By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Vishva NewsVishva NewsVishva News
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस (C.G.)
  • देश – विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • अपराध
  • खेल
  • महिला विशेष
Reading: Dhurandhar 2: रणवीर सिंह की अगली फिल्म का टाइटल फाइनल, जल्द रिलीज होगा धमाकेदार टीजर
Share
Font ResizerAa
Vishva NewsVishva News
  • होम
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस (C.G.)
  • देश – विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • अपराध
  • खेल
  • महिला विशेष
Search
  • होम
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस (C.G.)
  • देश – विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • अपराध
  • खेल
  • महिला विशेष
Have an existing account? Sign In
Follow US
Vishva News > Blog > देश - विदेश > Dhurandhar 2: रणवीर सिंह की अगली फिल्म का टाइटल फाइनल, जल्द रिलीज होगा धमाकेदार टीजर
देश - विदेश

Dhurandhar 2: रणवीर सिंह की अगली फिल्म का टाइटल फाइनल, जल्द रिलीज होगा धमाकेदार टीजर

Vishva News
Last updated: 21/01/2026 11:01 AM
Vishva News
Published: 21/01/2026
Share
SHARE

अक्षय खन्ना, रणवीर सिंह, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, सारा अर्जुन और राकेश बेदी जैसे दमदार कलाकारों से सजी फिल्म ‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस पर रिलीज के 46 दिन बाद भी मजबूती से टिकी हुई है। फिल्म ने न सिर्फ दर्शकों का जबरदस्त प्यार हासिल किया है, बल्कि इसकी सफलता ने इसके दूसरे पार्ट को लेकर उत्साह भी चरम पर पहुंचा दिया है। खास बात यह है कि मेकर्स ने पहले ही घोषणा कर दी थी कि लगभग दो महीने के भीतर इसका सीक्वल रिलीज किया जाएगा और अब उससे जुड़ी नई जानकारियां सामने आ गई हैं। फिल्म का नाम और पहला टीजर भी तय हो गया है। सेंसर की पहली मंजूरी मिल गई है।

Contents
  • क्या है फिल्म का टाइटल?
  • जल्द आएगा टीजर
  • फिल्म में नजर आएंगे ये सितारे
  • कब रिलीज होगा दूसरा पार्ट

Chhattisgarh Medical Device Scams News: 550 करोड़ के स्कैम में ACB की बड़ी कार्रवाई, 3 आरोपी गिरफ्तार; 27 जनवरी तक रिमांड पर

क्या है फिल्म का टाइटल?

अब फिल्म के दूसरे भाग के टाइटल और टीजर सर्टिफिकेशन को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट के मुताबिक, ‘धुरंधर 2’ का आधिकारिक नाम ‘धुरंधर: द रिवेंज’ रखा गया है। इसके साथ ही 19 जनवरी को सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) ने फिल्म के टीज़र को सर्टिफिकेट दे दिया है। बताया जा रहा है कि यह टीजर एक मिनट से थोड़ा ज्यादा लंबा है और इसे A सर्टिफिकेट मिला है। खास बात यह है कि इस टीज़र को सिनेमाघरों में सनी देओल की अपकमिंग फिल्म ‘बॉर्डर 2’ के साथ दिखाया जाएगा।

जल्द आएगा टीजर

रिपोर्ट में एक सूत्र के हवाले से यह भी बताया गया है कि ‘बॉर्डर 2’ और ‘धुरंधर’ दोनों ही देशभक्ति की भावना से जुड़ी फिल्मों के तौर पर देखी जा रही हैं। इसी वजह से जियो स्टूडियोज इस मौके का पूरा फायदा उठाना चाहता है। बताया जा रहा है कि ‘धुरंधर’ के पहले पार्ट के अंत में दिखाए गए क्रेडिट नोट से ही सीक्वल का टीजर तैयार किया गया है। थिएटर्स में दिखाए जाने के बाद इसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर भी रिलीज किया जाएगा।

फिल्म में नजर आएंगे ये सितारे

अगर बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन की बात करें तो ‘धुरंधर’ ने इतिहास रच दिया है। फिल्म में भले ही अक्षय खन्ना के किरदार रहमान डकैत की मौत दिखाई गई हो, लेकिन खबरें हैं कि वह ‘धुरंधर: द रिवेंज’ में भी नजर आएंगे। बताया जाता है कि उन्होंने सीक्वल के लिए लगभग एक हफ्ते तक अपने हिस्से की शूटिंग भी कर ली है। फिल्म में रणवीर सिंह, आर. माधवन, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, राकेश बेदी और सारा अर्जुन जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे।

Bilaspur News: आत्मदाह के प्रयास में घायल छात्र की BHU में मौत, पुलिस कर रही मामले की जांच

कब रिलीज होगा दूसरा पार्ट

पहले पार्ट ने भारत में अब तक करीब 826.50 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन कर लिया है, जबकि वर्ल्डवाइड इसकी कमाई 1283.5 करोड़ रुपये तक पहुंच चुकी है। आदित्य धर के निर्देशन में बनी ‘धुरंधर: द रिवेंज’ को 19 मार्च को ईद के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज़ किया जाएगा। इस फिल्म का सीधा टकराव यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ से होगा। दोनों फिल्मों के टीज़र सामने आने के बाद ही सोशल मीडिया पर फैंस दो गुटों में बंट चुके हैं। अब देखना दिलचस्प होगा कि इस बड़े बॉक्स ऑफिस क्लैश में जीत किसके हिस्से आती है।

Vishva News

Vishva News serves as the Editor of Vishva News, a Hindi-language news outlet. He is credited as the author of articles covering local, regional, and national developments.

JEE Advanced 2026: 17 मई को होगा एग्जाम, रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख जानें
जोर-जोर से गाना गाना… सिर्फ शौक नहीं, दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद; जानें कैसे सुरों में छुपा है स्वास्थ्य का राज
Gold Rate Today Saturday 13 September 2025: सोना हुआ सस्ता, 13 सितंबर को बाजार में गिरावट, जानें नया रेट
24×7 मोबाइल स्क्रीन का असर: मोबाइल स्क्रीन आपकी दिल की सेहत के लिए क्यों है खतरनाक
Samantha Ruth Prabhu–Raj Nidimoru wedding : राज निदिमोरु की शादी के बाद श्यामाली की रातें बेहाल, EX वाइफ ने किया दर्द बयां
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
अपराधदेश - विदेश

13वीं मंजिल पर दिल दहला देने वाली वारदात: महिला के हाथ-पैर बांधकर प्रेशर कुकर और चाकू से हत्या

Vishva News
Vishva News
11/09/2025
Chhattisgarh: धर्मांतरित शव को दफनाने को लेकर तूल पकड़ा विवाद, पुलिस और ग्रामीणों के बीच झूमाझटकी में कई घायल
Chhattisgarh News: कोदो का सेवन बना जानलेवा, एक ही परिवार के 6 लोग बीमार, अस्पताल में भर्ती
पाकिस्तानी क्रिकेटर हारिस रऊफ को BJP ने दिया ऐसा करारा जवाब, लोग लगातार शेयर कर रहे Video
जानिए Radhikaraje Gaekwad के बारे में, जिन्हें फोर्ब्स ने किया भारत की सबसे खूबसूरत महारानी घोषित
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस(C.G.)
  • देश - विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • उद्योग
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • महिला विशेष

About US

विश्व न्यूज़ आपके लिए विश्वसनीय, निष्पक्ष और सशक्त समाचार लाता है। हम हर दृष्टिकोण को आवाज़ देने में विश्वास करते हैं, खासकर महिला उत्थान के लिए। उन दबे कुचले आवाज को समाज तक पहुंचना जो महिलाओं को प्रेरित और उत्साहित करती हैं।

Contact US

Editor – Vishva News
📞 Mobile: +91-8103404444, +91-9630465553
✉️ Email: vishvanews36@gmail.com
📍 Address: Near Life Care Hospital, Main Road, Telibandha, Raipur (C.G.)

Important Pages

  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
© Vishva News | Develop By Nimble Technology
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?