रायपुर/पटना : बिहार के कैबिनेट मंत्री नितिन नवीन ने CM साय से मुलाकात की। सीएम ने मुलाकात की जानकारी साझा करते हुए X पोस्ट में बताया, भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ के प्रभारी एवं बिहार सरकार के कैबिनेट मंत्री श्री नितिन नवीन जी से आज मुख्यमंत्री निवास में सौजन्य मुलाकात हुई।
इस अवसर पर उनका शॉल एवं स्मृति चिह्न भेंट कर अभिनंदन किया। बिहार विधानसभा चुनाव में, विशेषकर बांकीपुर सीट पर पांचवीं बार मिली ऐतिहासिक जीत के लिए उन्हें शुभकामनाएँ दी।
Vishva News serves as the Editor of Vishva News, a Hindi-language news outlet. He is credited as the author of articles covering local, regional, and national developments.

