By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Vishva NewsVishva NewsVishva News
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस (C.G.)
  • देश – विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • अपराध
  • खेल
  • महिला विशेष
Reading: Gandhi Jayanti 2025: गांधी जी के जीवन में पांच महिलाओं की अहम भूमिका, कस्तूरबा से अरुणा तक
Share
Font ResizerAa
Vishva NewsVishva News
  • होम
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस (C.G.)
  • देश – विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • अपराध
  • खेल
  • महिला विशेष
Search
  • होम
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस (C.G.)
  • देश – विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • अपराध
  • खेल
  • महिला विशेष
Have an existing account? Sign In
Follow US
Vishva News > Blog > महिला विशेष > Gandhi Jayanti 2025: गांधी जी के जीवन में पांच महिलाओं की अहम भूमिका, कस्तूरबा से अरुणा तक
महिला विशेष

Gandhi Jayanti 2025: गांधी जी के जीवन में पांच महिलाओं की अहम भूमिका, कस्तूरबा से अरुणा तक

Vishva News
Last updated: 28/09/2025 12:14 PM
Vishva News
Published: 28/09/2025
Share
SHARE

Gandhi Jayanti 2025: 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी की जयंती है। महात्मा गांधी को राष्ट्रपिता और स्वतंत्रता संग्राम के महानायक के रूप में जाना जाता है। लेकिन गांधीजी की यात्रा केवल उनके अकेले के प्रयासों का परिणाम नहीं थी। उनके जीवन और संघर्ष में कई महिलाओं ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। ये महिलाएं न केवल उनकी सहयोगी रहीं बल्कि उनकी विचारधारा, आंदोलन और सामाजिक कार्यों में कंधे से कंधा मिलाकर चलीं। गांधीजी हमेशा मानते थे कि स्वतंत्रता आंदोलन में महिलाओं की भागीदारी पुरुषों के बराबर जरूरी है। उन्होंने साबित भी किया कि स्वतंत्रता आंदोलन केवल पुरुषों का नहीं, बल्कि स्त्रियों के त्याग और साहस से भी सशक्त हुआ। गांधीजी और उनकी महिला सहयोगियों का यह संबंध भारत के इतिहास में प्रेरणा का स्रोत है। आइए जानते हैं उन 5 प्रमुख महिलाओं के बारे में, जो गांधीजी से जुड़ी रहीं और उनके आदर्शों को आगे बढ़ाती रहीं।

Head Master Suspend: स्कूल में छात्रा से छेड़छाड़ करने वाला हेडमास्टर सस्पेंड, संकुल समन्वयक पर भी कार्रवाई, FIR दर्ज

गांधीजी से जुड़ी 5 प्रमुख महिलाएं

गांधी से कम नहीं कस्तूरबा के संघर्ष की कहानी, जानिये... - kasturba gandhi  birthday - AajTak

कस्तूरबा गांधी

गांधी जी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने वाली पहली महिला कोई और नहीं, उनकी पत्नी कस्तूरबा गांधी थीं। दोनों का बहुत छोटी उम्र में विवाह हो गया। उसके बाद गांधी जी विदेश पढ़ने चले गए। कहा जाता है कि कस्तूरबा गांधी ने उनकी शिक्षा के लिए अपने जेवर तक बेंच दिए थे। उन्होंने गांधी जी के हर संघर्ष में उनका साथ दिया और महिलाओं को स्वतंत्रता आंदोलन से जोड़ने में बड़ी भूमिका निभाई।

भारत कोकिला के नाम से जाने जानी वाली, सरोजिनी नायडू की याद में मनाया जाता  है राष्ट्रीय महिला दिवस

सरोजिनी नायडू

‘भारत कोकिला’ कहलाई जाने वाली सरोजिनी नायडू गांधीजी की निकट सहयोगी थीं। उन्होंने दांडी मार्च में भाग लिया और महिलाओं को आंदोलन से जोड़ने का नेतृत्व किया। भारत के इतिहास में उनका नाम पहली महिला राज्यपाल के तौर पर दर्ज हुआ। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की पहली महिला अध्यक्ष सरोजिनी नायडू की गांधी जी से मुलाकात लंदन में हुई थी। जब गांधी जी सत्याग्रह आंदोलन के दौरान जेल गए तो सरोजिनी नायडू ने ही नमक सत्याग्रह की अगुवाई की। वह स्वतंत्रता आंदोलनों में गांधी जी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलती रहीं और देश को आजादी दिलाई।

Chhattisgarh News : चुनरी यात्रा में दो समुदायों के बीच हिंसक संघर्ष, 4 घायल, पुलिस ने मध्यरात्रि कार्रवाई की

महात्मा गांधी की अंग्रेज शिष्या 'मीराबेन' की आत्मकथा अब मराठी में होगी  प्रकाशित, बॉम्बे हाईकोर्ट ने दी इजाजत - Mahatma Gandhi british disciple  Miraben Autobiography ...

मीराबेन

मीराबेन एक अंग्रेज महिला थीं, जिनका असली नाम मेडेलीन स्लेड था। ब्रिटिश एडमिरल सर एडमंड स्लेड की बेटी मेडेलीन गांधी जी से बहुत प्रभावित थीं। अपनी ऐशो आराम की जिंदगी छोड़ वह भारत आ गईं और अपना जीवन स्वतंत्रता संग्राम के लिए समर्पित कर दिया। वह गांधी जी के आश्रम में रहती थीं और आश्रम की सक्रिय सदस्य थीं। उनको मीरा नाम भी गांधी जी ने ही दिया था।

Who Is Aruna Asaf Ali Biography In Hindi Know Role In Indian Independence  Movement - Amar Ujala Hindi News Live - Aruna Asaf Ali:मिलिए अमेरिका में  भारत के पहले राजदूत की पत्नी

अरुणा आसफ अली

भारत छोड़ो आंदोलन (क्विट इंडिया मूवमेंट) की अगुवाई करने वाली अरुणा आसफ अली गांधीजी की विचारधारा से गहराई से प्रभावित थीं। उन्होंने तिरंगा फहराकर आज़ादी की लड़ाई को नई दिशा दी।

who is sushila nayyar her relation with mahatma gandhi read all here about  gandhi and shushila nayyar

डॉ सुशीला नय्यर

डॉ सुशीला नय्यर महात्मा गांधी के सचिव प्यारेलाल पंजाबी की बहन थीं। प्यारे लाल पंजाबी और सुशीला दोनों ही गांधी जी प्रभावित थे, हालांकि उनकी मां दोनों को महात्मा गांधी से दूर रहने को कहती थीं। बाद नें वह खुद महात्मा गांधी की समर्थक बन गईं। इस बीच सुशीला ने डॉक्टरी की पढ़ाई पूरी की और गांधी जी की निजी डॉक्टर बन गईं। भारत छोड़ो आंदोलन के दौरान सुशीला कस्तूरबा गांधी के साथ मुंबई में गिरफ्तार हो गईं। वहीं कस्तूरबा गांधी के आखिरी दिनों में भी वह उनके साथ रहीं।

Vishva News

Vishva News serves as the Editor of Vishva News, a Hindi-language news outlet. He is credited as the author of articles covering local, regional, and national developments.

इलेक्ट्रॉनिक्स निर्माण में आत्मनिर्भर बनेगा राज्य, युवाओं को मिलेगा नवाचार और रोजगार का नया मंच
Palak Muchhal : पलक मुच्छल ने सुरीली आवाज़ से छेड़ा मानवता का राग, गिनीज बुक में दर्ज हुआ नाम
Indian Navy Day 2025: महिला शक्ति का जलवा! कुमुदिनी, रीति और शिवांगी ने भारतीय नौसेना में रचा नया इतिहास
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ‘ज्ञान धारा – शिक्षा संवाद’ कार्यक्रम में हुए शामिल
मुख्यमंत्री श्री साय ने छत्तीसगढ़ की प्रथम महिला सांसद और समाज सेविका मिनीमाता की पुण्यतिथि पर किया नमन.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
देश - विदेश

US Firing Case: व्हाइट हाउस के पास अफगान नागरिक द्वारा गोलीबारी में वेस्ट वर्जीनिया के 2 सैनिक घायल, एक की मौत

Vishva News
Vishva News
28/11/2025
भीषण सड़क हादसा: गिट्टी से भरे ट्रक ने बस को मारी टक्कर, 20 यात्रियों की दर्दनाक मौत
Chhattisgarh: चेहरा भोला, कारनामे हैरान करने वाले – Raipur पुलिस को 4 साल तक छकाया
Naxali Couple Surrender: छत्तीसगढ़ के दो टॉप नक्सली कैडर ने आंध्र प्रदेश पुलिस के सामने किया सरेंडर, हथियार भी किए जमा
Gold Silver Price Today: मकर संक्रांति पर सोने-चांदी की कीमतों में बढ़ोतरी, जानें नए रेट
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस(C.G.)
  • देश - विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • उद्योग
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • महिला विशेष

About US

विश्व न्यूज़ आपके लिए विश्वसनीय, निष्पक्ष और सशक्त समाचार लाता है। हम हर दृष्टिकोण को आवाज़ देने में विश्वास करते हैं, खासकर महिला उत्थान के लिए। उन दबे कुचले आवाज को समाज तक पहुंचना जो महिलाओं को प्रेरित और उत्साहित करती हैं।

Contact US

Editor – Vishva News
📞 Mobile: +91-8103404444, +91-9630465553
✉️ Email: vishvanews36@gmail.com
📍 Address: Near Life Care Hospital, Main Road, Telibandha, Raipur (C.G.)

Important Pages

  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
© Vishva News | Develop By Nimble Technology
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?