By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Vishva NewsVishva NewsVishva News
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस (C.G.)
  • देश – विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • अपराध
  • खेल
  • महिला विशेष
Reading: नशे में चूर सनकी ने ट्रेन में मचाया उत्पात, बेवजह युवती को धक्का देने से अफरा-तफरी
Share
Font ResizerAa
Vishva NewsVishva News
  • होम
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस (C.G.)
  • देश – विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • अपराध
  • खेल
  • महिला विशेष
Search
  • होम
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस (C.G.)
  • देश – विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • अपराध
  • खेल
  • महिला विशेष
Have an existing account? Sign In
Follow US
Vishva News > Blog > अपराध > नशे में चूर सनकी ने ट्रेन में मचाया उत्पात, बेवजह युवती को धक्का देने से अफरा-तफरी
अपराधदेश - विदेशप्रमुख खबरें

नशे में चूर सनकी ने ट्रेन में मचाया उत्पात, बेवजह युवती को धक्का देने से अफरा-तफरी

Vishva News
Last updated: 03/11/2025 12:49 PM
Vishva News
Published: 03/11/2025
Share
SHARE

केरल से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवती को एक शख्स ने अचानक ट्रेन से धक्का दे दिया। आरोपी ने एक अन्य युवती को भी धक्का देने की कोशिश की, हालांकि वह बच गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं ट्रेन को रोक कर युवती को भी बरामद कर लिया गया है। युवती गंभीर रूप से घायल है, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। घटना के समय वह शराब के नशे में था। यह घटना वर्कला और कडक्कावुर रेलवे स्टेशनों के बीच की है।

Contents
  • शराबी ने युवती को दिया धक्का
  • दूसरी युवती को भी गिराने की कोशिश
  • पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

सुप्रीम कोर्ट में आवारा कुत्तों पर सुनवाई शुरू, पश्चिम बंगाल-तेलंगाना को छोड़ सभी राज्यों के मुख्य सचिव तलब

शराबी ने युवती को दिया धक्का

दक्षिणी रेलवे पीआरओ का कहना है, “02 नवंबर की शाम को करीब 8 बजकर 40 मिनट पर एक पुरुष यात्री सुरेश कुमार (48) ने महिला यात्री श्रीकुट्टी (19) को ट्रेन से धक्का दे दिया। दोनों ट्रेन नंबर 12626 केरल एक्सप्रेस (NDLS-TVC) के पीछे के जनरल कोच में यात्रा कर रहे थे। यह घटना वर्कला और कडक्कावुर रेलवे स्टेशनों के बीच की है। आरोपी को त्रिवेंद्रम उत्तर (TVCN) में उतार दिया गया और आरपीएफ ने उसे हिरासत में ले लिया। स्थानीय पुलिस, वर्कला को भी सूचित किया गया। वहीं पीड़िता को भी बरामद कर लिया गया है। उसे दूसरी ट्रेन 66305 कोल्लम मेमू से वर्कला रेलवे स्टेशन लाया गया। बाद में रेलवे द्वारा व्यवस्थित एम्बुलेंस के जरिए पीड़िता को मिशन अस्पताल, वर्कला में भेज दिया गया।

Gold-Silver Price Today: सोना-चांदी के दाम में उछाल, एमसीएक्स पर सोना महंगा, चांदी के भी बढ़े भाव… देखें ताज़ा भाव

दूसरी युवती को भी गिराने की कोशिश

दक्षिण रेलवे के पीआरओ ने बताया, “पूछताछ के दौरान, एक सह-यात्री अर्चना ने बताया कि वह और पीड़िता दोनों अलुवा से त्रिवेंद्रम जाने वाली ट्रेन में सवार हुई थीं। वर्कला से रवाना होने के बाद, जब वे शौचालय जा रही थीं, तो उन्होंने पास में बैठे एक अज्ञात पुरुष यात्री को देखा। अचानक, वह दोनों की ओर दौड़ा और श्रीकुट्टी को लात मार दी, जिससे वह चलती ट्रेन से गिर गई। उसने अर्चना को धक्का देने की भी कोशिश की, लेकिन वह बाल-बाल बच गईं। चीख-पुकार सुनकर, अन्य यात्री भी मौके पर पहुंचे।”

भीषण सड़क हादसा: गिट्टी से भरे ट्रक ने बस को मारी टक्कर, 20 यात्रियों की दर्दनाक मौत

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

पीआरओ ने बताया, “ट्रेन में मौजूद अन्य यात्रियों ने अलार्म चेन खींची और आरोपी को हिरासत में ले लिया। इसके बाद ट्रेन को त्रिवेंद्रम नॉर्थ स्टेशन पर रोका गया, जहां आरपीएफ ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। फिलहाल पुलिस अग्रिम कार्रवाई कर रही है। इसके अलावा आरपीएफ तिरुवनंतपुरम मंडल के सहायक सुरक्षा आयुक्त और मंडल रेलवे अस्पताल के अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा अधीक्षक वर्तमान में उस अस्पताल में रुके हुए हैं, जहां पीड़िता का इलाज चल रहा है।”

Vishva News

Vishva News serves as the Editor of Vishva News, a Hindi-language news outlet. He is credited as the author of articles covering local, regional, and national developments.

CG News: 1 करोड़ से अधिक का 3,266 क्विंटल अवैध धान जब्त, 30 मामलों में बड़ी कार्रवाई
छत्तीसगढ़ में शराब प्रेमियों के लिए बड़ी राहत, मदिरा पर वैट खत्म, 1 अप्रैल 2026 से लागू
नवा रायपुर में भारतीय वायुसेना का जबरदस्त जलवा, 5 नवंबर को सूर्यकिरण एरोबैटिक शो में देखें अद्भुत करतब
Chhattisgarh Assembly Winter Session: वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने पेश किया 35 हजार करोड़ का अनुपूरक बजट
Dhurandhar 2: रणवीर सिंह की अगली फिल्म का टाइटल फाइनल, जल्द रिलीज होगा धमाकेदार टीजर
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
जिला तैतीस (C.G.)प्रमुख खबरें

CG News: अंधकार से प्रकाश की ओर… सरेंडर नक्सलियों ने समाज की मुख्यधारा में लौटकर मनाई दीपावली

Vishva News
Vishva News
21/10/2025
IND vs AUS 2nd ODI: क्रिकेट फैंस के लिए बड़ा अलर्ट, कब और कितने बजे खेला जाएगा भारत-अस्ट्रेलिया मैच; जानिए पूरा शेड्यूल यहाँ
CG : कोरबा जिले की PM सूर्य घर योजना में शानदार प्रदर्शन, मुख्यमंत्री ने की सराहना
रायपुर में पुलिस कमिश्नरी प्रणाली लागू करने का प्रारूप तैयार, DGP अरुण देव गौतम को सौंपा गया
छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला: स्कूलों की रसोई और डाइनिंग एरिया में लगेंगे CCTV कैमरे
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस(C.G.)
  • देश - विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • उद्योग
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • महिला विशेष

About US

विश्व न्यूज़ आपके लिए विश्वसनीय, निष्पक्ष और सशक्त समाचार लाता है। हम हर दृष्टिकोण को आवाज़ देने में विश्वास करते हैं, खासकर महिला उत्थान के लिए। उन दबे कुचले आवाज को समाज तक पहुंचना जो महिलाओं को प्रेरित और उत्साहित करती हैं।

Contact US

Editor – Vishva News
📞 Mobile: +91-8103404444, +91-9630465553
✉️ Email: vishvanews36@gmail.com
📍 Address: Near Life Care Hospital, Main Road, Telibandha, Raipur (C.G.)

Important Pages

  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
© Vishva News | Develop By Nimble Technology
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?