By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Vishva NewsVishva NewsVishva News
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस (C.G.)
  • देश – विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • अपराध
  • खेल
  • महिला विशेष
Reading: सुबह की छींक को हल्के में न लें, ये हो सकती हैं बीमारियों की चेतावनी
Share
Font ResizerAa
Vishva NewsVishva News
  • होम
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस (C.G.)
  • देश – विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • अपराध
  • खेल
  • महिला विशेष
Search
  • होम
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस (C.G.)
  • देश – विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • अपराध
  • खेल
  • महिला विशेष
Have an existing account? Sign In
Follow US
Vishva News > Blog > देश - विदेश > सुबह की छींक को हल्के में न लें, ये हो सकती हैं बीमारियों की चेतावनी
देश - विदेश

सुबह की छींक को हल्के में न लें, ये हो सकती हैं बीमारियों की चेतावनी

Vishva News
Last updated: 01/02/2026 11:01 AM
Vishva News
Published: 01/02/2026
Share
SHARE

सुबह की शुरुआत आमतौर पर ताजगी, चाय की खुशबू और नए दिन की उम्मीद से होती है. लेकिन कुछ लोगों के लिए सुबह का मतलब होता है, लगातार छींकें, बहती नाक और रुमाल की तलाश. आंख खुलते ही छीं-छीं की आवाजें आने लगती हैं और समझ नहीं आता कि आखिर हुआ क्या. अक्सर हम सोचते हैं कि शायद रात में ठंड लग गई होगी या हल्का सा जुकाम हो गया है. लेकिन जब यही समस्या रोज होने लगे और दिन चढ़ते-चढ़ते अपने आप ठीक भी हो जाए, तो सवाल उठता है क्या ये सिर्फ ठंड है या शरीर किसी बड़ी समस्या की ओर इशारा कर रहा है. सुबह उठते ही बार-बार छींक आना एक आम लेकिन नजरअंदाज की जाने वाली समस्या है. बहुत से लोग इसे हल्के में लेते हैं, जबकि यह एलर्जी, साइनस या नाक से जुड़ी किसी बीमारी का संकेत हो सकता है. अच्छी बात यह है कि समय रहते इसके कारण समझ लिए जाएं, तो इससे आसानी से राहत पाई जा सकती है. आइए जानते हैं कि सुबह छींक क्यों आती है, इसके पीछे क्या कारण हो सकते हैं, किन बीमारियों के लक्षण हो सकते हैं और इससे बचाव कैसे किया जाए.

Contents
  • सुबह उठते ही छींक क्यों आती है?
  • सुबह छींक आना किन बीमारियों का संकेत हो सकता है?
  • रोज सुबह छींक आए तो क्या करें

बिलासपुर सुपरफास्ट में किन्नरों की अवैध वसूली, आरपीएफ ने किया गिरफ्तार

सुबह उठते ही छींक क्यों आती है?

1. प्राकृतिक सुरक्षा तंत्र – छींक आना हमारे शरीर का एक प्राकृतिक सुरक्षा तंत्र है. जब नाक के अंदर कोई चीज जैसे धूल, गंदगी, तेज गंध या ठंडी हवा जाती है, तो शरीर छींक के जरिए उसे बाहर निकालने की कोशिश करता है.

2. आपका बिस्तर ही बन सकता है समस्या की जड़ – जिस बिस्तर पर आप सुकून की नींद लेते हैं, वही कभी-कभी छींक की वजह बन जाता है. गद्दे, तकिये और चादरों में बहुत बारीक धूल के कण (डस्ट माइट्स) होते हैं, जो हमें दिखाई नहीं देते, ये कण रात भर बिस्तर में जमा रहते हैं. सुबह जैसे ही आप करवट बदलते हैं या उठते हैं, ये धूल हवा में उड़ जाती है और आपकी नाक में चली जाती है. नाक इसे खतरा समझकर तुरंत प्रतिक्रिया देती है और छींकें शुरू हो जाती हैं.

3. कमरे में जमा एलर्जी फैलाने वाली चीजें – अगर आपके घर में पालतू जानवर हैं, तो उनके बाल भी बिस्तर और कमरे में जमा हो सकते हैं. खुली खिड़की से परागकण (पोलन), धूल और बाहर की गंदगी रात भर कमरे में आ जाती है. सुबह उठते ही जब आपकी नाक इन सबके संपर्क में आती है, तो वह जरूरत से ज्यादा रिएक्शन कर बैठती है.

4. तापमान में अचानक बदलाव – रात में आप रजाई या कंबल के अंदर गर्म माहौल में होते हैं. सुबह उठते ही पंखा, एसी या ठंडी हवा से सामना होता है. यह अचानक तापमान बदलना नाक की संवेदनशील त्वचा को परेशान करता है और छींक आने लगती है. इसे एलर्जी नहीं बल्कि नाक की संवेदनशील प्रतिक्रिया भी कहा जा सकता है.

5. तेज खुशबू और केमिकल्स – कुछ लोग रात में तेज परफ्यूम लगाते हैं, मच्छर भगाने वाली मशीन चलती रहती है या नया डिटर्जेंट इस्तेमाल किया जाता है. बंद कमरे में ये गंध रात भर जमा हो जाती है और सुबह नाक में जलन पैदा करती है.

6. पेट की गड़बड़ी भी हो सकती है कारण – कई बार रात में एसिडिटी या एसिड रिफ्लक्स की समस्या होती है. इससे पेट का एसिड गले और नाक के पीछे के हिस्से को परेशान करता है. इसके कारण सुबह छींक और हल्की खांसी होने लगती है.

सुबह छींक आना किन बीमारियों का संकेत हो सकता है?

1. एलर्जिक राइनाइटिस – यह सबसे आम कारण है. इसमें शरीर धूल, पराग या जानवरों के बालों को दुश्मन समझ कर प्रतिक्रिया करता है. इसके लक्षण सुबह लगातार छींक आना, नाक बहना या बंद होना, आंखों में खुजली या पानी, गले में खराश होना.

2. साइनसाइटिस – अगर छींक के साथ सिरदर्द, चेहरे पर दबाव या नाक भारी लगे, तो यह साइनस की समस्या हो सकती है.

3. फीवर – मौसमी एलर्जी जिसमें नाक, आंख और गले में जलन होती है.

CG Accident News : रेल फाटक तोड़कर ट्रैक पर घुसा कोयले से लदा ट्रेलर, मुंबई-हावड़ा रूट घंटों रहा बाधित

रोज सुबह छींक आए तो क्या करें

1. बिस्तर और कमरे की सफाई करें. चादर और तकिए के कवर हर हफ्ते गर्म पानी में धोएं. भारी पर्दे और कालीन हटाएं. सूखे झाड़ू के बजाय गीले कपड़े से सफाई करें.

2. जल्दी-जल्दी न उठें, पहले कुछ मिनट बैठें, उठते ही गुनगुने पानी से चेहरा धोएं और एक गिलास सादा पानी पिएं.

3. नमक मिले गुनगुने पानी से नाक साफ करना फायदेमंद है.

4. कमरे में धूल कम रखें, पालतू जानवरों को बिस्तर से दूर रखें, जरूरत हो तो एयर प्यूरीफायर का यूज करें.

Vishva News

Vishva News serves as the Editor of Vishva News, a Hindi-language news outlet. He is credited as the author of articles covering local, regional, and national developments.

Anmol Bishnoi: अमेरिका से भारत वापस लाया जा रहा अनमोल बिश्नोई, जानें किस मामले में थी उसे तलाश
Cyclone Montha: 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश के तट पर पहुंचने की आशंका, हवा की रफ्तार 110 किमी/घंटा तक हो सकती है
India refuse to accept trophy: टीम इंडिया ने बिना ट्रॉफी के सेलिब्रेट की एशिया कप की जीत, नकवी और पाकिस्तान की हुई घनघोर बेइज्जती
Gold Price Today : सोने-चांदी में भयंकर उछाल – आज के रेट ने तोड़े रिकॉर्ड, आपके शहर का हाल देखें
आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़, 10 श्रद्धालुओं की मौत.. कई घायल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
अपराधजिला तैतीस (C.G.)प्रमुख खबरें

CG में जादुई कलश के नाम पर करोड़ों की ठगी, पुलिस ने पकड़े चार ठग

Vishva News
Vishva News
12/09/2025
CG हादसा: बोलेरो और बाइक की भीषण टक्कर, गरबा देखकर लौट रहे दो युवकों की दर्दनाक मौत
Shubhanshu Shukla: अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला ने छत्तीसगढ़ के छात्रों संग साझा किए अंतरिक्ष के अनुभव
इमरान खान की मुश्किलें बढ़ीं: पाकिस्तानी सांसदों ने सेना का किया समर्थन, पार्टी पर लगाया राज्य विरोधी बयान का आरोप
CG: स्कूल ड्यूटी में लगी 106 बस ब्लैक लिस्टेड, ट्रैफिक पुलिस की कार्रवाई
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस(C.G.)
  • देश - विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • उद्योग
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • महिला विशेष

About US

विश्व न्यूज़ आपके लिए विश्वसनीय, निष्पक्ष और सशक्त समाचार लाता है। हम हर दृष्टिकोण को आवाज़ देने में विश्वास करते हैं, खासकर महिला उत्थान के लिए। उन दबे कुचले आवाज को समाज तक पहुंचना जो महिलाओं को प्रेरित और उत्साहित करती हैं।

Contact US

Editor – Vishva News
📞 Mobile: +91-8103404444, +91-9630465553
✉️ Email: vishvanews36@gmail.com
📍 Address: Near Life Care Hospital, Main Road, Telibandha, Raipur (C.G.)

Important Pages

  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
© Vishva News | Develop By Nimble Technology
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?