By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Vishva NewsVishva NewsVishva News
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस (C.G.)
  • देश – विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • अपराध
  • खेल
  • महिला विशेष
Reading: Fact Check: क्या ‘अवतार 3’ में दिखे गोविंदा? वायरल वीडियो ने उड़ाई नींद, जानिए पूरा सच
Share
Font ResizerAa
Vishva NewsVishva News
  • होम
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस (C.G.)
  • देश – विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • अपराध
  • खेल
  • महिला विशेष
Search
  • होम
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस (C.G.)
  • देश – विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • अपराध
  • खेल
  • महिला विशेष
Have an existing account? Sign In
Follow US
Vishva News > Blog > देश - विदेश > Fact Check: क्या ‘अवतार 3’ में दिखे गोविंदा? वायरल वीडियो ने उड़ाई नींद, जानिए पूरा सच
देश - विदेश

Fact Check: क्या ‘अवतार 3’ में दिखे गोविंदा? वायरल वीडियो ने उड़ाई नींद, जानिए पूरा सच

Vishva News
Last updated: 23/12/2025 6:16 PM
Vishva News
Published: 23/12/2025
Share
SHARE

जेम्स कैमरून की फिल्मों का जादू पूरी दुनिया के सिर चढ़कर बोलता है। हाल ही में उनकी मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘अवतार’ का तीसरा भाग ‘अवतारः फायर एंड ऐश’ ने सिनेमाघरों में दस्तक दी, जिसने बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रखी है। फिल्म अपने पहले मंडे टेस्ट से भी गुजर चुकी है और पहले मंडे को इसने 8.5 करोड़ का कलेक्शन किया। जेम्स कैमरून की फिल्म भारत में अब तक 67 करोड़ का कलेक्शन कर चुकी है। इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद गोविंदा के फैंस खुशी से उछल पड़े। दरअसल, वायरल हो रहे वीडियो में गोविंदा एक ‘नावी’ के रूप में नजर आ रहे हैं, जिसे देखने के बाद फैंस ने कयास लगाने शुरू कर दिए हैं कि ‘अवतारः फायर एंड ऐश’ में गोविंदा का भी कैमियो है। हालांकि, इस वायरल वीडियो का सच कुछ और ही है।

Contents
  • जेम्स कैमरून की ‘अवतारः फायर एंड ऐश’ में गोविंदा का कैमियो
  • एआई जनरेटेड है गोविंदा का वीडियो
  • गोविंदा का अवतार को लेकर दावा
  • गोविंदा ने ठुकराई अवतार

Chhattisgarh: लोक निर्माण विभाग में घोटाले की लपटें, एक EE और दो SDO निलंबित

जेम्स कैमरून की ‘अवतारः फायर एंड ऐश’ में गोविंदा का कैमियो

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में गोविंदा जेम्स कैमरून की ‘अवतारः फायर एंड ऐश’ में नजर आ रहे हैं और डेविड धवन की 1997 की रोमांटिक कॉमेडी फिल्म ‘दीवाना मस्ताना’ का अपना फेमस डायलॉग “हटा सावन की घटा” बोल रहे हैं। वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है कि यह जेम्स कैमरून की ‘अवतार: फायर एंड ऐश’ के तीसरे भाग में उनका कैमियो है। ऐसे में फैंस भी सोच में पड़ गए। लेकिन, बात कुछ और ही है।

एआई जनरेटेड है गोविंदा का वीडियो

गोविंदा का ये वायरल वीडियो देखकर अगर आपको भी ऐसा लग रहा है कि ‘अवतारः फायर एंड ऐश’ में गोविंदा का कैमियो है, तो आपको बता दें कि ये सच नहीं है। दरअसल, गोविंदा का ये वीडियो एआई जनरेटेड है और पूरी तरह से नकली है। दरअसल, ये एआई जनरेटेड वीडियो गोविंदा के उन पुराने दावों की उपज है, जिनमें उन्होंने कहा था कि जेम्स कैमरून ने उन्हें अपनी फिल्म ‘अवतार’ में रोल ऑफर किया था, लेकिन उन्होंने इस फिल्म को करने से इनकार कर दिया।

Govinda performance 💪🔥 pic.twitter.com/1QaQ7VEDFq

— Wellu (@Wellutwt) December 22, 2025

गोविंदा का अवतार को लेकर दावा

गोविंदा ने मुकेश खन्ना से बातचीत में दावा किया था कि उन्हें जेम्स कैमरून ने 2009 में रिलीज हुई ‘अवतार’ के पहले भाग में लीड रोल ऑफर किया था। उन्होंने ये भी दावा किया था कि वह दो बार जेम्स कैमरून से मिले और अवतार का टाइटल भी उन्होंने ही उन्हें सुझाया था। मगर, जब उन्होंने ये रोल उन्हें ऑफर किया तो इसे उन्होंने ठुकरा दिया, क्योंकि वह अपने शरीर पर नीला रंग पोतने के लिए तैयार नहीं थे। इसके अलावा उन्हें किरदार के विकलांग होने से भी उन्हें आपत्ति थी।

Student Death in Raipur: कलिंगा यूनिवर्सिटी हादसा… बिल्डिंग से गिरकर लाइबेरियन छात्र की मौत, दो आरोपियों ने किया सरेंडर

गोविंदा ने ठुकराई अवतार

गोविंदा ने बातचीत के दौरान कहा था- ‘जेम्स कैमरून ने मुझे अवतार ऑफर की थी, उस फिल्म का टाइटल भी मैंने दिया था। उन्होंने मुझे बताया कि फिल्म का हीरो विकलांग है, सुनकर मैंने कहा- विकलांग… और गोविंदा। हैलो मैं ये फिल्म नहीं कर रहा । उन्होंने मुझे 18 करोड़ ऑफर किए, लेकिन मैंने कहा- मुझे नहीं चाहिए आपके 18 करोड़, मैं ये फिल्म नहीं कर सकता। मैंने अगर अपना शरीर पेंट किया तो मुझे अस्पताल में दिन गुजारने पड़ेंगे। हमारे पास शरीर ही इकलौता साधन  होता है।’

Vishva News

Vishva News serves as the Editor of Vishva News, a Hindi-language news outlet. He is credited as the author of articles covering local, regional, and national developments.

मैक्सिको में बड़ा विमान हादसा: इमरजेंसी लैंडिंग के दौरान प्राइवेट जेट बिल्डिंग से टकराया, 7 लोगों की मौत
Petrol Diesel Price Today 24 Dec 2025: आज के पेट्रोल-डीजल रेट, जानें अपने शहर का भाव
नौसेना की संचार और निगरानी में नया अध्याय, ISRO ने लॉन्च किया अत्याधुनिक जीसैट आर उपग्रह
सोते समय भी आपका फोन आपके डेटा को शेयर करता रहता है! जानिए कैसे रोकें यह चुपचाप हो रही लीक
Gold Rate Today: सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट, 19 दिसंबर को जानें आपके शहर में कितना सस्ता हुआ गोल्ड
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
देश - विदेश

Rashifal 1 February 2026: सितारे बता रहे हैं किसे मिलेगी सफलता और किसे संभलकर चलना होगा, जानिए सभी राशियों का हाल

Vishva News
Vishva News
01/02/2026
CG में GST की बड़ी कार्रवाई: हिन्द कोल ग्रुप के ठिकानों पर एक साथ छापेमारी, दस्तावेज जांच में जुटी टीम
CG: संदिग्ध परिस्थिति में मिली युवक की लाश, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
CG Congress Jila Adhyaksha List: छत्तीसगढ़ कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, AICC ने जिला कांग्रेस कमेटियों के 41 नए अध्यक्षों की सूची जारी की
CG में गोविंदा के गरबा कार्यक्रम का विरोध तेज, पोस्टर फाड़ने और आग लगाने की कोशिश
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस(C.G.)
  • देश - विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • उद्योग
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • महिला विशेष

About US

विश्व न्यूज़ आपके लिए विश्वसनीय, निष्पक्ष और सशक्त समाचार लाता है। हम हर दृष्टिकोण को आवाज़ देने में विश्वास करते हैं, खासकर महिला उत्थान के लिए। उन दबे कुचले आवाज को समाज तक पहुंचना जो महिलाओं को प्रेरित और उत्साहित करती हैं।

Contact US

Editor – Vishva News
📞 Mobile: +91-8103404444, +91-9630465553
✉️ Email: vishvanews36@gmail.com
📍 Address: Near Life Care Hospital, Main Road, Telibandha, Raipur (C.G.)

Important Pages

  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
© Vishva News | Develop By Nimble Technology
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?