By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Vishva NewsVishva NewsVishva News
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस (C.G.)
  • देश – विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • अपराध
  • खेल
  • महिला विशेष
Reading: फैंस के लिए खुशखबरी: भारत में जियोस्टार पर जारी रहेगा टी20 वर्ल्ड कप का ऑनलाइन प्रसारण
Share
Font ResizerAa
Vishva NewsVishva News
  • होम
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस (C.G.)
  • देश – विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • अपराध
  • खेल
  • महिला विशेष
Search
  • होम
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस (C.G.)
  • देश – विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • अपराध
  • खेल
  • महिला विशेष
Have an existing account? Sign In
Follow US
Vishva News > Blog > खेल > फैंस के लिए खुशखबरी: भारत में जियोस्टार पर जारी रहेगा टी20 वर्ल्ड कप का ऑनलाइन प्रसारण
खेल

फैंस के लिए खुशखबरी: भारत में जियोस्टार पर जारी रहेगा टी20 वर्ल्ड कप का ऑनलाइन प्रसारण

Vishva News
Last updated: 13/12/2025 4:07 PM
Vishva News
Published: 13/12/2025
Share
SHARE

भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में 7 फरवरी से आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप की शुरुआत होगी, जिसके शुरू होने का इंतजार सभी फैंस काफी बेसब्री से कर रहे हैं। भारत में टी20 वर्ल्ड कप के मैचों के ऑनलाइन सीधा प्रसारण करने का अधिकार JioStar के पास है, जिसको लेकर पिछले कुछ दिनों से ऐसी रिपोर्ट सामने आ रही थी कि उन्होंने अपने इस करार को बीच में ही खत्म कर दिया है। ऐसे में आईसीसी ने भारत में टी20 वर्ल्ड कप मैचों की ऑनलाइन स्ट्रीमिंग को लेकर दूसरे प्लेटफॉर्म की तलाश को भी शुरू कर दिया है। वहीं अब इन सभी रिपोर्ट्स को आईसीसी ने अपनी तरफ से जारी किए गए बयान में साफतौर पर खारिज कर दिया है, जिसमें उन्होंने साफ किया की भारतीय फैंस मैचों को ऑनलाइन जियोस्टार पर देखना जारी रखेंगे।

Contents
  • हमारा समझौता पूरी तरह से बना हुआ है
  • आईसीसी ने टी20 वर्ल्ड कप मैचों की टिकट बिक्री को भी किया शुरू

अंगूरी भाभी की धमाकेदार वापसी! ‘भाभी जी घर पर हैं’ के नए सीजन में आया दिलचस्प ट्विस्ट

हमारा समझौता पूरी तरह से बना हुआ है

आईसीसी ने अपनी तरफ से जारी किए गये बयान में बताया कि JioStar और उनके बीच समझौता पूरी तरह से लागू है और अभी भी वह भारत में आईसीसी का आधिकारिक मीडिया राइट्स पार्टनर। वहीं JioStar ने भी इस मामले में अपना पक्ष रखा है और बताया कि वह भारतीय क्रिकेट फैंस को आगामी ICC इवेंट्स जिसमें खेल के सबसे ग्लोबल टूर्नामेंट में से एक आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप भी शामिल है लाइव स्ट्रीमिंग को जारी रखेगा और हमारा पूरा ध्यान फैंस के लिए बेहतर कवरेज देने पर बना हुआ है। अब इस बयान से साफ हो गया कि भारतीय फैंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के मैचों का सीधा प्रसारण ऑनलाइन JioStar पर आसानी से देख सकते हैं। बता दें कि JioHotstar ने भारत में ICC से 3 बिलियन डॉलर के चार साल के मीडिया राइट्स समझौता लिया हुआ है।

CG में भूमि डायवर्सन की प्रक्रिया हुई पूरी तरह ऑनलाइन, किसानों को नहीं लगाना पड़ेगा SDM कार्यालय का चक्कर

आईसीसी ने टी20 वर्ल्ड कप मैचों की टिकट बिक्री को भी किया शुरू

टी20 वर्ल्ड कप 2026 का पहला मैच जहां 7 फरवरी को खेला जाएगा तो वहीं फाइनल मुकाबला 8 मार्च को होगा। इस बार कुल 20 टीमें हिस्सा ले रही हैं, जिसमें 5-5 के चार ग्रुपों में उन्हें बांटा गया है। भारत में जहां 5 वेन्यू पर टी20 वर्ल्ड कप के मैच खेले जाएंगे तो वहीं श्रीलंका में 3 वेन्यू पर इसके मुकाबले होंगे। आईसीसी ने 11 दिसंबर को ग्रुप स्टेज के मुकाबलों को लेकर टिकट बिक्री को भी शुरू कर दिया है, जिसमें टीम इंडिया के तीन मैचों के टिकट जहां पूरी तरह से सोल्ड आउट हो चुके हैं तो वहीं अभी सिर्फ 18 फरवरी को नीदरलैंड्स के खिलाफ होने वाले मुकाबले की टिकट बची हुई है जो अहमदाबाद के स्टेडियम में खेला जाएगा।

Vishva News

Vishva News serves as the Editor of Vishva News, a Hindi-language news outlet. He is credited as the author of articles covering local, regional, and national developments.

IND vs PAK Final: टीम इंडिया ने दमदार खेल दिखाते हुए पाकिस्तान को हराया, एशिया कप चैंपियन बनी
Women’s World Cup Final 2025: तीसरी बार खिताबी जंग के लिए उतरेगी टीम इंडिया, पिछली दो बार अधूरा रह गया था वर्ल्ड कप का सपना
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय शहीद विनोद सिंह कौशिक मेधावी छात्र अभिनंदन समारोह में शामिल, मेधावी छात्रों का बढ़ाया उत्साह…
Rohit Sharma : रोहित शर्मा से कांपते हैं इंग्लिश गेंदबाज, खिलाड़ी ने खुद किया खुलासा
T20 World Cup 2026: पाकिस्तान करेगा T20 वर्ल्ड कप 2026 का बहिष्कार? मोहसिन नकवी के बयान से मचा हड़कंप
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में अधोसंरचना विकास को दी जा रही प्राथमिकता

praveen
praveen
08/08/2025
CG Weather Update : दक्षिण छत्तीसगढ़ में अगले 5 दिन हल्की-मध्यम बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
NDA उम्मीदवार राधाकृष्णन बने देश के 15वें उपराष्ट्रपति, INDI गठबंधन के सुदर्शन रेड्डी को कैसे मिली करारी हार ? 10 प्वाइंट्स में जानें
एंटी करप्शन ब्यूरो की कार्रवाई: भू-अभिलेख शाखा के बाबू ने मांगी रिश्वत, ACB ने दबिश देकर किया गिरफ्तार
GGU Bilaspur Student Protests : छात्र हुए उग्र, देर रात कुलपति निवास घेरने पहुंचे, वजह जानकर रह जाएंगे दंग
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस(C.G.)
  • देश - विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • उद्योग
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • महिला विशेष

About US

विश्व न्यूज़ आपके लिए विश्वसनीय, निष्पक्ष और सशक्त समाचार लाता है। हम हर दृष्टिकोण को आवाज़ देने में विश्वास करते हैं, खासकर महिला उत्थान के लिए। उन दबे कुचले आवाज को समाज तक पहुंचना जो महिलाओं को प्रेरित और उत्साहित करती हैं।

Contact US

Editor – Vishva News
📞 Mobile: +91-8103404444, +91-9630465553
✉️ Email: vishvanews36@gmail.com
📍 Address: Near Life Care Hospital, Main Road, Telibandha, Raipur (C.G.)

Important Pages

  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
© Vishva News | Develop By Nimble Technology
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?