धमतरी : दिवाली से पहले धमतरी पुलिस ने तीन स्थानों पर एक साथ रेड मारकर 17 जुआरियों को गिरफ्तार किया है. इनके कब्जे से 2 लाख 62 हजार रुपए से अधिक की मोटरसाइकिल, नगदी एवं मोबाइल जब्त किया गया गया है. सिटी कोतवाली पुलिस ने जुए के तीन मामलों में कुल 17 आरोपियों के विरुद्ध जुआ एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर आगे की कार्रवाई की है. एसपी के निर्देशन में सिटी कोतवाली पुलिस ने अवैध गतिविधियों पर रोकथाम के लिए विशेष अभियान चलाया. अभियान के दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस की टीम ने शहर के विभिन्न स्थानों पर लगातार तीन अलग-अलग रेड कार्रवाई करते हुए 17 जुआरियों को गिरफ्तार किया.
रायपुर साइबर पुलिस की चेतावनी: डिजिटल दुनिया में सतर्क और जिम्मेदार रहें
किराए के मकान में चल रहा था जुआ, 8 गिरफ्तार
ब्रम्ह चीक स्थित रोशन गुप्ता के किराए के मकान की छत पर पुलिस ने दबिश दी, जहां 08 लोगों को जुआ खेलते पकड़ा गया. जुआरियों से नगद 22,550 रुपए, 9 मोबाइल (कीमत 40,000), 06 मोटरसाइकिल (कीमत 2,00,000), कुल जुमला 2,62,550 रुपए एवं 52 ताश की पत्तियां जब्त की गई.
CG में खौफनाक वारदात: नाती बहू ने दादी सास की सिर पर मारा हथौड़ा, हत्या का खुलासा
ये हैं जुआरियों के नाम
राकेश गुप्ता पिता संतोष उम्र 41 वर्ष, इंद्र प्रस्थ कालोनी थमतरी
इस्लामुद्दीन पिता स्व. अमलाउद्दीन उम्र 54 वर्ष सदर उत्तर वार्ड धमतरी
सेदीप कोटवानी पिता स्व. जोधाराम उम्र 39 वर्ष आमापारा धमतरी
साबिर अली पिता स्व. नजीर अली उम्र 45 वर्ष साल्हेवार पारा धमतरी
रितेश जैन पिता नेमीचंद जैन उम्र 38 वर्ष रामबाग धमतरी
मो. शरीफ पिता इशहाक खान उम्र 58 वर्ष सदर उजर वार्ड धमतरी
ललित निपाद पिता कमल उम्र 44 वर्ष कोलियारी थाना अर्जुनी
जियाऊल रहमान उम्र 25 वर्ष नारी, थाना कुरूद,जिला धमतरी
Vishva News serves as the Editor of Vishva News, a Hindi-language news outlet. He is credited as the author of articles covering local, regional, and national developments.

