By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Vishva NewsVishva NewsVishva News
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस (C.G.)
  • देश – विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • अपराध
  • खेल
  • महिला विशेष
Reading: Ration Card: E-KYC में फिंगरप्रिंट समस्या का समाधान, सार्वजनिक वितरण प्रणाली में चेहरा प्रमाणीकरण के जरिए होगा केवायसी
Share
Font ResizerAa
Vishva NewsVishva News
  • होम
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस (C.G.)
  • देश – विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • अपराध
  • खेल
  • महिला विशेष
Search
  • होम
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस (C.G.)
  • देश – विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • अपराध
  • खेल
  • महिला विशेष
Have an existing account? Sign In
Follow US
Vishva News > Blog > जिला तैतीस (C.G.) > Ration Card: E-KYC में फिंगरप्रिंट समस्या का समाधान, सार्वजनिक वितरण प्रणाली में चेहरा प्रमाणीकरण के जरिए होगा केवायसी
जिला तैतीस (C.G.)प्रमुख खबरें

Ration Card: E-KYC में फिंगरप्रिंट समस्या का समाधान, सार्वजनिक वितरण प्रणाली में चेहरा प्रमाणीकरण के जरिए होगा केवायसी

Vishva News
Last updated: 31/12/2025 10:26 AM
Vishva News
Published: 31/12/2025
Share
SHARE

रायपुर : सार्वजनिक वितरण प्रणाली अंतर्गत जिन राशन कार्ड सदस्यों का फिंगरप्रिंट काम नहीं करने के कारण ई-केवायसी नहीं हो पा रहा है, ऐसे सदस्यों की सूची तैयार की जा रही है. इस सूची के आधार पर इन सदस्यों को चेहरा प्रमाणीकरण सहित अन्य स्वीकृत विकल्प के जरिए उनका ई-केवायसी किया जाएगा. जिला प्रशासन ने इस संबंध में मंगलवार को आदेश जारी किया. इस आदेश के तहत अब सभी सार्वजनिक वितरण दुकानों को निर्देश दिए गए हैं कि जिन सदस्यों का केवायसी फिंगरप्रिंट के कारण नहीं हो पा रहा है, उसकी सूची तैयार करें.

Contents
  • 3.36 लाख सदस्यों का केवायसी होना बाकी
  • मोबाइल एप के सर्वर में दिक्कत
  • राशन दुकानों में एप के माध्यम से कराया जा रहा केवायसी

CG Weather Update: कड़ाके की ठंड के साथ नए साल की शुरुआत, शीतलहर का अलर्ट

3.36 लाख सदस्यों का केवायसी होना बाकी

खाद्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार जिले में कुल 22 लाख 4 हजार 430 राशनकार्ड धारी सदस्यों में से 18 लाख 67 हजार 768 सदस्यों का ई-केवायसी पूर्ण हो चुका है, जबकि अभी भी 3 लाख 36 हजार 662 सदस्यों का ई-केवायसी होना शेष है. इन सदस्यों में ऐसे हजारों सदस्य हैं, जिनका फिंगरप्रिंट काम नहीं करने के कारण उनका केवायसी नहीं हो पा रहा है. ऐसे सदस्यों में ज्यादातर वृद्ध एवं 3 से 5 वर्ष के बच्चे भी शामिल हैं. इसके अलावा दिव्यांग तथा कठिन परिश्रम के कारण उंगलियों के फिंगरप्रिंट काम नहीं कर रहे हैं. ऐसे भी कई सदस्य है, जो अब तक केवायसी नहीं करा पार हैं.

मोबाइल एप के सर्वर में दिक्कत

राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के अंतर्गत सभी राशनकार्डधारी परिवारों के प्रत्येक सदस्य का आधार आधारित ई-केवायसी कराना अनिवार्य है. इसके लिए मोबाइल एप भी बनाए गए हैं, लेकिन इस एप के सर्वर में दिक्कत होने के कारण भी कई सदस्य केवायसी नहीं कर पा रहे हैं. हालांकि अफसरों का कहना है कि कभी-कभी सर्वर की समस्या रहती होगी, लेकिन एप के माध्यम से सदस्य घर बैठे आसानी से अपना केवायसी कर सकता है. इसके बाद भी अगर किसी तरह की परेशानी आ रही है, तो राशन दुकान या विभागीय कार्यालय में आकर इसकी जानकारी दे सकते हैं, जिसका निराकरण किया जाएगा.

CG Crime: यूट्यूब से सीखा नकली नोट छापने का तरीका, सब्जी बाजार में चलाते थे जाली रुपये; दंपति गिरफ्तार

राशन दुकानों में एप के माध्यम से कराया जा रहा केवायसी

खाद्य विभाग ने छूटे हुए सदस्यों का केवायसी कराने के लिए सभी राशन दुकानों को निर्देश दिए हैं. इसके तहत इन दुकानों में छूटे हुए हितग्राहियों का मशीन के साथ मोबाइल एप के माध्यम से भी केवायसी किया जा रहा है. इस केवायसी में जिन सदस्यों का फिंगरप्रिंट काम नहीं कर रहा है, उन सदस्यों के नाम की सूची भी तैयार की जा रही है.

विभागीय अधिकारी के अनुसार राशनकार्ड में दर्ज कोई सदस्य मृत हो गया है या फिर विवाह के बाद अलग निवास कर रहा है, तो परिवार को आवश्यक दस्तावेजों के साथ संबंधित राशन दुकान या स्थानीय निकाय कार्यालय में जानकारी देकर नाम हटाने की प्रक्रिया पूर्ण करानी होगी, ताकि रिकॉर्ड को अपडेट किया जा सके.

Vishva News

Vishva News serves as the Editor of Vishva News, a Hindi-language news outlet. He is credited as the author of articles covering local, regional, and national developments.

मतदाता सूची पुनरीक्षण: BLO टीम ने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के आवास पर पहुँचकर सौंपा प्रारूप-08 और घोषणा प्रपत्र
कांकेर सांसद भोजराज नाग ने भंगाराम माईं के मेले में लिया भाग, देवी-देवताओं के साथ की परिक्रमा
CG NEWS : वन अधिकार पट्टाधारक किसानों को राहत, धान बेचने के लिए अब पंजीयन जरूरी नहीं
Raipur Drug Peddler : हाईप्रोफाइल ड्रग्स रैकेट चलाने वाली नव्या मलिक रायपुर से गिरफ्तार
बिरनपुर कांड: सीबीआई ने पेश की पूरी चार्जशीट, अब गवाहों की गवाही तय करेगी दिशा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
अपराधजिला तैतीस (C.G.)प्रमुख खबरें

Chhattisgarh : डॉक्टर के घर नकली आईटी रेड! ठग बने अफसर, लाखों के जेवर–नकदी लेकर फरार

Vishva News
Vishva News
18/11/2025
CG GST Raid: जीएसटी टीम हरिओम इंगोट्स और पावर लिमिटेड के दफ्तर पहुंची, वित्तीय दस्तावेजों की जांच जारी
CG Breaking: 2 साल से कम उम्र के बच्चों को खांसी की सिरप पर पूर्ण प्रतिबंध, सभी जिलों को निर्देश
‘एक चुटकी सिंदूर की कीमत तुम क्या जानो…’, रेखा गुप्ता ने जया बच्चन पर ऐसा तंज क्यों कसा?
South Eastern Railway: टाटानगर-बिलासपुर एक्सप्रेस 14 जनवरी तक रद्द, यात्रियों को होगी असुविधा
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस(C.G.)
  • देश - विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • उद्योग
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • महिला विशेष

About US

विश्व न्यूज़ आपके लिए विश्वसनीय, निष्पक्ष और सशक्त समाचार लाता है। हम हर दृष्टिकोण को आवाज़ देने में विश्वास करते हैं, खासकर महिला उत्थान के लिए। उन दबे कुचले आवाज को समाज तक पहुंचना जो महिलाओं को प्रेरित और उत्साहित करती हैं।

Contact US

Editor – Vishva News
📞 Mobile: +91-8103404444, +91-9630465553
✉️ Email: vishvanews36@gmail.com
📍 Address: Near Life Care Hospital, Main Road, Telibandha, Raipur (C.G.)

Important Pages

  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
© Vishva News | Develop By Nimble Technology
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?