By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Vishva NewsVishva NewsVishva News
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस (C.G.)
  • देश – विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • अपराध
  • खेल
  • महिला विशेष
Reading: CRICKET: ऑस्ट्रेलिया को पहले वनडे में मिली करारी हार, टीम इंडिया ने 4 विकेट से जीता मुकाबला
Share
Font ResizerAa
Vishva NewsVishva News
  • होम
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस (C.G.)
  • देश – विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • अपराध
  • खेल
  • महिला विशेष
Search
  • होम
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस (C.G.)
  • देश – विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • अपराध
  • खेल
  • महिला विशेष
Have an existing account? Sign In
Follow US
Vishva News > Blog > खेल > CRICKET: ऑस्ट्रेलिया को पहले वनडे में मिली करारी हार, टीम इंडिया ने 4 विकेट से जीता मुकाबला
खेल

CRICKET: ऑस्ट्रेलिया को पहले वनडे में मिली करारी हार, टीम इंडिया ने 4 विकेट से जीता मुकाबला

praveen
Last updated: 18/08/2025 11:55 AM
praveen
Published: 13/08/2025
Share
SHARE

भारत ए की महिला टीम इन दिनों ऑस्ट्रेलिया दौरे पर है। दोनों टीमों के बीच सीरीज का पहला वनडे मैच 13 अगस्त को ब्रिस्बेन में खेला गया, जहां टीम इंडिया ने 4 विकेट से जीत दर्ज की। ऑस्ट्रेलिया ए महिला टीम इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 47.5 ओवर में 214 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। जवाब में इंडिया ए महिला टीम ने इस टारगेट को 42 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया। टीम इंडिया की तरफ से इस मैच में यास्तिका भाटिया ने 59 रनों की शानदार पारी खेली। चार मैचों की सीरीज में टीम इंडिया फिलहाल 1-0 से आगे है।

Contents
  • शतक लगाने से चूकी अनिका लीरॉयड 
  • भारत की तरफ से राधा यादव ने लिए 3 विकेट
  • यास्तिका भाटिया और शैफाली वर्मा ने खेली बेहतरीन पारी

शतक लगाने से चूकी अनिका लीरॉयड 

मुकाबले की बात करें तो ऑस्ट्रेलिया महिला टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पहले बैटिंग करने उतरी ऑस्ट्रेलिया महिला टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। 23 के स्कोर पर ही टीम को पहला झटका लगा, जब सलामी बल्लेबाज ताहिला विल्सन 10 गेंदों पर 7 रन बनाकर आउट हो गई। वहीं एलिसा हीली 14 रन बनाकर चलती बनी। कप्तान ताहलिया मैक्ग्रा भी 17 गेंदों पर 9 रन बनाकर आउट हुई। एक वक्त ऐसा लग रहा था कि ऑस्ट्रेलिया की टीम 200 रन भी बना नहीं बना पाएगी।

भारत की तरफ से राधा यादव ने लिए 3 विकेट

मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज रेचल ट्रेनामन और अनिका लीरॉयड दोनों ने शानदार पारी खेलकर टीम को एक सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। रेचल ने इस मैच में 62 गेंदों पर 6 चौके की मदद से 51 रन बनाए। वहीं लीरॉयड ने 90 गेंदों पर 92 रनों की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 8 चौके और एक छक्का लगाया। ऑस्ट्रेलिया महिला की टीम की तरफ से इस मैच में सिर्फ 4 बल्लेबाज डबल डिजिट स्कोर का आंकड़ा छूने में कामयाब रही। भारत की गेंदबाजी की बात करें तो वहां राधा यादव ने 10 ओवर में 45 रन देकर सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए। वहीं तितास साधु और मिन्नू मनी को 2-2 सफलताएं मिली।

यास्तिका भाटिया और शैफाली वर्मा ने खेली बेहतरीन पारी

216 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया को उनके ओपनिंग बल्लेबाजों ने शानदार शुरुआत दिलाई। यास्तिका भाटिया ने अर्धशतक लगाया, वह 70 गेंदों पर 59 रन बनाकर आउट हुई। वहीं शैफाली वर्मा ने 31 गेंदों में 36 रनों की पारी खेली। इन दोनों के आउट होने के बाद धारा गुज्जर ने नंबर तीन पर बल्लेबाजी करते हुए 53 गेंदों में 31 रनों का योगदान दिया। हालांकि एक वक्त 155 के स्कोर पर टीम इंडिया के पांच बल्लेबाज पवेलियन लौट चुके थे।

यहां से राघवी बिष्ट और राधा यादव ने समझदारी के साथ बल्लेबाजी करते हुए भारत को एक आसान जीत दिलाई। बिष्ट 34 गेंदों में 25 रन बनाकर नाबाद लौटी। राधा यादव ने 19 रन बनाए। भारत ने इस टारगेट को 42 ओवर में चेज कर लिया। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से लूसी हैमिल्टन और एला हावर्ड ने 2-2 विकेट चटकाए। सीरीज का दूसरा मैच अब 15 अगस्त को इसी मैदान पर खेला जाएगा।

praveen

Vishva News serves as the Editor of Vishva News, a Hindi-language news outlet. He is credited as the author of articles covering local, regional, and national developments.

बांग्लादेश का भारत में मैचों से बहिष्कार, T20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए संकट, ICC और BCB की होगी अहम बैठक
ASIA CUP 2025: गिल, जायसवाल, संजू और अभिषेक चारों ओपनर्स में किसने बनाए ज्यादा T20I रन, एशिया कप में जगह बनाने की लगी होड़
वानखेड़े स्टेडियम में क्रिकेट और फुटबॉल का संगम, Sachin Tendulkar और मेसी ने एक-दूसरे को दिए खास Gifts
IND vs SA: दूसरा टेस्ट बदले हुए समय पर, सुबह-सुबह शुरू होगा मैच – फैंस अभी कर लें टाइम नोट
दो बार T20 World Cup खेलने वाले इस बड़े Cricketer पर लगा डकैती का गंभीर आरोप
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
महिला विशेष

Suparna Ghosh: 28 साल बिना छुट्टी पढ़ाती रहीं ‘सुपर टीचर’ सुपर्णा घोष, रिटायरमेंट के बाद भी बच्चों को मुफ्त सिखाने का जज्बा बरकरार

Vishva News
Vishva News
09/12/2025
भारत-रूस रक्षा साझेदारी मजबूत: पुतिन की यात्रा से पहले ड्यूमा ने सैन्य उपकरण आदान-प्रदान समझौते को दी मंजूरी
सावधान माता-पिता! WHO ने 3 कफ सिरप को बताया बच्चों के लिए खतरनाक
Rashifal 18 January 2026: सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल- भाग्य, स्वास्थ्य और कारोबार की पूरी जानकारी
CG Weather Alert: अगले 3 घंटों में कई जिलों में तेज बारिश, मौसम विभाग ने जारी किए ऑरेंज-येलो अलर्ट
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस(C.G.)
  • देश - विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • उद्योग
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • महिला विशेष

About US

विश्व न्यूज़ आपके लिए विश्वसनीय, निष्पक्ष और सशक्त समाचार लाता है। हम हर दृष्टिकोण को आवाज़ देने में विश्वास करते हैं, खासकर महिला उत्थान के लिए। उन दबे कुचले आवाज को समाज तक पहुंचना जो महिलाओं को प्रेरित और उत्साहित करती हैं।

Contact US

Editor – Vishva News
📞 Mobile: +91-8103404444, +91-9630465553
✉️ Email: vishvanews36@gmail.com
📍 Address: Near Life Care Hospital, Main Road, Telibandha, Raipur (C.G.)

Important Pages

  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
© Vishva News | Develop By Nimble Technology
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?