By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Vishva NewsVishva NewsVishva News
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस (C.G.)
  • देश – विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • अपराध
  • खेल
  • महिला विशेष
Reading: झारखंड के पूर्व सीएम शिबू सोरेन का निधन, बेटे हेमंत सोरेन ने किया भावुक कर देने वाला ट्वीट
Share
Font ResizerAa
Vishva NewsVishva News
  • होम
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस (C.G.)
  • देश – विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • अपराध
  • खेल
  • महिला विशेष
Search
  • होम
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस (C.G.)
  • देश – विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • अपराध
  • खेल
  • महिला विशेष
Have an existing account? Sign In
Follow US
Vishva News > Blog > अपराध > झारखंड के पूर्व सीएम शिबू सोरेन का निधन, बेटे हेमंत सोरेन ने किया भावुक कर देने वाला ट्वीट
अपराध

झारखंड के पूर्व सीएम शिबू सोरेन का निधन, बेटे हेमंत सोरेन ने किया भावुक कर देने वाला ट्वीट

praveen
Last updated: 18/08/2025 11:57 AM
praveen
Published: 04/08/2025
Share
SHARE

झारखंड के पूर्व मुख्‍यमंत्री और देश के दिग्गज नेता शिबू सोरेन का आज निधन हो गया. शिबू सोरेन के निधन की जानकारी उनके बेटे और झारखंड सीएम हेमंत सोरेन ने खुद सोशल मीडिया पर साझा की. सीएम हेमंत सोरेन ने पिता के निधन की जानकारी देते हुए एक्स पर लिखा कि आदरणीय दिशोम गुरुजी हम सभी को छोड़कर चले गए हैं. आज मैं शून्य हो गया हूं. शिबू सोरेन की काफी दिनों से तबियत खराब थी, जिसकी वजह से उनका दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में इलाज चल रहा था.

Contents
  • दिल्ली में चल रहा था इलाज
  • पीएम नरेंद्र मोदी
  • आदिवासी के हकों के लिए लड़ी लड़ाई
  • रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जताया दुख

दिल्ली में चल रहा था इलाज

शिबू सोरेन पिछले एक महीने से ज़्यादा समय से राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती थे. शिबू सोरेन (81) को जून के आखिरी हफ़्ते में किडनी संबंधी समस्या के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया था. उनका राजनीतिक जीवन कई उतार-चढ़ावों से भरा रहा. देश की राजनीति में उन्होंने जो पहचान बनाई, उसकी कोई दूसरी मिसाल शायद ही मिले. साधारण परिवार से निकलकर सीएम पद तक पहुंचने का उनका सफर कई संघर्षों से भरा हुआ रहा

श्री शिबू सोरेन जी ज़मीन से जुड़े नेता थे, जिन्होंने जनता के प्रति अटूट समर्पण के साथ सार्वजनिक जीवन में ऊंचाइयों को छुआ. वे आदिवासी समुदायों, गरीबों और वंचितों के सशक्तिकरण के लिए विशेष रूप से समर्पित थे।. उनके निधन से दुःख हुआ. मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और चाहने वालों के साथ हैं. झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से बात की और संवेदना व्यक्त की, ॐ शांति.

पीएम नरेंद्र मोदी

आदिवासी के हकों के लिए लड़ी लड़ाई

शिबू सोरेन को झारखंड में अपने प्रियजनों के बीच ‘गुरुजी’ के नाम से जाना जाता था. वे झारखंड मुक्ति मोर्चा के संस्थापक नेताओं में से एक थे और उन्होंने आदिवासियों के हक की लड़ाई लड़ी. उन्होंने अलग झारखंड राज्य की मुहिम को नेतृत्व दिया. उनकी अगुवाई में ही झारखंड मुक्ति मोर्चा ने सामाजिक और राजनीतिक चेतना का अभियान चलाया और राज्य को अलग पहचान दिलाने में अहम भूमिका निभाई. शिबू सोरेन के निधन के साथ ही झारखंड और राजनीति के एक युग का भी अंत हो गया.

Latest and Breaking News on NDTV

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जताया दुख

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी गुरुजी के निधन पर दुख जताया. उन्होंने लिखा कि झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और देश के वरिष्ठतम नेताओं में से एक, श्री शिबू सोरेन जी झारखंड के उन क़द्दावर नेताओं में गिने जाते थे जिन्होंने समाज के कमजोर वर्गों विशेषरूप से जनजातीय समाज के अधिकारों और उनके सशक्तिकरण के लिए आजीवन संघर्ष किया. वे हमेशा ज़मीन और जनता से जुड़े रहे. मेरा भी उनसे लंबा परिचय रहा. उनके निधन से मुझे बहुत दुःख हुआ है. उनके परिवार एवं समर्थकों के प्रति मेरी संवेदनायें।ओम् शांति!

praveen

Vishva News serves as the Editor of Vishva News, a Hindi-language news outlet. He is credited as the author of articles covering local, regional, and national developments.

बिलासपुर में फायरिंग से मचा हड़कंप: कांग्रेस नेता के ऑफिस के बाहर दो लोगों को गोली मारी गई, दोनों की हालत नाजुक
Nikki Murder Case: 9 साल की शादी, सिर्फ 9 महीने ससुराल में… निक्की की भाभी ने लगाया दहेज प्रताड़ना का आरोप
CG NEWS : घर से आई बदबू पर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी, आंगन में मिला व्यक्ति का सड़ा-गला शव
हिंसक वन्यप्राणियों द्वारा जनहानि, फसल हानि के प्रकरणों का संवेदनशीलता से करें निराकरण : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
CG Murder Case: प्यार में अंधी पत्नी ने 15 साल छोटे प्रेमी संग रची साजिश, कुल्हाड़ी से कर डाली पति की हत्या
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
जिला तैतीस (C.G.)प्रमुख खबरें

CGMSC का बड़ा फैसला: ‘ऑफ्लॉक्सासिन ऑर्निडाजोल’ टैबलेट के एक बैच के उपयोग पर तत्काल रोक

Vishva News
Vishva News
30/10/2025
साय सरकार का बड़ा फैसला: अब जमीन की खरीदी-बिक्री में नहीं लगेगी ऋण पुस्तिका की बाध्यता
CG News: गणतंत्र दिवस पर छत्तीसगढ़ की झांकी का चयन, कर्तव्य पथ पर दिखेगा जनजातीय वीर नायकों का डिजिटल संग्रहालय
IAS Garima Agrawal: जर्मनी की हाई सैलरी को कहा ‘ना’, देश सेवा में चुन लिया IAS का सफर, जानें गरिमा अग्रवाल की कहानी
Rajim Violence Case Update: फिंगेश्वर में भड़का तनाव! हिंसा फैलाने वालों पर पुलिस की सख्त कार्रवाई, 3 आरोपी गिरफ्तार, इलाके में कर्फ्यू जैसे हालात
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस(C.G.)
  • देश - विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • उद्योग
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • महिला विशेष

About US

विश्व न्यूज़ आपके लिए विश्वसनीय, निष्पक्ष और सशक्त समाचार लाता है। हम हर दृष्टिकोण को आवाज़ देने में विश्वास करते हैं, खासकर महिला उत्थान के लिए। उन दबे कुचले आवाज को समाज तक पहुंचना जो महिलाओं को प्रेरित और उत्साहित करती हैं।

Contact US

Editor – Vishva News
📞 Mobile: +91-8103404444, +91-9630465553
✉️ Email: vishvanews36@gmail.com
📍 Address: Near Life Care Hospital, Main Road, Telibandha, Raipur (C.G.)

Important Pages

  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
© Vishva News | Develop By Nimble Technology
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?