By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Vishva NewsVishva NewsVishva News
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस (C.G.)
  • देश – विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • अपराध
  • खेल
  • महिला विशेष
Reading: उत्‍तराखंड में गंगोत्री के पास धराली में बादल फटा, खीर गंगा ने शहर को चीर दिया, खौफनाक नजारा
Share
Font ResizerAa
Vishva NewsVishva News
  • होम
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस (C.G.)
  • देश – विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • अपराध
  • खेल
  • महिला विशेष
Search
  • होम
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस (C.G.)
  • देश – विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • अपराध
  • खेल
  • महिला विशेष
Have an existing account? Sign In
Follow US
Vishva News > Blog > अपराध > उत्‍तराखंड में गंगोत्री के पास धराली में बादल फटा, खीर गंगा ने शहर को चीर दिया, खौफनाक नजारा
अपराध

उत्‍तराखंड में गंगोत्री के पास धराली में बादल फटा, खीर गंगा ने शहर को चीर दिया, खौफनाक नजारा

praveen
Last updated: 18/08/2025 11:57 AM
praveen
Published: 05/08/2025
Share
SHARE

उत्तरकाशी में बादल फटने से बड़ी तबाही सामने आई है. यहां धराली खीर गाढ़ में जलस्तर बढ़ने से धराली मार्केट क्षेत्र में ये नुकसान हुआ है. आर्मी, पुलिस और Sdrf टीम को भटवाड़ी रवाना किया गया है. धराली गांव के ऊपर बादल फटने से धराली मार्केट के साथ पूरा गांव चपेट में आया है. इसमें 50 से 60 लोगों के लापता होने की सूचना है. जानकारी के मुताबिक, उत्तराखंड के धराली गांव में ये तबाही हुई है. यहां बादल फटने से अचानक नदी किनारे बड़ा सैलाब आया.इससे नदी किनारे बने मकान माचिस की तीलियों की तरह बह गए.

धराली गंगोत्री धाम के रास्ते में अहम पड़ाव है.बताया जा रहा है कि धराली में खीर गंगा नदी में बादल फटने से ये विनाशकारी मंजर देखने को मिला है. बताया जाता है कि इसमें 50 से 60 लोग लापता हैं.नदी किनारे अचानक आई बाढ़ की से दर्जनों होटल और होमस्टे को नुकसान पहुंचा है. इसमें कई मजदूरों के दबे होने की आशंका भी है.

बादल फटना एक कुदरती प्रक्रिया है,लेकिन नदी किनारे ऐसे निर्माण तबाही को दावत देना है. वीडियो में दिख रहा है कि कैसे 30 सेकेंड में कैसे दर्जनों मकान बहते चले गए. पानी आते ही वहां चीख पुकार मच गई, लेकिन लोगों को भागने का मौका नहीं मिला. सैलाब के साथ बड़े बड़े पत्थर और लकड़ी के लट्ठे भी बहते हुए नीचे आए और जिनकी चपेट में आने से कई लोगों के हताहत होने की आशंका है.

केंद्रीय मंत्री अजय टम्टा ने कहा कि बादल फटने से ये नुकसान हुआ है. उत्तरकाशी के धराली क्षेत्र में ये बड़ी घटना हुई है. उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि बड़े पैमाने पर युद्धस्तर पर बचाव अभियान चल रहा है. एनडीआरएफ-एसडीआरएफ को बचाव कार्य में लगाया गया है.

धराली के निकट गंगोत्री का शीतकालीन प्रवास स्थल है. पहाड़ों के बीच जो नदी बहती है, जिसे खीर गंगा कहते हैं. धराली गांव पर ये पूरी आपदा आई है. उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत का कहना है कि ये पूरा हिमालयी क्षेत्र खतरे की चपेट में है. ऐसी लगातार प्राकृतिक आपदाएं संकट का कारण है. इसके लिए राष्ट्रीय स्तर पर सोच बनाने की जरूरत है.

praveen

Vishva News serves as the Editor of Vishva News, a Hindi-language news outlet. He is credited as the author of articles covering local, regional, and national developments.

महिला डॉक्टर शाहीन शाहिद की कार से मिले राइफल और जिंदा कारतूस, जम्मू कश्मीर पुलिस की बड़ी कार्रवाई
यात्रियों को मिली नई ट्रेन सुविधा: रेल मंत्री ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर दी जानकारी
CG Fraud Case : तंजानिया की गोल्ड माइंस में निवेश के नाम पर रायपुर के सराफा कारोबारी से 2 करोड़ की ठगी
साइबराबाद पुलिस ने फर्जी अंतरराष्ट्रीय कॉल सेंटर का किया भंडाफोड़, ऑस्ट्रेलियाई नागरिकों से 8-10 करोड़ की ठगी का खुलासा
Goa Night Club Cylinder Blast Update: 25 की दर्दनाक मौत, क्लब मालिक गिरफ्तार; मजिस्ट्रेट जांच के आदेश
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
देश - विदेश

Humanoid Robot ASC Arjun: रेलवे ने लॉन्च किया ह्यूमनॉइड रोबोट ‘अर्जुन’, चेहरे से करेगा पहचान; जानें कैसे करेगा निगरानी…

Vishva News
Vishva News
24/01/2026
Desh: सांसदों को लेकर दिल्ली आ रहे Air India विमान की इमरजेंसी लैंडिंग, चेन्नई में उतारना पड़ा, 100 यात्रियों की अटकी सांसें
US-Pakistan: डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा खुलासा – पाकिस्तान गुपचुप तरीके से कर रहा है परमाणु हथियारों का परीक्षण
Collectors Conference 2025: सरकार खरीदेगी किसानों का हर दाना धान, CM ने की समीक्षा
NIA Report : सुरक्षाबलों की दूरी और भीड़भाड़ के बीच आतंकियों ने पहलगाम की बैसरन घाटी को बनाया निशाना
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस(C.G.)
  • देश - विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • उद्योग
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • महिला विशेष

About US

विश्व न्यूज़ आपके लिए विश्वसनीय, निष्पक्ष और सशक्त समाचार लाता है। हम हर दृष्टिकोण को आवाज़ देने में विश्वास करते हैं, खासकर महिला उत्थान के लिए। उन दबे कुचले आवाज को समाज तक पहुंचना जो महिलाओं को प्रेरित और उत्साहित करती हैं।

Contact US

Editor – Vishva News
📞 Mobile: +91-8103404444, +91-9630465553
✉️ Email: vishvanews36@gmail.com
📍 Address: Near Life Care Hospital, Main Road, Telibandha, Raipur (C.G.)

Important Pages

  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
© Vishva News | Develop By Nimble Technology
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?