, तो एनीमिया जैसी बीमारी का खतरा बढ़ जाता है. यह स्वास्थ्य के लिए खतरनाक हो सकता है. जब शरीर में खून की कमी होती है, तो शरीर पर्याप्त मात्रा में गर्मी नहीं बना पाता. एनीमिया की वजह से शरीर में ठंडक बनी रहती है और कमजोरी, हाथ-पैरों में सुन्नपन जैसी समस्याएं भी हो सकती हैं.

 

Vishva News

Vishva News serves as the Editor of Vishva News, a Hindi-language news outlet. He is credited as the author of articles covering local, regional, and national developments.

अमेरिकी नागरिकों से ऑनलाइन ठगी, विदेश मंत्रालय तक पहुंचा मामला; जमशेदपुर साइबर अपराधियों पर शिकंजा
स्वतंत्रता दिवस समारोह: मुख्यमंत्री श्री साय ने पुलिस परेड ग्राउंड पर किया ध्वजारोहण, परेड की ली सलामी
South Africa  Mass Shooting: दक्षिण अफ्रीका में जोहान्सबर्ग के पास अंधाधुंध फायरिंग, 3 बच्चों सहित 11 की जान गई, 20 घायल
ट्रंप की साउथ कोरिया यात्रा के बीच नॉर्थ कोरिया की ताकत का प्रदर्शन, क्रूज मिसाइल टेस्ट में हासिल की बड़ी सफलता
Petrol Diesel Price Today: आज के ईंधन रेट्स, जानें पेट्रोल और डीजल के अपडेटेड भाव पूरी लिस्ट में
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
जिला तैतीस (C.G.)

हादसे में भाजयुमो मंडल अध्यक्ष की दर्दनाक मौत

praveen
praveen
04/08/2025
छत्तीसगढ़ के 7 नए जिलों में खुलेंगे केंद्रीय विद्यालय, शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव की पहल
Gold Price Today: 6 जनवरी को सोने-चांदी की कीमतों में भारी उछाल, जानें ताजा रेट
Gold-Silver Rate on Dhanteras : धनतेरस से पहले सोने में उछाल, 3200 रुपये महंगा हुआ सोना, चांदी में 7 हजार रुपये की गिरावट
Chhattisgarh : विश्वकर्मा जयंती पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किए पूजन-अर्चन
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस(C.G.)
  • देश - विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • उद्योग
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • महिला विशेष

About US

विश्व न्यूज़ आपके लिए विश्वसनीय, निष्पक्ष और सशक्त समाचार लाता है। हम हर दृष्टिकोण को आवाज़ देने में विश्वास करते हैं, खासकर महिला उत्थान के लिए। उन दबे कुचले आवाज को समाज तक पहुंचना जो महिलाओं को प्रेरित और उत्साहित करती हैं।

Contact US

Editor – Vishva News
📞 Mobile: +91-8103404444, +91-9630465553
✉️ Email: vishvanews36@gmail.com
📍 Address: Near Life Care Hospital, Main Road, Telibandha, Raipur (C.G.)

Important Pages

  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
© Vishva News | Develop By Nimble Technology
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?