By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Vishva NewsVishva NewsVishva News
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस (C.G.)
  • देश – विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • अपराध
  • खेल
  • महिला विशेष
Reading: राहुल गांधी को कोर्ट ने दी जमानत, अमित शाह के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी से जुड़ा है केस, जानें पूरा मामला
Share
Font ResizerAa
Vishva NewsVishva News
  • होम
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस (C.G.)
  • देश – विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • अपराध
  • खेल
  • महिला विशेष
Search
  • होम
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस (C.G.)
  • देश – विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • अपराध
  • खेल
  • महिला विशेष
Have an existing account? Sign In
Follow US
Vishva News > Blog > विश्व न्यूज पड़ताल > राहुल गांधी को कोर्ट ने दी जमानत, अमित शाह के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी से जुड़ा है केस, जानें पूरा मामला
विश्व न्यूज पड़ताल

राहुल गांधी को कोर्ट ने दी जमानत, अमित शाह के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी से जुड़ा है केस, जानें पूरा मामला

praveen
Last updated: 18/08/2025 11:56 AM
praveen
Published: 06/08/2025
Share
SHARE

कांग्रेस पार्टी के सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी आज बुधवार को झारखंड के चाईबासा में एमपी/एमएलए कोर्ट में पेश हुए। जानकारी के मुताबिक, राहुल गांधी साल 2018 में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के लिए उनके खिलाफ दर्ज मानहानि के एक मामले में कोर्ट में पेश हुए हैं। कोर्ट ने उन्हें जमानत भी दे दी है। आइए जानते हैं इस पूरे मामले के बारे में।

Contents
  • क्या है राहुल गांधी पर आरोप?
  • चाईबासा में सुरक्षा बढ़ाई गई

क्या है राहुल गांधी पर आरोप?

जानकारी के मुताबिक, राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि का मामला प्रताप कुमार नाम के शख्स ने दायर किया है। शख्स का आरोप है कि राहुल गांधी ने साल  2018 में चाईबासा में एक रैली के दौरान अमित शाह के खिलाफ मानहानिपूर्ण बयान दिए थे। प्रताप कुमार चाईबासा में मजिस्ट्रेट की अदालत में दायर याचिका में आरोप लगाया है कि राहुल गांधी ने जानबूझकर अमित शाह की छवि को खराब करने के मकसद से मानहानिकारक बयान दिए थे।

चाईबासा में सुरक्षा बढ़ाई गई

कोर्ट में पेशी के लिए राहुल गांधी के आगमन को ध्यान में रखते हुए प्रशासन द्वारा चाईबासा में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। प्रशासन की ओर से कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। टाटा कॉलेज ग्राउंड में एक हेलीपैड बनाया गया था। जानकारी के मुताबिक, अदालती कार्यवाही के बाद राहुल गांधी रांची लौट जाएंगे।

आपको बता दें कि लोकसभा में विपक्ष के नेता गांधी वरिष्ठ आदिवासी नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए मंगलवार को झारखंड पहुंचे थे। इसी के बाद बुधवार को वह मानहानि के मामले में चाईबासा की कोर्ट में पेश हुए। 

praveen

Vishva News serves as the Editor of Vishva News, a Hindi-language news outlet. He is credited as the author of articles covering local, regional, and national developments.

छत्तीसगढ़ में शिक्षा, नवाचार और कौशल विकास के नए युग की शुरुआत – मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
CBSE law syllabus: स्कूलों में पढ़ाए जाएंगे तीन तलाक और धारा 377 जैसे अहम विषय
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय स्वतन्त्रता दिवस के अवसर पर राजधानी रायपुर में करेंगे ध्वजारोहण.
उत्तराखंड के धराली में कितनी हुई बर्बादी? ISRO ने अपनी सैटेलाइट तस्वीरों में दिखाया तबाही के पहले और बाद का मंजर
मुख्यमंत्री श्री साय ने IIM रायपुर के सुशासन फेलोशिप छात्रों से आत्मीय संवाद में साझा किए अपने अनुभव
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
देश - विदेश

Rahul Gandhi’s Big Statement: मारो और तोड़ो, जितना मारना-तोड़ना है – हम सत्य और संविधान की रक्षा करते रहेंगे, जानिए क्या है वजह?

Vishva News
Vishva News
29/08/2025
CG Weather Update: एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय, दो दिन बाद हल्की बारिश और गरज-चमक के आसार
CG: CM विष्णुदेव साय ने 79वां स्वतंत्रता दिवस पर रायपुर में फहराया तिरंगा
छत्तीसगढ़ में बड़ी वारदात: SDOP पर चाकू से हमला, महिला समेत दो आरोपी पुलिस की गिरफ्त में
IND vs SA: भारत ने सीरीज जीतकर तोड़ा ऑस्ट्रेलिया का रिकॉर्ड, नया इतिहास रचा
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस(C.G.)
  • देश - विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • उद्योग
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • महिला विशेष

About US

विश्व न्यूज़ आपके लिए विश्वसनीय, निष्पक्ष और सशक्त समाचार लाता है। हम हर दृष्टिकोण को आवाज़ देने में विश्वास करते हैं, खासकर महिला उत्थान के लिए। उन दबे कुचले आवाज को समाज तक पहुंचना जो महिलाओं को प्रेरित और उत्साहित करती हैं।

Contact US

Editor – Vishva News
📞 Mobile: +91-8103404444, +91-9630465553
✉️ Email: vishvanews36@gmail.com
📍 Address: Near Life Care Hospital, Main Road, Telibandha, Raipur (C.G.)

Important Pages

  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
© Vishva News | Develop By Nimble Technology
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?