By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Vishva NewsVishva NewsVishva News
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस (C.G.)
  • देश – विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • अपराध
  • खेल
  • महिला विशेष
Reading: रायपुर में महिला से मारपीट, टोनही बताकर की गाली-गलौज; आरोपी पर FIR दर्ज
Share
Font ResizerAa
Vishva NewsVishva News
  • होम
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस (C.G.)
  • देश – विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • अपराध
  • खेल
  • महिला विशेष
Search
  • होम
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस (C.G.)
  • देश – विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • अपराध
  • खेल
  • महिला विशेष
Have an existing account? Sign In
Follow US
Vishva News > Blog > जिला तैतीस (C.G.) > रायपुर में महिला से मारपीट, टोनही बताकर की गाली-गलौज; आरोपी पर FIR दर्ज
जिला तैतीस (C.G.)

रायपुर में महिला से मारपीट, टोनही बताकर की गाली-गलौज; आरोपी पर FIR दर्ज

Vishva News
Last updated: 24/09/2025 3:18 PM
Vishva News
Published: 24/09/2025
Share
SHARE

रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक बार फिर टोनही प्रथा और अंधविश्वास से जुड़ा गंभीर मामला सामने आया है। कोटा थाना क्षेत्र के सतनामी पारा में रहने वाली एक महिला ने अपने पड़ोसी भक्‍लु सतनामी पर गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि आरोपी भक्‍लु सतनामी ने उसकी पत्नी की बीमारी का जिम्मेदार उसे ठहराया और कहा कि वह टोनही है और उसने जादू-टोना करके उसकी पत्नी को बीमार कर दिया है। इसी आरोप के चलते आरोपी ने महिला के साथ मारपीट की और उसे जान से मारने की धमकी दी।

छत्तीसगढ़ हादसा: मां दंतेश्वरी दर्शन करने जा रहे श्रद्धालुओं को ट्रैक्टर ने मारी टक्कर, एक की मौत, दो घायल

महिला की आपबीती

पीड़िता ने पुलिस को दी अपनी रिपोर्ट में बताया कि वह सतनामी पारा, कोटा रायपुर में रहती है और घरेलू काम करके अपना गुजारा करती है। उसके पति ठाकुर राम सिन्हा रायपुर के टाटीबंध इलाके की एक कंपनी में चौकीदार के रूप में काम करते हैं। महिला के दो बेटे भीम सिन्हा और सियाराम सिन्हा हैं, जिनकी शादी हो चुकी है और दोनों अपने-अपने परिवारों के साथ अलग रहते हैं। पीड़िता ने बताया कि उसके बेटों का उससे कोई संपर्क नहीं है और वह व उसके पति अकेले रहते हैं। इसी मोहल्ले में रहने वाला भक्‍लु सतनामी अपनी पत्नी और परिवार के साथ रहता है। उसकी पत्नी करीब एक साल से बीमार है, उसे लकवा (पैरालिसिस) मार गया है और वह मानसिक रूप से भी कमजोर है।

टोनही बताकर दी गालियां और धमकी

महिला ने बताया कि इसी बीमारी की वजह से भक्‍लु सतनामी अक्सर उसे टोनही कहकर गाली-गलौज करता है। 8 सितंबर 2025 की रात करीब 9 बजे आरोपी भक्‍लु ने फिर से उसे टोनही कहकर अपशब्द कहे और धमकाया कि उसकी पत्नी की बीमारी का कारण वही है। जब महिला ने इसका विरोध किया तो भक्‍लु ने उसके साथ मारपीट कर दी। मारपीट के दौरान उसके दाहिने हाथ की कलाई में चोट आई। बाद में उसने रायपुर के एम्स अस्पताल में जाकर अपना इलाज कराया।

पुलिस को दी रिपोर्ट

घटना की जानकारी महिला ने अपने पति ठाकुर राम सिन्हा को दी और फिर कोटा थाने पहुंचकर लिखित रिपोर्ट दर्ज कराई। रिपोर्ट में महिला ने साफ कहा है कि आरोपी भक्‍लु सतनामी के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए, ताकि उसे न्याय मिल सके। पुलिस ने महिला की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी के खिलाफ गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी जैसे गंभीर धाराओं के तहत कार्रवाई की जा रही है।

Chhattisgarh : आधी रात में शादीशुदा Girlfriend से मिलने पहुंचे Boyfriend को ससुराल वालों ने पकड़ा, बंधक बनाकर की पिटाई

अंधविश्वास से उपजा विवाद

यह मामला छत्तीसगढ़ के ग्रामीण और शहरी इलाकों में अब भी मौजूद अंधविश्वास की ओर इशारा करता है। टोनही प्रथा के कारण न जाने कितनी महिलाओं को सामाजिक अपमान, मारपीट और हिंसा का शिकार होना पड़ता है। छत्तीसगढ़ सरकार ने टोनही प्रथा के खिलाफ कानून भी बनाया है, जिसके तहत किसी महिला को टोनही कहकर प्रताड़ित करना गंभीर अपराध माना जाता है और इसके लिए सजा का प्रावधान है। इसके बावजूद आए दिन इस तरह के मामले सामने आ रहे हैं। घटना के बाद स्थानीय लोगों में भी नाराजगी देखी जा रही है। उनका कहना है कि बीमारी और तकलीफ को अंधविश्वास से जोड़कर किसी महिला पर आरोप लगाना गलत है। पुलिस और प्रशासन को ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई करनी चाहिए ताकि कोई भी महिला आगे इस तरह की यातना न झेले।

Vishva News

Vishva News serves as the Editor of Vishva News, a Hindi-language news outlet. He is credited as the author of articles covering local, regional, and national developments.

रायपुर में नवविवाहिता ने की आत्महत्या, वीडियो में पति और ससुराल पर लगाया मानसिक प्रताड़ना का आरोप
छात्रा की मौत से हड़कंप: कन्या आवासीय विद्यालय में फांसी पर लटकी मिली लाश, परिजनों ने किया जोरदार प्रदर्शन
CG Naxal News: माओवादी हमले की योजना विफल, गंगालूर क्षेत्र में सुरक्षाबलों ने दो विस्फोटक उपकरण नष्ट किए
Cyber Security Training : प्रदेश के शिक्षकों को अब मिलेगा AI और साइबर ठगी से बचाव का प्रशिक्षण, नई शिक्षा नीति के तहत अनिवार्य
छत्तीसगढ़ के 7 नए जिलों में खुलेंगे केंद्रीय विद्यालय, शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव की पहल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
जिला तैतीस (C.G.)

4 अक्टूबर को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बस्तर दौरे की तैयारी तेज, डिप्टी CM विजय शर्मा ने किया स्थल निरीक्षण

Vishva News
Vishva News
01/10/2025
Naxal Surrender in Chhattisgarh: गरियाबंद में नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, छत्तीसगढ़ सरकार को मिली बड़ी सफलता
Indian Navy Recruitment: नौसेना में अफसर बनने का मौका! SSC के 260 पदों पर भर्ती, जानें कब से भर सकेंगे फॉर्म
Border 2 का टीजर रिलीज: सनी देओल के साथ वरुण धवन, अहान शेट्टी और दिलजीत दोसांझ की एंट्री, Fans बोले– जबरदस्त
CG News: स्कूल में चोरी की वारदात को प्राचार्य ने दबाया, निलंबन आदेश जारी
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस(C.G.)
  • देश - विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • उद्योग
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • महिला विशेष

About US

विश्व न्यूज़ आपके लिए विश्वसनीय, निष्पक्ष और सशक्त समाचार लाता है। हम हर दृष्टिकोण को आवाज़ देने में विश्वास करते हैं, खासकर महिला उत्थान के लिए। उन दबे कुचले आवाज को समाज तक पहुंचना जो महिलाओं को प्रेरित और उत्साहित करती हैं।

Contact US

Editor – Vishva News
📞 Mobile: +91-8103404444, +91-9630465553
✉️ Email: vishvanews36@gmail.com
📍 Address: Near Life Care Hospital, Main Road, Telibandha, Raipur (C.G.)

Important Pages

  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
© Vishva News | Develop By Nimble Technology
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?