By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Vishva NewsVishva NewsVishva News
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस (C.G.)
  • देश – विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • अपराध
  • खेल
  • महिला विशेष
Reading: अमेज़न के जंगलों में पहली बार दिखा आदिमानवों का झुंड, प्राकृतिक हथियारों के साथ वीडियो आया सामने; पूरी दुनिया में हड़कंप….
Share
Font ResizerAa
Vishva NewsVishva News
  • होम
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस (C.G.)
  • देश – विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • अपराध
  • खेल
  • महिला विशेष
Search
  • होम
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस (C.G.)
  • देश – विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • अपराध
  • खेल
  • महिला विशेष
Have an existing account? Sign In
Follow US
Vishva News > Blog > देश - विदेश > अमेज़न के जंगलों में पहली बार दिखा आदिमानवों का झुंड, प्राकृतिक हथियारों के साथ वीडियो आया सामने; पूरी दुनिया में हड़कंप….
देश - विदेश

अमेज़न के जंगलों में पहली बार दिखा आदिमानवों का झुंड, प्राकृतिक हथियारों के साथ वीडियो आया सामने; पूरी दुनिया में हड़कंप….

Vishva News
Last updated: 17/01/2026 1:22 PM
Vishva News
Published: 17/01/2026
Share
SHARE

वाशिंगटन: अमेज़न के घने जंगलों से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहाँ पहली बार आदिमानवों के एक झुंड को देखा गया है। इस घटना का वीडियो फुटेज भी सामने आया है, जिसमें ये लोग नग्न अवस्था में दिखाई दे रहे हैं और उनके हाथों में लकड़ी, पत्थर व अन्य प्राकृतिक धातुओं से बने हथियार नजर आ रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि अमेज़न के जंगलों में इससे पहले कभी भी इस तरह की किसी अनसंपर्कित जनजाति को नहीं देखा गया था। यह वीडियो सामने आने के बाद दुनियाभर के विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं में चर्चा तेज हो गई है।

Contents
  • गहन जंगलों में छिपी दुर्लभ जनजाति
  • पेरू में अमेजन के वर्षाननों में दिखा अचंभित कर देने वाला नजारा
  • खाने से भरी नाव को सहज स्वीकारा
  • जनजाति के एक सदस्य ने टीम से मांगे कपड़े

लंबी दूरी के यात्रियों को बड़ी सौगात: पटरी पर उतरी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन, जानें खासियत

गहन जंगलों में छिपी दुर्लभ जनजाति

एक वीडियो फुटेज में देखा जा रहा है कि इस दुर्लभ जनजातियों का झुंड हथियार लिए है। ड्रोन देखने के बाद उन्होंने अपने हथियार नीचे कर दिए। इसके बाद खाने-पीने से भरी एक नाव से भेजी गई सामग्री को स्वीकार किया। अमेज़न वर्षावन के गहन जंगलों में छिपी इस अनसंपर्कित जनजाति का कभी नहीं देखा गया हाई-डेफिनिशन फुटेज सामने आया है, जो दुनिया भर में सनसनी फैला रहा है। अमेरिकी संरक्षणवादी और लेखक पॉल रोसोली ने पॉडकास्टर लेक्स फ्रिडमैन के शो में यह दुर्लभ वीडियो साझा किया, जिसे उन्होंने इसे “विश्व में पहली बार” होना बताया है।

Never-before-seen footage of an UNCONTACTED Amazonian tribe

They lower their weapons when given a whole canoe of food pic.twitter.com/Z8KKtqOO2w

— RT (@RT_com) January 16, 2026

पेरू में अमेजन के वर्षाननों में दिखा अचंभित कर देने वाला नजारा

यह फुटेज पेरू के अमेज़न क्षेत्र में माशको पिरो जनजाति का माना जा रहा है, जो आधुनिक सभ्यता से पूरी तरह अलग-थलग रहती है। वीडियो में जनजाति के योद्धा तितलियों के बादल के बीच नदी तट पर सतर्कता से निकलते दिख रहे हैं। वे आगंतुकों को गौर से परखते हुए हाथों में धनुष-बाण और अन्य हथियार लिए हुए हैं। शुरुआत में तनावपूर्ण माहौल है और वे हमले की मुद्रा में हैं। रोसोली ने बताया कि वे उनकी बॉडी लैंग्वेज पर नजर रख रहे थे: “देखिए कैसे वे चलते हैं, कैसे इशारा करते हैं, एक व्यक्ति तीर चढ़ा रहा है।”

खाने से भरी नाव को सहज स्वीकारा

दुर्लभ जानजातियों के बीच जैसे-जैसे खाने से भरी बिना मोटर वाली एक नाव उनके पास पहुंची, उसको उन्होंने सहजता से स्वीकार किया। इसमें केले, गन्ना और अन्य फल थे। जनजाति के सदस्यों ने धीरे-धीरे अपने हथियार नीचे कर दिए। रोसोली ने कहा, “जैसे वे करीब आए, उन्होंने हथियार रखना शुरू कर दिया। देखिए, वह अपना धनुष-बाण नीचे रख रहा है। उनके अंदर पैदा हुआ यह विश्वास का एक नाजुक पल था, जहां हिंसा की बजाय जिज्ञासा और स्वीकृति दिखी। रोसोली दो दशकों से अमेज़न में काम कर रहे हैं और अपनी संस्था जंगलकीपर्स के माध्यम से 1.3 लाख एकड़ जंगल की रक्षा करते हैं।

IND vs NZ Match in Raipur: टिकट बिना कोई एंट्री नहीं, अधिकारी और रिश्तेदारों के लिए भी सख्त नियम, खाने-पीने के रेट तय

जनजाति के एक सदस्य ने टीम से मांगे कपड़े

उन्होंने बताया कि जनजाति को कई नावों में फल दिया गया। बाद में एक सदस्य ने कपड़े मांगे, तो टीम ने शर्ट और पैंट देकर मदद की। यह फुटेज अनसंपर्कित जनजातियों की संवेदनशीलता और खतरे को रेखांकित करता है। अवैध लॉगिंग, खनन और बाहरी संपर्क से उनकी जमीन और संस्कृति खतरे में है। विशेषज्ञों का कहना है कि ऐसे संपर्क से बीमारियां फैल सकती हैं, जो उनकी आबादी को नष्ट कर सकती हैं। रोसोली ने जोर दिया कि इन जनजातियों को अलग रखना जरूरी है, ताकि वे अपनी इच्छा से जी सकें। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जहां लोग इसकी प्रामाणिकता और सुंदरता पर चर्चा कर रहे हैं। यह घटना अमेज़न की जैव-विविधता और आदिवासी अधिकारों की रक्षा की वैश्विक बहस को फिर से तेज कर रही है।

Vishva News

Vishva News serves as the Editor of Vishva News, a Hindi-language news outlet. He is credited as the author of articles covering local, regional, and national developments.

दार्जिलिंग में मूसलाधार बारिश से तबाही: पुल ढहे, लैंडस्लाइड से सड़कों पर तबाही, 14 की मौत
Dhurandhar 2 Trailer Release Date: कब रिलीज होगा ट्रेलर? मेकर्स ने किया बड़ा खुलासा
Air India Plane Crash: SC सख्त, केंद्र और DGCA को भेजा नोटिस; कैप्टन सुमित सभरवाल के पिता की याचिका पर सुनवाई
PM Modi Japan Visit : जापान के रॉकेट से लॉन्च होगा चंद्रयान-5, PM Modi और इशिबा के बीच साइन हुए कई MoU
Gold Price Today 15 January: सोना खरीदने से पहले जरूर देखें आज के ताजा रेट, जानें 22 और 24 कैरेट का भाव
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
देश - विदेशप्रमुख खबरें

केंद्र सरकार की चेतावनी: 2 साल से कम उम्र के बच्चों को कफ सिरप न दें… जानिए और क्या कहा?

Vishva News
Vishva News
04/10/2025
CRICKET: और गर्माया CSK-डेवाल्ड ब्रेविस विवाद, फ्रेंचाइजी के बाद अब अश्विन ने फिर से दिया बड़ा बयान
Gangster Mayank Singh: पुलिस की पूछताछ में मयंक ने उगले चौंकाने वाले राज, फायरिंग और उगाही से जुड़े मामलों का किया खुलासा
रायपुर: हिस्ट्रीशीटर बदमाश पुलिस को देख घर की छत से कूदा, दोनों पैर टूटने से गंभीर घायल
CG News – उच्च शिक्षा विभाग में 880 पदों पर सीधी भर्ती, लैब असिस्टेंट और चौकीदार सहित विभिन्न पदों के लिए विज्ञापन जारी
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस(C.G.)
  • देश - विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • उद्योग
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • महिला विशेष

About US

विश्व न्यूज़ आपके लिए विश्वसनीय, निष्पक्ष और सशक्त समाचार लाता है। हम हर दृष्टिकोण को आवाज़ देने में विश्वास करते हैं, खासकर महिला उत्थान के लिए। उन दबे कुचले आवाज को समाज तक पहुंचना जो महिलाओं को प्रेरित और उत्साहित करती हैं।

Contact US

Editor – Vishva News
📞 Mobile: +91-8103404444, +91-9630465553
✉️ Email: vishvanews36@gmail.com
📍 Address: Near Life Care Hospital, Main Road, Telibandha, Raipur (C.G.)

Important Pages

  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
© Vishva News | Develop By Nimble Technology
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?