सारंगढ़–बिलाईगढ़ : जिले में धान खरीदी व्यवस्था को लेकर किसानों का गुस्सा शुक्रवार रात फूट पड़ा। धान बिक्री के लिए दूसरा टोकन जारी नहीं होने से नाराज किसानों ने एसडीएम कार्यालय सारंगढ़ के सामने देर रात धरना प्रदर्शन किया। अचानक हुए इस आंदोलन से प्रशासन में हड़कंप मच गया। धरने में बड़ी संख्या में किसान संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ कांग्रेस कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। किसानों का कहना है कि उनके सभी दस्तावेज, पंजीयन और रिकॉर्ड सही होने के बावजूद शेष धान की बिक्री के लिए दूसरा टोकन नहीं काटा जा रहा है। इससे किसान मानसिक तनाव के साथ-साथ गंभीर आर्थिक संकट का सामना कर रहे हैं।
Vishva News serves as the Editor of Vishva News, a Hindi-language news outlet. He is credited as the author of articles covering local, regional, and national developments.

