By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Vishva NewsVishva NewsVishva News
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस (C.G.)
  • देश – विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • अपराध
  • खेल
  • महिला विशेष
Reading: Ethiopia Volcano: इथियोपिया ज्वालामुखी विस्फोट की राख भारत पहुंची; IMD ने उड़ानों और स्वास्थ्य को लेकर जारी की अहम एडवाइजरी
Share
Font ResizerAa
Vishva NewsVishva News
  • होम
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस (C.G.)
  • देश – विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • अपराध
  • खेल
  • महिला विशेष
Search
  • होम
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस (C.G.)
  • देश – विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • अपराध
  • खेल
  • महिला विशेष
Have an existing account? Sign In
Follow US
Vishva News > Blog > देश - विदेश > Ethiopia Volcano: इथियोपिया ज्वालामुखी विस्फोट की राख भारत पहुंची; IMD ने उड़ानों और स्वास्थ्य को लेकर जारी की अहम एडवाइजरी
देश - विदेश

Ethiopia Volcano: इथियोपिया ज्वालामुखी विस्फोट की राख भारत पहुंची; IMD ने उड़ानों और स्वास्थ्य को लेकर जारी की अहम एडवाइजरी

Vishva News
Last updated: 25/11/2025 12:01 PM
Vishva News
Published: 25/11/2025
Share
SHARE

Ethiopia Volcano: इथियोपिया के अफार क्षेत्र में स्थित Hayli Gubbi शील्ड ज्वालामुखी 23 नवंबर 2025 को फट गया. इस ज्वालामुखी विस्फोट से करीब 14 किलोमीटर (45,000 फीट) ऊंचाई तक राख का विशाल गुबार उठा, जो पूर्व की ओर फैलते हुए लाल सागर, अरब प्रायद्वीप और भारतीय उपमहाद्वीप तक पहुंच गया. Toulouse Volcanic Ash Advisory Centre (VAAC) राख के गुबार की दिशा और प्रभावित उड़ान के लिए लगातार अपडेट दे रही है.

Contents
  • कोच्चि हवाई अड्डे से 2 अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द
  • कैसे भारत तक पहुंचीं राख
  • दिए गए ये निर्देश

Ram Mandir Dhwajarohan 2025 : शिखर पर फहराए जाने वाले ध्वज की खासियत क्या है? जानें इसकी अनोखी बनावट और लंबाई

कोच्चि हवाई अड्डे से 2 अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द

कोच्चि हवाई अड्डे से सोमवार को रवाना होने वाली दो अंतरराष्ट्रीय उड़ानें इथियोपिया में ज्वालामुखी विस्फोट के कारण रद्द कर दी गईं. ‘कोचीन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा लिमिटेड’ के अनुसार, ज्वालामुखी विस्फोट के बाद एहतियातन जेद्दा और दुबई जाने वाली उड़ानें रद्द की गईं. रद्द उड़ानों में ‘इंडिगो’ की 6ई1475 (कोच्चि–दुबई) और ‘अकासा एयर’ की क्यूपी550 (कोच्चि–जेद्दा) शामिल हैं. हवाई अड्डे के अधिकारियों ने बताया कि स्थिति में सुधार होने पर उड़ान सेवाएं पुनः शुरू कर दी जाएंगी.

कैसे भारत तक पहुंचीं राख

उच्च स्तरीय हवाओं के कारण राख का गुबार इथियोपिया से होते हुए यमन, ओमान, अरब सागर और फिर पश्चिमी व उत्तरी भारत तक पहुंचा. पूर्वानुमान मॉडल्स के अनुसार इसका असर गुजरात, दिल्ली-एनसीआर, राजस्थान, पंजाब और हरियाणा तक हो सकता है. भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने सैटेलाइट इमेजरी, VAAC एडवाइजरी और डिस्पर्शन मॉडल्स पर करीबी नजर रखी.

Gold Price Today: सोना फिर हुआ महंगा, आज बढ़ी कीमतें, जानें बड़े शहरों में क्या है नया रेट

दिए गए ये निर्देश

IMD के बाद मुंबई, नई दिल्ली और कोलकाता स्थित Met Watch Offices (MWOs) ने ICAO मानक के तहत SIGMET चेतावनी जारी की है. इन एडवाइजरी में प्रभावित एयरस्पेस और उड़ान स्तरों से बचने की सलाह दी गई है. एयरलाइंस को उड़ान मार्ग बदलने, अतिरिक्त ईंधन की गणना और वैकल्पिक रूट प्लानिंग के निर्देश दिए गए हैं. इस स्थिति के कारण उड़ानों में रूट परिवर्तन, समय में देरी या होल्डिंग पैटर्न देखने को मिल सकता है.

Vishva News

Vishva News serves as the Editor of Vishva News, a Hindi-language news outlet. He is credited as the author of articles covering local, regional, and national developments.

CRIME : चंद्रग्रहण पर बिरयानी-मछली पकाने से मचा बवाल, उग्र भीड़ ने घर पर किया हमला, परिवार को पीटा
Shilpa Shetty – Raj Kundra की बढ़ीं मुश्किलें, जारी किया गया Lookout Notice, 60 करोड़ की धोखाधड़ी का है मामला
Floods News: उत्तराखंड-हिमाचल में आफत की बारिश, 4 राज्यों में फ्लैश फ्लड का अलर्ट जारी
VIDEO: जापान में सकुराजिमा ज्वालामुखी में भीषण विस्फोट, राख का गुबार 14,400 फीट तक फैला, कई प्रान्तों में चेतावनी
कोयला माफिया नेटवर्क पर ED की बड़ी कार्रवाई, नोटों की गड्डियां और करोड़ों के गहने बरामद
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
अपराधजिला तैतीस (C.G.)प्रमुख खबरें

CG Sex Racket Exposed: छत्तीसगढ़ में किराये के मकान पर पुलिस छापा, देह व्यापार का भंडाफोड़;  इलाके में मचा हड़कंप

Vishva News
Vishva News
02/02/2026
अमित बघेल को अदालत ने तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा, मां के अंतिम संस्कार में शामिल होने की मिली अनुमति
जंगल में बाघ का आतंक: बुजुर्ग चरवाहे पर हमला, मिला शरीर का कुछ हिस्सा
व्यापम में रिश्तेदारी का झांसा देकर 10 लाख की ठगी! फार्मासिस्ट निकला जॉब दिलाने वाला ठग, पुलिस ने दबोचा
Chhattisgarh : कर्मचारी से मारपीट विवाद पर मंत्री टंकराम वर्मा का बयान – कांग्रेस पर केदार कश्यप को बदनाम करने का आरोप
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस(C.G.)
  • देश - विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • उद्योग
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • महिला विशेष

About US

विश्व न्यूज़ आपके लिए विश्वसनीय, निष्पक्ष और सशक्त समाचार लाता है। हम हर दृष्टिकोण को आवाज़ देने में विश्वास करते हैं, खासकर महिला उत्थान के लिए। उन दबे कुचले आवाज को समाज तक पहुंचना जो महिलाओं को प्रेरित और उत्साहित करती हैं।

Contact US

Editor – Vishva News
📞 Mobile: +91-8103404444, +91-9630465553
✉️ Email: vishvanews36@gmail.com
📍 Address: Near Life Care Hospital, Main Road, Telibandha, Raipur (C.G.)

Important Pages

  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
© Vishva News | Develop By Nimble Technology
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?