By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Vishva NewsVishva NewsVishva News
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस (C.G.)
  • देश – विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • अपराध
  • खेल
  • महिला विशेष
Reading: Cough Syrup Syndicate Case: महंगी घड़ियां, आलीशान मकान और फर्जी कंपनियां… ईडी ने तस्करी सिंडिकेट के खिलाफ की कार्रवाई
Share
Font ResizerAa
Vishva NewsVishva News
  • होम
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस (C.G.)
  • देश – विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • अपराध
  • खेल
  • महिला विशेष
Search
  • होम
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस (C.G.)
  • देश – विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • अपराध
  • खेल
  • महिला विशेष
Have an existing account? Sign In
Follow US
Vishva News > Blog > अपराध > Cough Syrup Syndicate Case: महंगी घड़ियां, आलीशान मकान और फर्जी कंपनियां… ईडी ने तस्करी सिंडिकेट के खिलाफ की कार्रवाई
अपराध

Cough Syrup Syndicate Case: महंगी घड़ियां, आलीशान मकान और फर्जी कंपनियां… ईडी ने तस्करी सिंडिकेट के खिलाफ की कार्रवाई

Vishva News
Last updated: 14/12/2025 3:07 PM
Vishva News
Published: 14/12/2025
Share
SHARE

कफ सिरप की अवैध तस्करी और उससे जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग नेटवर्क पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ा शिकंजा कसते हुए कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं. देश के अलग-अलग शहरों में हुई छापेमारी में करोड़ों रुपये की अवैध कमाई, सैकड़ों फर्जी कंपनियां और लग्जरी सामान बरामद हुआ है. शुरुआती जांच में यह एक संगठित और बड़े स्तर पर चल रहे सिंडिकेट का मामला बताया जा रहा है.

Chhattisgarh: पुलिस ने छापा मारकर देह व्यापार रैकेट का पर्दाफाश किया, महिला आरोपी के पति समेत तीन गिरफ्तार

रांची में 189 फर्जी कंपनियों के दस्तावेज बरामद


ईडी ने रांची स्थित M/s सैली ट्रेडर्स के कार्यालय से 189 संदिग्ध बोगस कंपनियों से जुड़े दस्तावेज जब्त किए हैं. जांच में सामने आया है कि इन फर्मों के जरिए करीब 450 करोड़ रुपये का फर्जी टर्नओवर दिखाकर अवैध लेनदेन किए गए.

मुख्य आरोपी के घर से लग्जरी बैग और महंगी घड़ियां


मुख्य आरोपी शुभम जायसवाल के बंद पड़े घर को खोलने पर ईडी को प्राडा और गुच्ची जैसे महंगे बैग, साथ ही राडो और ऑडेमार्स पिगुएट ब्रांड की घड़ियां मिलीं. इनकी अनुमानित कीमत 1.5 करोड़ रुपये से ज्यादा बताई जा रही है. इसके अलावा घर के इंटीरियर पर 1.5 से 2 करोड़ रुपये नकद खर्च किए जाने के सबूत भी मिले हैं.

लखनऊ में निलंबित सिपाही के आलीशान मकान पर छापा


लखनऊ में निलंबित सिपाही आलोक प्रताप सिंह के घर पर छापेमारी में सामने आया कि उन्होंने पॉश इलाके में एक महलनुमा मकान बनवाया है. इस मकान की केवल निर्माण लागत ही करीब 5 करोड़ रुपये आंकी गई है, जबकि जमीन की कीमत अलग से तय की जाएगी.

अहमदाबाद में फार्मा कंपनियों पर ईडी की रेड


अहमदाबाद में M/s Aarpik Pharmaceuticals Pvt. Ltd. और उसकी सहयोगी कंपनी M/s Idhika Life Sciences के ठिकानों पर तलाशी ली गई. यहां कोडीन आधारित कफ सिरप की अवैध बिक्री, दुरुपयोग और कई करोड़ रुपये के बेहिसाब लेनदेन के सबूत मिले. कंपनी के निदेशकों के दो मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं. ईडी को चार्टर्ड अकाउंटेंट विष्णु अग्रवाल के पास से 140 कंपनियों का डेटा मिला है. इन कंपनियों की भूमिका अवैध पैसे को घुमाने यानी फंड लेयरिंग में संदिग्ध मानी जा रही है.

Messi Event में गुस्साए दर्शकों ने किया तोड़फोड़, मुख्य आयोजक Sutadru Dutta को 14 दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा गया

सहारनपुर में 125 फर्मों से पैसे के ट्रांसफर के संकेत


सहारनपुर में विभोर राणा और उसके सहयोगियों की जांच में 125 कंपनियों के जरिए धन के ट्रांसफर और डायवर्जन के सबूत मिले हैं. इन फर्मों के जरिए अवैध पैसे को अलग-अलग खातों में भेजा गया.

ईडी की जांच जारी, और खुलासों की संभावना


ईडी के मुताबिक, जब्त किए गए दस्तावेजों, बैंक खातों और संपत्तियों की गहन जांच जारी है. अवैध धन के स्रोत और उसके पूरे नेटवर्क का पता लगाने के लिए जांच को और आगे बढ़ाया जा रहा है. एजेंसी का कहना है कि आने वाले दिनों में इस मामले में और बड़े खुलासे हो सकते हैं.

Vishva News

Vishva News serves as the Editor of Vishva News, a Hindi-language news outlet. He is credited as the author of articles covering local, regional, and national developments.

CG Crime : पैरावट में मिली युवती की अधजली लाश का खुलासा, पुलिस ने आरोपी सनकी युवक को किया गिरफ्तार 
नौकरानी की ब्लैकमेलिंग: बुजुर्ग को रेप केस में फंसाने की धमकी देकर 15 लाख की ठगी
मंदिर में चढ़ा इतना चढ़ावा कि फटी रह जाएंगी आंखें, 28 करोड़ रुपये से ज्यादा निकला कैश
दिल्ली में 3.5 करोड़ रुपये के पुराने नोटों का बड़ा जखीरा बरामद, चार गिरफ्तार
CRIME : हर रात 14 साल की बेटी से बलात्कार कर रहा था कलियुगी बाप, ऐसे हुआ काली करतूत का खुलासा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
जिला तैतीस (C.G.)प्रमुख खबरें

Raipur News : माना एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, यात्री की मौत से मचा हड़कंप

Vishva News
Vishva News
10/10/2025
India vs Australia ODI Series: सीरीज शुरू होने से पहले विराट-रोहित को बड़ा झटका, शुभमन गिल की नंबर-1 कुर्सी पर भी संकट
Teachers Day 2025: शिक्षा और सशक्तिकरण की मिसाल बनी भारत की प्रेरणादायी महिलाएं
Petchiammal Muthu Master: 37 साल तक पुरुष बनकर जीने वाली मां, बेटी की खातिर बदल दी अपनी पहचान
पुलिस वीरता पदक 2025 के लिए 11 जांबाज जवान चयनित, कल 15 अगस्त पर होंगे सम्मानित
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस(C.G.)
  • देश - विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • उद्योग
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • महिला विशेष

About US

विश्व न्यूज़ आपके लिए विश्वसनीय, निष्पक्ष और सशक्त समाचार लाता है। हम हर दृष्टिकोण को आवाज़ देने में विश्वास करते हैं, खासकर महिला उत्थान के लिए। उन दबे कुचले आवाज को समाज तक पहुंचना जो महिलाओं को प्रेरित और उत्साहित करती हैं।

Contact US

Editor – Vishva News
📞 Mobile: +91-8103404444, +91-9630465553
✉️ Email: vishvanews36@gmail.com
📍 Address: Near Life Care Hospital, Main Road, Telibandha, Raipur (C.G.)

Important Pages

  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
© Vishva News | Develop By Nimble Technology
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?