By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Vishva NewsVishva NewsVishva News
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस (C.G.)
  • देश – विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • अपराध
  • खेल
  • महिला विशेष
Reading: FWICE ने भारत-पाक क्रिकेट मुकाबले का किया विरोध, कहा- क्रिकेट मैच दिखाना शहीदों के खून को भुलाने जैसा
Share
Font ResizerAa
Vishva NewsVishva News
  • होम
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस (C.G.)
  • देश – विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • अपराध
  • खेल
  • महिला विशेष
Search
  • होम
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस (C.G.)
  • देश – विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • अपराध
  • खेल
  • महिला विशेष
Have an existing account? Sign In
Follow US
Vishva News > Blog > खेल > FWICE ने भारत-पाक क्रिकेट मुकाबले का किया विरोध, कहा- क्रिकेट मैच दिखाना शहीदों के खून को भुलाने जैसा
खेल

FWICE ने भारत-पाक क्रिकेट मुकाबले का किया विरोध, कहा- क्रिकेट मैच दिखाना शहीदों के खून को भुलाने जैसा

Vishva News
Last updated: 13/09/2025 6:15 PM
Vishva News
Published: 13/09/2025
Share
SHARE

14 सितंबर 2025. दिन रविवार. जगह दुबई. भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कम में महामुकाबला होने जा रहा है. करीब एक साल बाद दोनों देश एक दूसरे को टक्कर देते हुए नजर आएंगे. हालांकि इस बार महामुकाबले को लेकर भारत में ठंड़ा माहौल है. वजह है भारत के पहलगाम में हुआ आतंकी हमला. सोशल मीडिया पर भारतीय फैंस के साथ कई पार्टियों के साथ संगठनों ने मैच का बॉयकॉट करने की बात कही है. इसी बीच एफडब्ल्यूआईसीई (फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने इंप्लॉई), जो देश की सबसे बड़ी फिल्म टेक्नीशियन और आर्टिस्ट एसोसिएशन है, ने एक लेटर लिखकर सोनी टीवी से भारत-पाक क्रिकेट मैच का प्रसारण रोकने की मांग की है.

Contents
  • ‘मैच का प्रसारण करना राष्ट्र की भावनाओं के खिलाफ’
  • ‘पाकिस्तान लगातार करा रहा आतंकी हमला’
  • ‘क्रिकेट मैच का प्रसारण करना शहीदों के खून को भुलाने जैसे’
  • ‘राष्ट्रीय हित और शहीदों के सम्मान के ऊपर कुछ नहीं’

Raipur: साइंस कॉलेज में रिजल्ट से नाराज छात्रों ने प्रिंसिपल कार्यालय में किया प्रदर्शन

‘मैच का प्रसारण करना राष्ट्र की भावनाओं के खिलाफ’

संगठन ने कहा, “पाकिस्तान के आतंकी हमलों और शहीदों के बलिदान को देखते हुए इस मैच का प्रसारण करना राष्ट्र की भावनाओं के साथ असंवेदनशीलता होगी. भारत लंबे समय से पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद का शिकार रहा है.”

‘पाकिस्तान लगातार करा रहा आतंकी हमला’

लेटर में पुलवामा, पहलगाम हमले का जिक्र करते हुए कहा गया कि, “40 सीआरपीएफ जवानों की शहादत आज भी हर भारतीय को कचोटती है. वहीं हाल ही में अप्रैल 2025 में पहलगाम में हुए हमले में 26 निर्दोष नागरिकों, जिनमें अधिकतर पर्यटक थे, की निर्मम हत्या कर दी गई. ये घटनाएं अलग-थलग नहीं, बल्कि पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद की निरंतर कड़ी का हिस्सा हैं.”

‘क्रिकेट मैच का प्रसारण करना शहीदों के खून को भुलाने जैसे’

एफडब्ल्यूआईसीई ने पत्र में लिखा है, “हर शहीद और हर पीड़ित के पीछे रोते-बिलखते परिवार हैं. ऐसे समय में पाकिस्तान के खिलाफ क्रिकेट मैच का प्रसारण करना शहीदों के खून को भुलाने और उनके बलिदान को कमतर आंकने जैसा होगा. यह केवल मनोरंजन और व्यावसायिक लाभ के लिए राष्ट्र की भावनाओं की अनदेखी है.”

संगठन ने सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के उन निर्देशों का भी हवाला दिया है, जिनमें भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री को पाकिस्तान या पाकिस्तानी कलाकारों के साथ किसी भी प्रकार का सहयोग न करने के लिए कहा गया है.

CG NEWS : जिला अस्पताल में प्रसूता का ऑपरेशन वीडियो वायरल, स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप

‘राष्ट्रीय हित और शहीदों के सम्मान के ऊपर कुछ नहीं’

एफडब्ल्यूआईसीई के महासचिव अशोक दुबे ने लेटर पर हस्ताक्षर करते हुए कहा है कि, “राष्ट्रीय हित और शहीदों के सम्मान को हमेशा किसी भी तरह के मनोरंजन या व्यापारिक लाभ से ऊपर रखा जाना चाहिए. सोनी टीवी अगर ऐसा करता है तो यह कदम राष्ट्र की संवेदनाओं और शहीदों के परिवारों के साथ एकजुटता का प्रतीक होगा.” साथ ही इस संगठन ने प्रधानमंत्री मोदी को भी पत्र लिखकर इस मैच को रोकने की मांग की है.

Vishva News

Vishva News serves as the Editor of Vishva News, a Hindi-language news outlet. He is credited as the author of articles covering local, regional, and national developments.

बस्तर ओलंपिक को मिला ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स’ का दर्जा, रायपुर-बिलासपुर में खुलेंगे मेडिकल-नर्सिंग कॉलेज – मुख्यमंत्री साय की केंद्रीय मंत्री मांडविया से मुलाकात.
IPL 2026 Update: राहुल द्रविड़ के स्थान पर राजस्थान रॉयल्स ने किया इस खिलाड़ी को हेड कोच नियुक्त
BCCI का बड़ा ऐलान: भारतीय महिला टीम 5 टी20 मैचों की घरेलू सीरीज में भिड़ेगी श्रीलंका से
Asia Cup 2025: बदली मैचों की टाइमिंग, भारत-पाक मैच देखने से पहले जान लें नया समय
IPL 2026 Auction: 16 दिसंबर को अबू धाबी में 1355 खिलाड़ियों की होगी नीलामी, 45 खिलाड़ियों ने 2 करोड़ रुपये की बेस प्राइस चुनी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
जिला तैतीस (C.G.)प्रमुख खबरें

CG – नारायणपुर में पुलिसकर्मी ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या, कोहकामेटा में थे तैनात

Vishva News
Vishva News
25/12/2025
CG Murder Case: दीपावली का उत्सव बदला खौफ में… पटाखा विवाद ने लिया जानलेवा रूप, व्यक्ति की हत्या
Gold Rate Update: सोने की खरीदारी से पहले खबर जरूर पढ़ें, रविवार को गोल्ड रेट हुआ महंगा या सस्ता?
Republic Day 2026 Parade: कर्तव्य पथ पर परेड के लिए 10 हजार विशिष्ट अतिथियों को आमंत्रण, जानें कौन-कौन हैं ये खास मेहमान
24×7 मोबाइल स्क्रीन का असर: मोबाइल स्क्रीन आपकी दिल की सेहत के लिए क्यों है खतरनाक
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस(C.G.)
  • देश - विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • उद्योग
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • महिला विशेष

About US

विश्व न्यूज़ आपके लिए विश्वसनीय, निष्पक्ष और सशक्त समाचार लाता है। हम हर दृष्टिकोण को आवाज़ देने में विश्वास करते हैं, खासकर महिला उत्थान के लिए। उन दबे कुचले आवाज को समाज तक पहुंचना जो महिलाओं को प्रेरित और उत्साहित करती हैं।

Contact US

Editor – Vishva News
📞 Mobile: +91-8103404444, +91-9630465553
✉️ Email: vishvanews36@gmail.com
📍 Address: Near Life Care Hospital, Main Road, Telibandha, Raipur (C.G.)

Important Pages

  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
© Vishva News | Develop By Nimble Technology
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?