By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Vishva NewsVishva NewsVishva News
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस (C.G.)
  • देश – विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • अपराध
  • खेल
  • महिला विशेष
Reading: साइबराबाद पुलिस ने फर्जी अंतरराष्ट्रीय कॉल सेंटर का किया भंडाफोड़, ऑस्ट्रेलियाई नागरिकों से 8-10 करोड़ की ठगी का खुलासा
Share
Font ResizerAa
Vishva NewsVishva News
  • होम
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस (C.G.)
  • देश – विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • अपराध
  • खेल
  • महिला विशेष
Search
  • होम
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस (C.G.)
  • देश – विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • अपराध
  • खेल
  • महिला विशेष
Have an existing account? Sign In
Follow US
Vishva News > Blog > अपराध > साइबराबाद पुलिस ने फर्जी अंतरराष्ट्रीय कॉल सेंटर का किया भंडाफोड़, ऑस्ट्रेलियाई नागरिकों से 8-10 करोड़ की ठगी का खुलासा
अपराध

साइबराबाद पुलिस ने फर्जी अंतरराष्ट्रीय कॉल सेंटर का किया भंडाफोड़, ऑस्ट्रेलियाई नागरिकों से 8-10 करोड़ की ठगी का खुलासा

Vishva News
Last updated: 30/11/2025 2:09 PM
Vishva News
Published: 30/11/2025
Share
SHARE

हैदराबाद: साइबराबाद पुलिस ने एक फर्जी अंतरराष्ट्रीय कॉल सेंटर का पर्दाफाश किया है, जिसने पिछले दो सालों में ऑस्ट्रेलियाई नागरिकों से करीब 8 से 10 करोड़ रुपए  की ठगी को अंजाम दिया है. यह कॉल सेंटर “रिज आईटी सॉल्यूशंस” नाम से आईटी सेवा प्रदाता के रूप में हैदराबाद के मधापुर इलाके में संचालित हो रहा था. साइबराबाद स्पेशल ऑपरेशंस टीम (Cyberabad Special Operations Team) ने साइबर क्राइम पुलिस के साथ मिलकर इस अवैध धंधे में शामिल नौ लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने यह भी संकेत दिया है कि इस मामले में और भी गिरफ्तारियां होंगी.

Contents
  • इस तरह से ठगी की वारदात को देते थे अंजाम 
  • छापेमारी के दौरान पुलिस को क्‍या पता चला?

CG Electricity Relief: छत्तीसगढ़ में बड़ी राहत… अब 200 यूनिट तक आधा बिजली बिल, 1 दिसंबर से लागू होगी योजना

साइबराबाद के साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कर लिया गया है और विदेशी लिंक और मनी ट्रेल की पहचान के लिए आगे की जांच जारी है.

इस तरह से ठगी की वारदात को देते थे अंजाम 

  • आरोपी ऑस्ट्रेलियाई नागरिकों को फर्जी पॉप-अप और ईमेल भेजकर संपर्क शुरू करते थे और फिर उन्‍हें झूठी चेतावनी देते थे कि उनके कंप्यूटर हैक हो गए हैं, जब वे (ऑस्ट्रेलियाई नागरिक) पॉप-अप में दिखाए गए कस्टमर केयर नंबर पर कॉल करते थे तो यह कॉल सीधे रिज आईटी सॉल्यूशंस से जुड़े एक्स-लाइट एप्लिकेशन के माध्यम से रूट हो जाती थीं.
  • इसके बाद आरोपी सोशल इंजीनियरिंग की रणनीति का इस्तेमाल करके पीड़ितों को रिमोट एक्सेस सॉफ्टवेयर AnyDesk इंस्टॉल करने के लिए राजी कर लेते थे. इस तरह वे पीड़ितों के सिस्टम पर पूरा नियंत्रण हासिल करते थे, उनके ऑनलाइन बैंकिंग क्रेडेंशियल्स तक पहुंच बनाते थे और फिर बिना अनुमति के बड़ी रकम ट्रांसफर कर लेते थे.
  • चोरी की गई धनराशि सीधे भारत नहीं भेजी जाती थी. इसके बजाय यह धनराशि पहले भारतीय नागरिकों और ऑस्ट्रेलिया में रहने वाले छात्रों के ऑस्ट्रेलियाई बैंक खातों में ट्रांसफर की जाती थी.
  • अपराधियों द्वारा इस्‍तेमाल इन “म्यूल खाते” ट्रांसफर के शुरुआती बिंदु के रूप में काम करते थे, जिसके बाद हवाला नेटवर्क और क्रिप्टोकरेंसी लेनदेन जैसे अवैध वित्तीय मार्गों का इस्तेमाल करके धनराशि को भारत भेजा जाता था.

Indian Woman Snooker Champion: अनुपमा रामचंद्रन बनीं पहली भारतीय महिला स्नूकर चैंपियन, क्यू स्पोर्ट्स में ऐतिहासिक जीत

छापेमारी के दौरान पुलिस को क्‍या पता चला?

छापेमारी के दौरान पुलिस ने 45 ऑस्ट्रेलियाई बैंक खातों से जुड़े महत्वपूर्ण सबूतों को जब्‍त किया है, जिससे यह पता चलता है कि दो साल की अवधि में सैकड़ों ऐसे खातों का दुरुपयोग किया गया होगा.

Vishva News

Vishva News serves as the Editor of Vishva News, a Hindi-language news outlet. He is credited as the author of articles covering local, regional, and national developments.

CG CRIME: तंत्र-मंत्र के झांसे में ठगी, बीमार SI को ठीक करने का बहाना, महिलाओं ने उड़ाए लाखों रुपये और गहने
CG में चोरों का खेल – 2 करोड़ का रेलवे सामान चोरी, पटरी और हैवी मशीनरी भी ले गए
CG CRIME : दो लोगों की दुश्मनी ने छीनी बेगुनाह की जिंदगी, शादी से पहले टूटा परिवार का सपना
CG Crime : भाजपा नेता की बेरहमी से हत्या, टंगिया से वार कर उतारा मौत के घाट
Korba Crime News: कोरबा में सनसनीखेज वारदात, 24 साल की युवती की घर में निर्मम हत्या; परिवार में मचा हड़कंप
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
जिला तैतीस (C.G.)

CG: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हथियार लहराकर दहशत फैलाने वाले दो बदमाश चाकू सहित गिरफ्तार

Vishva News
Vishva News
06/10/2025
मुख्यमंत्री श्री साय ने छत्तीसगढ़ की प्रथम महिला सांसद और समाज सेविका मिनीमाता की पुण्यतिथि पर किया नमन.
Petrol Diesel Price Today 21 Dec 2025: आज के पेट्रोल-डीजल रेट्स… अपने शहर में टंकी फुल कराने से पहले देख लें कीमतें
दीपावली से छठ तक यात्रा आसान: दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे का “पहले आओ, पहले पाओ” ऑफर, बिना परेशानी पहुंचे घर
China की ताकत का प्रदर्शन : परेड में दिखाई घातक DF-5C Nuclear Missile, पूरी दुनिया है रेंज में
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस(C.G.)
  • देश - विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • उद्योग
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • महिला विशेष

About US

विश्व न्यूज़ आपके लिए विश्वसनीय, निष्पक्ष और सशक्त समाचार लाता है। हम हर दृष्टिकोण को आवाज़ देने में विश्वास करते हैं, खासकर महिला उत्थान के लिए। उन दबे कुचले आवाज को समाज तक पहुंचना जो महिलाओं को प्रेरित और उत्साहित करती हैं।

Contact US

Editor – Vishva News
📞 Mobile: +91-8103404444, +91-9630465553
✉️ Email: vishvanews36@gmail.com
📍 Address: Near Life Care Hospital, Main Road, Telibandha, Raipur (C.G.)

Important Pages

  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
© Vishva News | Develop By Nimble Technology
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?